न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नामीबिया T20 विश्व कप के सुपर-12 में पहुंचा, जानें-कब और कहां होगा भारत-इंग्लैंड का 5वां टेस्ट

नामीबिया ने शुक्रवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले चरण के ग्रुप ए के मुकाबले में आयरलैंड को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 8:09:10

नामीबिया T20 विश्व कप के सुपर-12 में पहुंचा, जानें-कब और कहां होगा भारत-इंग्लैंड का 5वां टेस्ट

नामीबिया ने शुक्रवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले चरण के ग्रुप ए के मुकाबले में आयरलैंड को 9 गेंद पहले 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ नामीबिया ने सुपर-12 के लिए क्वालिफाई कर लिया। नामीबिया पहली बार टी20 विश्व कप का मुख्य राउंड खेलेगी। नामीबिया के तीन मैच में दो जीत से चार अंक हैं। उसकी नेट रनरेट -0.523 है। नामीबिया का दूसरे स्थान पर रहना तय हो गया है।

यूं तो श्रीलंका के भी दो मैच से चार ही अंक है लेकिन उसकी नेट रनरेट काफी अच्छी (3.165) है। ऐसे में अगर वह आज ही नीदरलैंड के खिलाफ अंतिम मुकाबला हार भी जाए तो उसकी पोजिशन पर फर्क नहीं पड़ेगा। श्रीलंका ग्रुप में टॉप पोजिशन पर ही रहेगा। आयरलैंड तीन मैच में सिर्फ एक जीत और नीदरलैंड दोनों मैच हारकर दौड़ से बाहर हो चुके हैं। नामीबिया को सुपर-12 में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड व स्कॉटलैंड के साथ जगह मिली है।

t20 world cup,namibia,ireland,david wiese,india,england,5th test,sports news in hindi

नामीबिया ने आयरलैंड को 8 विकेट से दी मात

अब हम नजर डालेंगे नामीबिया और आयरलैंड के बीच खेले गए मैच पर। आयरलैंड के कप्तान एंडी बालबिर्नी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आयरिश टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन ही बनाए। ओपरन पॉल स्टर्लिंग ने 24 गेंद पर पांच चौकों व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 38 रन ठोके। दूसरे ओपनर केविन ओ ब्रायन ने 25 और बालबिर्नी ने 21 रन का योगदान दिया। अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंचा। जेन फ्राईलिंक ने तीन, डेविड वीज ने दो, स्कोल्ज व स्मिट ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में नामीबिया ने दो विकेट के नुकसान पर 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान गेरहार्ड इरेस्मस ने नाबाद 53 तथा वीज ने नाबाद 28 रन की पारी खेली। विकेटकीपर जेन ग्रीन ने 24 और क्रेग विलियम्स ने 15 रन जुटाए। दोनों विकेट कर्टिस कैम्फर ने झटके। कैम्फर ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले मैच में चार गेंद पर चार विकेट लिए थे। वीज को हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

t20 world cup,namibia,ireland,david wiese,india,england,5th test,sports news in hindi

कोविड-19 के कारण नहीं खेला जा सका था भारत-इंग्लैंड का 5वां टेस्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच स्थगित हुआ सीरीज का 5वां व अंतिम टेस्ट एक जुलाई 2022 से एजबेस्टन में कराया जाएगा। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इसकी घोषणा कर दी है। ईसीबी ने कहा कि मैच पूर्व में प्रस्तावित मैदान ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम (मैनचेस्टर) में नहीं कराया जाएगा क्योंकि घरेलू मैच होने के कारण वहां पिच तैयार नहीं होगी। इस पिच पर 25 अगस्त को इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका का मैच होगा। यह मैच पहले एजबेस्टन में खेला जाना था।

5वें टेस्ट के कारण भारत-इंग्लैंड की टी20 और वनडे सीरीज भी छह दिन आगे खिसक जाएगी। अब तीन मैच की टी20 सीरीज 7 तथा तीन मैच की ही वनडे सीरीज 12 जुलाई से शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ओल्ड ट्रैफर्ड में 10 से 14 सितंबर तक होने वाला 5वां टेस्ट भारतीय खेमे में कोविड के बढ़ते प्रकोप के कारण टाल दिया गया था। तब भारत सीरीज में 2-1 से आगे था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत