न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : भारत की उम्मीद कायम, जानें-जीत के बाद क्या बोले विराट कोहली व रवींद्र जडेजा

भारत ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप मुकाबले में तगड़ा खेल दिखाते हुए आसान जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Nov 2021 11:16:18

T20 WC : भारत की उम्मीद कायम, जानें-जीत के बाद क्या बोले विराट कोहली व रवींद्र जडेजा

भारत ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप मुकाबले में तगड़ा खेल दिखाते हुए आसान जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने सुपर 12 के ग्रुप 2 के मुकाबले में स्कॉटलैंड को 81 गेंद पहले 8 विकेट से रौंद दिया। यह भारत की चार मैच में दूसरी जीत है। इससे पहले उसे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि उसने अफगानिस्तान को 66 रन से करारी मात दी थी। अब भारत को 8 नवंबर को अपने अंतिम लीग मैच में नामीबिया से भिड़ना है। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच तो जीतना ही होगा, साथ ही दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने अंतिम मैच में अफगानिस्तान से हार जाए। बहरहाल मैच पर नजर डालें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय गेंदबाजों ने स्कॉटलैंड को 17.4 ओवर में 85 रन पर ही ढेर कर दिया। मुंसी ने सर्वाधिक 24 और माइकल लेस्क ने 21 रन का योगदान दिया। रवींद्र जडेजा व मोहम्मद शमी ने 3-3 और जसप्रीत बुमराह ने दो तथा रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया। जवाब में भारत ने 6.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने पहले विकेट के लिए 30 गेंद में ही 70 रन ठोक डाले। राहुल ने छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 19 गेंद में 50 और रोहित ने पांच चौके और एक छक्के की मदद से 15 गेंद में 30 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली 2 और और सूर्यकुमार यादव 6 रन पर नाबाद लौटे। सूर्यकुमार ने छक्का लगाकर जीत दिलाई।

t20 world cup,india,scotland,virat kohli,ravindra jadeja,sports news in hindi

टी20 में काफी मायने रखते हैं टॉस और हालात : कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि यह शानदार प्रदर्शन था। हम ऐसा करने की ही कोशिश कर रहे थे। आज के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि हमें पता है कि हम कैसा खेल सकते हैं। टी20 क्रिकेट में टॉस और हालात काफी मायने रखते हैं। हमें लय फिर हासिल करने की खुशी है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दो ओवर भी फर्क पैदा कर सकते थे। हम स्कॉटलैंड को 100-120 रन पर रोकना चाहते थे। हमने उन्हें ऐसे स्कोर पर रोक दिया कि बाकी सभी टीमों को पीछे छोड़ने में कामयाब रहे। हमने लक्ष्य जल्दी हासिल करने की भी योजना बनाई थी। हमने आठ से दस ओवर का लक्ष्य रखा था क्योंकि अतिरिक्त प्रयास से बचना चाहते थे।

t20 world cup,india,scotland,virat kohli,ravindra jadeja,sports news in hindi

...तो फिर हम बैग पैक करके घर जाएंगे : जडेजा

बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट निकाले। जडेजा ने कहा कि मैं इस ट्रैक पर गेंदबाजी का लुत्फ उठा रहा था। ऑड बॉल टर्न कर रही थी, मुझे बहुत मजा आ रहा था। पहला विकेट खास था, जब भी आप किसी बल्लेबाज को टर्निंग बॉल से आउट करते हैं, तो वह हमेशा खास होता है। हम अच्छे ब्रांड की क्रिकेट खेलना चाहते थे। हर कोई जानता है कि हमें अपने नेट रन-रेट को बढ़ाने के लिए बड़े अंतर से जीतना था, हम अपना सर्वश्रेष्ठ गेम खेलना चाहते थे और मैदान पर अपना सौ फीसदी देना चाहते थे। सब खुश हैं, एक और गेम बाकी है, उम्मीद है कि हम इसी तरह खेलेंगे।

अगर हम ऐसे ही खेलते रहे तो हमें कोई नहीं हरा सकता। टी20 फॉर्मेट में हमें इस तरह खेलना होगा, यह पक्का है। जडेजा से एक पत्रकार ने पूछा कि अभी कहा जा रहा है कि भारत का सेमीफाइनल का मौका तभी बनेगा जब अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है, लेकिन अगर अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाती है तो?’ इस पर जडेजा ने कहा, तो फिर हम बैग पैक करके घर जाएंगे और क्या! उल्लेखनीय है कि रविवार दोपहर 3.30 बजे अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड मैच है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत