न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : न्यूजीलैंड की स्कॉटलैंड पर जीत से बढ़ी हमारी मुश्किलें, कपिल ने BCCI को दी यह सलाह

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए टी20 विश्व कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Nov 2021 8:26:21

T20 WC : न्यूजीलैंड की स्कॉटलैंड पर जीत से बढ़ी हमारी मुश्किलें, कपिल ने BCCI को दी यह सलाह

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए टी20 विश्व कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने सुपर 12 के ग्रुप 2 में स्कॉटलैंड को 16 रन से हराया। इससे पहले न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि पाकिस्तान ने उसे हराया था। अब न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान और नामीबिया से खेलना है। न्यूजीलैंड की जीत से भारत को नुकसान पहुंचा है।

भारत ने अब तक अपने दोनों मैच गंवाए हैं और उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की डगर काफी मुश्किल हो गई है। दूसरी ओर, स्कॉटलैंड की यह लगातार तीसरी हार है और उसकी उम्मीदें खत्म हो गई हैं। स्कॉटलैंड ने विश्व कप के पहले चरण में तीनों मैच जीतकर सुपर-12 के लिए क्वालिफाई किया था। हालांकि आज भी स्कॉटलैंड ने कीवी टीम को तगड़ी टक्कर दी, लेकिन वह जीत का स्वाद नहीं चख पाई।

t20 world cup,newzealand,scotland,martin guptill,kane williamson,kapil dev,sports news in hindi

मैन ऑफ द मैच मार्टिन गुप्टिल ने ठोके 93 रन

स्कॉटलैंड के कप्तान काइल कोएत्जर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी, जो यूएई में अधिकतर टीमें कर रही हैं। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। मैन ऑफ द मैच दाएं हाथ के ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने तगड़ी पारी खेली, लेकिन वे नर्वस नाइंटीज के शिकार हो गए। गुप्टिल ने 56 गेंद पर छह चौकों व सात छक्कों की मदद से 93 रन ठोके। ग्लेन फिलिप्स ने 37 गेंद पर एक चौके की मदद से 33 रन बटोरे। डेरिल मिशेल ने 13 रन का योगदान दिया, जेम्स नीशाम 10 रन पर नाबाद लौटे। कप्तान केन विलियमसन (0) और विकेटकीपर कॉन्वे (1) पूरी तरह फ्लॉप रहे। व्हील व सेफयान शरीफ ने 2-2 तथा मार्क वाट ने एक विकेट लिया।

जवाब में स्कॉटिश टीम पांच विकेट पर 156 रन तक ही पहुंच पाई। माइकल लीस्क ने 20 गेंद पर तीन चौकों व इतने ही छक्कों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 42 रन ठोके। विकेटकीपर मैथ्यू क्रॉस ने 27, जॉर्ज मुंसी ने 22, रिची बैरिंगटन ने 20, कोएत्जर ने 17, कैमल मैकलोड ने 12 रन का योगदान दिया। ट्रेंट बोल्ट व ईश सोढ़ी ने 2-2 और टिम साउदी ने एक विकेट चटकाया। एडम मिल्ने व मिशेल सेंटनर खाली हाथ रहे।

t20 world cup,newzealand,scotland,martin guptill,kane williamson,kapil dev,sports news in hindi

शुरू करना चाहिए युवा खिलाड़ियों को मौका देना : कपिल देव

महान ऑलराउंडर कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सुझाव देते हुए कहा है कि उसे वर्तमान में टीम में शामिल बड़े नामों के बारे में फैसला लेते हुए युवा खिलाड़ियों को मौका देना शुरू करना चाहिए। कपिल ने एक निजी चैनल के साथ बातचीत में कहा कि सफलता के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर होने का मानक नहीं होना चाहिए। अगर स्थापित खिलाड़ी उपयोगिता साबित नहीं कर पाते हैं, तो फिर यह बीसीसीआई के लिए इन खिलाड़ियों से आगे बढ़कर देखने का समय है। अगर हम दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर होकर सफल होते हैं, तो बात कभी भी भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं है।

अगर आप विश्व कप जीतना चाहते हैं, या सेमीफाइनल में पहुंचना चाहते हैं, तो ऐसा अपनी ताकत के बूते हासिल करो। दूसरी टीमों पर निर्भर न होना बेहतर है। मैं उम्मीद करता हूं कि चयनकर्ता को अब बड़े खिलाड़ियों का भविष्य तय करना होगा। अगली पीढ़ी को बेहतर बनाने के लिए युवा खिलाड़ियों को ज्यादा अवसर दिए जाने चाहिए। सलेक्टर्स को उन युवाओं के बारे में सोचने की जरूरत है, जो आईपीएल में बेहतर कर रहे हैं। अगर ये बड़े खिलाड़ी अब परफॉर्म नहीं करते और इतनी ही खराब क्रिकेट खेलते हैं, तो इनकी बहुत ही ज्यादा आलोचना होने जा रही है। कपिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ये बातें कही।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत