न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 विश्व कप : अभ्यास मैच में जीते भारत और ऑस्ट्रेलिया, क्वालिफायर मुकाबले में श्रीलंका ने मारी बाजी

भारत ने सोमवार रात दुबई में हुए टी20 विश्व कप के अपने पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड को 6 गेंद पहले 7 विकेट से हरा दिया। भारत के सामने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Oct 2021 11:10:43

T20 विश्व कप : अभ्यास मैच में जीते भारत और ऑस्ट्रेलिया, क्वालिफायर मुकाबले में श्रीलंका ने मारी बाजी

भारत ने सोमवार रात दुबई में हुए टी20 विश्व कप के अपने पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड को 6 गेंद पहले 7 विकेट से हरा दिया। भारत के सामने 189 रन का लक्ष्य था, जो उसने बिना किसी परेशानी के हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और लोकेश राहुल ने अर्धशतक जमाए। ईशान ने 46 गेंद में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों को मौका देने के लिए वे रिटायर्ड हर्ट हो गए। राहुल ने 24 गेंद में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली। विकेटकीपर ऋषभ पंत 14 गेंद में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 29 और हार्दिक पांड्या 10 गेंद में दो चौकों की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। पंत ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। कप्तान विराट कोहली (11) और सूर्यकुमार यादव (8) ने निराश किया।

इससे पहले कोहली ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 188/5 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 36 गेद में चार चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनाए। मोईन अली ने 20 गेंद में चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन की पारी खेली। लियाम लिविंगस्टोन 20 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन पर नाबाद लौटे। मोहम्मद शमी ने चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर को एक-एक विकेट मिला। भारत ने इस मैच में रोहित शर्मा को आराम दिया। दूसरी ओर, लिविंगस्टोन फील्डिंग के दौरान अपनी अंगुली चोटिल करा बैठे।

t20 world cup,india,australia,practice match,sri lanka,namibia,england,newzealand,sports news in hindi

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक गेंद पहले हासिल की जीत

ऑस्ट्रेलिया ने अबु धाबी में सोमवार को ही खेले गए एक अन्य अभ्यास मैच में एक गेंद पहले न्यूजीलैंड को तीन विकेट से शिकस्त दी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी में कप्तान केन विलियमन ने सर्वाधिक 37 रन की पारी खेली। डेरिल मिशेल ने 33 और मार्टिन गुप्टिल ने 30 रन का योगदान दिया। मिशेल रिटायर्ड हर्ट हुए। जेम्स नीशम ने 18 गेंद पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 31 रन की आतिशी पारी खेली। केन रिचर्डसन ने तीन और एडम जम्पा ने दो विकेट लिए।

जवाब में कंगारू ओपनर डेविड वार्नर एक बार फिर से फेल हो गए। वे खाता भी नहीं खोल सके। वार्नर को आईपीएल-14 में सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब फॉर्म के चलते ही कई मैच नहीं खिलाए थे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने 24, मिशेल मार्श ने 24, स्टीवन स्मिथ ने सर्वाधिक 35, माकर्स स्टोइनिस ने 21, एश्टन एगर ने 23 और मिशेल स्टार्क ने नाबाद 13 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को मंजिल पर पहुंचा दिया। मिशेल सेंटनर ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट झटके।

t20 world cup,india,australia,practice match,sri lanka,namibia,england,newzealand,sports news in hindi

श्रीलंका ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया

टी20 विश्व कप के क्वालिफायर राउंड में सोमवार को अबु धाबी में श्रीलंका ने ग्रुप ए के अपने पहले मुकाबले में नामीबिया को 39 गेंद पहले 7 विकेट से हरा दिया। इस ग्रुप की चार में से दो टीमें सुपर-12 के लिए क्वालिफाई करेंगी। श्रीलंका ने नामीबिया को 19.3 ओवर में 96 रन पर समेट दिया। मैन ऑफ द मैच महीश थीक्षना ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन जबकि वानिंदु हसरंगा ने इतने ही ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके। लाहिरु कुमारा ने भी 3.3 ओवर में नौ रन खर्च कर दो सफलता हासिल की। नामीबिया के लिए क्रेग विलियम्स (29) और कप्तान एरार्ड इरास्मस (20) ही कुछ अच्छी बल्लेबाजी कर सके। जवाब में भानुका राजपक्षे (नाबाद 42) और अविष्का फर्नांडो (नाबाद 30) की 74 रन की अटूट साझेदारी से श्रीलंका ने आसान जीत दर्ज कर ली। हालांकि श्रीलंका ने 26 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत