न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : पाकिस्तान की एक और जीत, जानें क्या बोले विलियमसन व बाबर, साउदी ने लगाया ‘शतक’

पाकिस्तान ने मंगलवार रात शारजाह में टी20 विश्व कप के सुपर-12 के ग्रुप 2 के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 गेंद पहले पांच विकेट से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 11:09:16

T20 WC : पाकिस्तान की एक और जीत, जानें क्या बोले विलियमसन व बाबर, साउदी ने लगाया ‘शतक’

पाकिस्तान ने मंगलवार रात शारजाह में टी20 विश्व कप के सुपर-12 के ग्रुप 2 के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 गेंद पहले पांच विकेट से हरा दिया। यह पाकिस्तान की दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में भारत को 10 विकेट से रौंदा था। पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है। अब उसे अपेक्षाकृत कमजोर टीमों अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड व नामीबिया का सामना करना है। ग्रुप से दूसरी सेमीफाइनलिस्ट बनने के लिए टीम इंडिया और कीवी टीम में होड़ रहेगी। ये दोनों टीमें रविवार को आमने-सामने होंगी। अब हम पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच पर नजर डालते हैं।

टॉस हारकर पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 134/8 रन का साधारण स्कोर बनाया। एक भी बल्लेबाज 30 रन तक नहीं पहुंचा। डेवोन कॉनवे ने 27, डेरेल मिचेल ने 27, कप्तान केन विलियमसन ने 25 व मार्टिन गुप्टिल ने 17 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच हारिस रऊफ ने चार विकेट झटके। जवाब में पाकिस्तान ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान ने 33 रन ठोके। हालांकि पाकिस्तान ने 87 रन तक 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद शोएब मलिक और आसिफ अली ने 23 गेंदों पर 48 रन जोड़ टीम को जीत दिला दी। मलिक ने 20 गेंद पर नाबाद 26 और आसिफ अली ने 12 गेंद पर नाबाद 27 रन बनाए।

t20 world cup,pakistan,newealand,babar azam,kane williamson,tim southee,sports news in hindi

विलियमन ने की पाकिस्तान की तारीफ, तो बाबर ने इन्हें दिया श्रेय

हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बोले अंत में ये काफी निराशाजनक रहा। दुर्भाग्यवश हम जीत नहीं दर्ज कर सके लेकिन हम एक शानदार पाकिस्तानी टीम के सामने थे और उनको बधाई। ये एक बेहद मजबूत पाकिस्तानी टीम है जिसको देखना भी शानदार है। गुंजाइश काफी कम रहती है और यही नतीजा है। हम इस हार से खुद को बाहर निकालते हुए और खुद को अगली चुनौती के लिए तैयार करेंगे।

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने जीत के बाद कहा कि जीत दर्ज करना हमेशा अच्छा होता है, हम इस आत्मविश्वास को टूर्नामेंट में आगे लेकर जाएंगे। गेंदबाजों, विशेषकर शाहीन और हारिस रऊफ ने काफी प्रभावी गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि हमने 10 रन अधिक दे दिए, लेकिन यह क्रिकेट है और ऐसा होता है। हमने जल्दी विकेट गंवाए, लेकिन मैं शोएब मलिक और आसिफ अली को श्रेय देना चाहूंगा। प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण है। हम एक बार में एक मैच पर ध्यान लगाना चाहते हैं और खेल के सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।

t20 world cup,pakistan,newealand,babar azam,kane williamson,tim southee,sports news in hindi

साउदी इंटरनेशनल टी20 में 100 विकेट पूरे करने वाले तीसरे गेंदबाज

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने जैसे ही बाबर आजम को आउट किया वैसे ही टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे कर लिए। साउदी विकेटों का शतक जमाने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। साउदी से पहले ऐसा कारनामा बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब अल हसन और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने किया है। शाकिब इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

शाकिब के नाम 117 विकेट दर्ज है। इसके अलावा मलिंगा ने अपने करियर में कुल 107 विकेट लिए थे। साउदी ने 100 विकेट 84वें मैच में हासिल किए। शाकिब ने 92 और मलिंगा ने 84 मैच में 100 विकेट पूरे किए थे। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान (99 विकेट, 52 मैच) चौथे तथा पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर शाहिद आफरीदी (98 विकेट, 99 मैच) पांचवें स्थान पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत