न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : ओमान ने PNG को 10 विकेट से रौंदा, ‘कोहली के लिए जीतें ट्रॉफी’, स्टार्क ने कहा...

टी20 विश्व कप का आगाज आज रविवार (17 अक्टूबर) से हो गया। प्रथम चरण के इस मुकाबले में ओमान ने पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Oct 2021 8:56:29

T20 WC : ओमान ने PNG को 10 विकेट से रौंदा, ‘कोहली के लिए जीतें ट्रॉफी’, स्टार्क ने कहा...

टी20 विश्व कप का आगाज आज रविवार (17 अक्टूबर) से हो गया। प्रथम चरण के इस मुकाबले में ओमान ने पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को 10 विकेट से रौंद दिया। पीएनजी ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 9 विकेट पर 129 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच ओमान के कप्तान जीशान मकसूद ने चार, बिलाल खान व कलीमुल्लाह ने दो-दो विकेट चटकाए। पीएनजी की तरफ से कप्तान असल वाला ने 43 गेंद पर तीन छक्के व चार चौकों की मदद से 56 और चार्ल्स अमिनि ने 37 रन की पारी खेली। जवाब में ओमान ने 13.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत दर्ज कर ली। ओपनर आकिब ल्यास ने 43 गेंद पर एक छक्के व पांच चौकों की मदद से नाबाद 50 और जतिंदर सिंह ने 42 गेंद पर 4 छक्कों व 7 चौकों की मदद से नाबाद 73 रन ठोके।

बाएं हाथ के स्पिनर ओमान के जीशान मकसूद ने एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मकसूद टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे बढ़िया गेंदबाजी करने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान व खब्बू स्पिनर डेनियल वेटोरी की बराबरी पर आ गए। वेटोरी ने साल 2007 में भारत के खिलाफ 20 रन देकर चार विकेट लिए थे। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड हैं। ब्रॉड ने 2014 के विश्व कप में बतौर कप्तान नीदरलैंड्स के खिलाफ 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

t20 world cup,oman,png,papua new guinea,suresh raina,virat kohli,mitchell starc,sports news in hindi

सुरेश रैना ने भारतीय खिलाड़ियों से कोहली के लिए कही यह बात

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने भारतीय खिलाड़ियों को विराट कोहली के लिए ट्रॉफी जीतने की कोशिश करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि यह कोहली का टी20 में बतौर कप्तान अंतिम विश्व कप है। रैना ने आईसीसी के लिए कॉलम में लिखा कि भारत के लिए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में संदेश सरल है – विराट कोहली के लिए करें। कप्तान के रूप में यह शायद इस टूर्नामेंट में उनका आखिरी मौका होगा, इसलिए उनके लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम सभी को विश्वास है कि हम यह कर सकते हैं और हमें ट्रॉफी जीतने से पीछे नहीं हटना चाहिए।

भारत के प्रशंसक टी20 विश्व कप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमारे पास खिलाड़ी हैं जो हमें यह खिताब दिला सकते हैं। हमारे सभी खिलाड़ियों ने अभी-अभी आईपीएल खेला है उन्होंने इस माहौल में आठ या नौ गेम को शीर्ष रूप में खेला है। रोहित शर्मा एक शानदार खिलाड़ी हैं। उनका पहले भी आईसीसी आयोजनों में शानदार रिकॉर्ड रहा है। हमें रोहित, राहुल और विराट की जरूरत है। हमारे शीर्ष तीन खिलाड़ी अगर टॉप फॉर्म में हैं तो ऐसा कोई लक्ष्य नहीं है जिसका भारत पीछा न कर सके।

t20 world cup,oman,png,papua new guinea,suresh raina,virat kohli,mitchell starc,sports news in hindi

हमारे पास हमारी सबसे मजबूत टीम : मिशेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने रविवार को कहा कि उनकी टीम क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में हाल के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए टी20 विश्व कप का जीत सकती है क्योंकि वे टूर्नामेंट में पूरी ताकत से उतर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 21 टी20 मैच में सिर्फ 6 जीते हैं। स्टार्क ने कहा कि पिछली कुछ सीरीज में हमारे पास वास्तव में कुछ युवा, अनुभवहीन खिलाड़ी थे। ऐसे खिलाड़ी जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

उन्हें करियर की शुरुआत में ही विदेश की मुश्किल परिस्थितियों में उतरना पड़ा। सबसे बड़ी सकारात्मक बात यह है कि विश्व कप के लिए हमारे पास हमारी सबसे मजबूत टीम है। यह किसी से छिपा नहीं है कि हमने टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है इसलिए मैं अपनी पहली विश्व कप जीत का हिस्सा बनने की उम्मीद कर रहा हूं। ऑस्ट्रेलिया अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत