न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : भारतीय टीम के प्रदर्शन से आहत हैं कपिल देव, हरभजन सिंह, सुनील गावस्कर, बताए ये कारण

खिताबी दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने से फैंस के साथ पूर्व क्रिकेटर्स भी आहत हैं। महान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Nov 2021 11:58:27

T20 WC : भारतीय टीम के प्रदर्शन से आहत हैं कपिल देव, हरभजन सिंह, सुनील गावस्कर, बताए ये कारण

खिताबी दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने से फैंस के साथ पूर्व क्रिकेटर्स भी आहत हैं। महान ऑलराउंडर कपिल देव ने भारतीय टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताई है। उन्होंने एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि जो हुआ उसे भूलकर हमें अब अगले विश्व कप पर फोकस करना चाहिए, जिसके आयोजन में भी अब ज्यादा वक्त नहीं है। भारत को अब अगले की तैयारी और प्लान करना चाहिए। हमारे खिलाड़ियों को एक्सपोजर तो मिल रहा है, पर वो उसका भरपूर इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

टीम के कुछ खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने से ज्यादा आईपीएल को तरजीह दे रहे हैं। बीसीसीआई को इस मामले को गंभीरता से देखना चाहिए। मैं ये नहीं कहता कि खिलाड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेलें लेकिन उसमें एक ऑर्डर होना चाहिए कि आपकी प्रायोरिटीज क्या है? जब खिलाड़ी देश से ऊपर आईपीएल को तरजीह देने लगे तो फिर हम कुछ नहीं कह सकते। मैं उनकी फाइनेंशियल कंडीशन नहीं जानता इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि पहले देश होना चाहिए फिर फ्रेंचाइजी।

t20 world cup,kapil dev,harbhajan singh,sunil gavaskar,team india,sports news in hindi

हरभजन ने गेंदबाजी कोच भरत अरुण के बयान से जताई असहमति

टी20 विश्व कप में भारत के सोमवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले आखिरी मैच से पहले भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने पाकिस्तान व न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन का कारण टॉस और बायो-बबल की वजह से हुई थकान को बताया। भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने इस पर असहमति जताते हुए कहा है कि भारत के बाहर होने की वजह खराब प्रदर्शन है औऱ कुछ नहीं। हरभजन ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत में कहा कि मैंने सुना कि भरत अरुण ने कहा अगर भारत टॉस जीत जाता तो हम ऐसा कर लेते, वैसा कर लेते। इन सब चीजों की चर्चा बाद में होनी चाहिए।

चेन्नई सुपर किंग्स भी पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल जीता या नहीं, उन्होंने 190 रन बनाए ना। आपको रन बनाने होंगे और आपको मानना होगा कि आप अच्छा नहीं खेले। आपको मानना होगा कि जो हमसे उम्मीद थी हम उस पर खरे नहीं उतरे। साधारण सी बात है, कोई किंतु-परंतु वाली बात नहीं है। अगर हम टॉस जीत जाते तो मैच जीत जाते, ऐसा नहीं है। कई टीमें ऐसी हैं जो टॉस हारने के बाद भी मैच जीती है। अगर आपके कोच ऐसे बहाने बनाते हैं तो यह गलत है। हमें मानना होगा कि हम अच्छा नहीं खेले, जो हो सकता है।

t20 world cup,kapil dev,harbhajan singh,sunil gavaskar,team india,sports news in hindi

सुनील गावस्कर ने इन दो चीजों को बताया जिम्मेदार

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उन दो चीजों के बारे में बताया है, जिनके कारण भारत का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया। गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक के साथ बातचीत में कहा कि भारत की हार की पहली बड़ी वजह बल्लेबाजों का पावरप्ले को अच्छे से नहीं भुनाना रहा। ये समस्या सिर्फ इस टूर्नामेंट की नहीं बल्कि इससे पहले खेले आईसीसी टूर्नामेंट की भी रही है। पहले 6 ओवर में जिस तरह की बल्लेबाजी होनी चाहिए थी उस तरह की देखने को नहीं मिली। पहले 2 मैच में बल्लेबाजों ने वैसा परफॉर्म नहीं किया, जैसी उनसे उम्मीद थी। पावरप्ले में सिर्फ 2 फील्डर ही 30 गज के घेरे के बाहर होते हैं लेकिन भारत ने इसका फायदा नहीं उठाया।

अच्छे गेंदबाजों वाले मजबूत विरोधी के आगे भारतीय टीम बड़ा स्कोर कर पाने में नाकाम दिखी है। भारत के फ्लॉप शो की दूसरी वजह फील्डिंग रही। अगर आप न्यूजीलैंड की फील्डिंग देखें, जिस तरह से वे गेंद पर झपटते हैं, रन बचाते हैं, कैच लेते हैं वो कमाल के होते हैं। अगर आप भारतीय टीम को देखें तो 3-4 खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी प्लेयर्स से रन बचाने या डाइव लगाने की उम्मीद नहीं कर सकते।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत