न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : हार्दिक का कराया गया स्कैन, जानें-मैच के बाद भारत-पाक के पूर्व क्रिकेटर्स की रिएक्शंस

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए। एक गेंद को खेलते समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 11:30:01

T20 WC : हार्दिक का कराया गया स्कैन, जानें-मैच के बाद भारत-पाक के पूर्व क्रिकेटर्स की रिएक्शंस

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए। एक गेंद को खेलते समय हार्दिक के कंधे में चोट लग गई। इसके बाद हार्दिक जल्द ही हारिस रऊफ की गेंद पर पैवेलियन लौट गए। उन्होंने 8 गेंद में 11 रन बनाए। पाकिस्तानी पारी में हार्दिक फील्डिंग के लिए मैदान में नहीं उतरे और उनकी जगह ईशान किशन ने फील्डिंग की। बीसीसीआई ने जानकारी दी कि हार्दिक का स्कैन कराया गया है। उन्हें बल्लेबाजी करते वक्त कंधे में चोट लगी थी।

उल्लेखनीय है कि हार्दिक पीठ में चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। उन्होंने श्रीलंका दौरे पर वापसी की थी। इसके बाद वे आईपीएल-14 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर थे। हार्दिक ने जब से वापसी की है, तब से वे सिर्फ बल्लेबाजी ही कर पा रहे हैं। हार्दिक की चोट गंभीर होने पर उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को खिलाया जा सकता है। भारत को अब 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से खेलना है।

t20 world cup,hardik pandya,india,pakistan,virender sehwag,harbhajan singh,imran khan,sports news in hindi

सहवाग-हरभजन...को आगामी मुकाबलों में टीम इंडिया से वापसी की उम्मीद

भारतीय फैंस को टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के हाथों मिली 10 विकेट की करारी हार पर जरा भी भरोसा नहीं हो रहा। फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। भारतीय टीम हर लिहाज से बेहतर थी और उसे विश्व कप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने भी मैच को लेकर रिएक्शन दी है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रदर्शन की तारीफ करने के साथ ही भरोसा जताया कि भारत शेष मैच में शानदार वापसी करेगा। वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, 'वेल डन पाकिस्तान, मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया मजबूत वापसी करेगी।'

हरभजन सिंह ने कहा कि यह भारत का दिन नहीं था। उम्मीद है कि टीम इंडिया अपनी खामियों से सबक लेगी और आने वाले मैच में तगड़ी वापसी करेगी। वीवीएस लक्ष्मण ने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कहा कि वर्ल्ड कप जिंक्स को खत्म करने का शानदार तरीका। आफरीदी ने भारत को शुरुआती झटके दिए और जीत की नींव रखी। इरफान पठान ने विराट कोहली की बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के साथ फोटो शेयर की और लिखा कि यह खेल भावना है और किसी को भी खुद को बेवकूफ मत बनाने दीजिए।

t20 world cup,hardik pandya,india,pakistan,virender sehwag,harbhajan singh,imran khan,sports news in hindi

पाकिस्तानी पीएम इमरान खान व पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने यूं जताई खुशी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान ने टी20 विश्व कप में टीम को भारत पर जीत के लिए बधाई दी है। साथ ही पिछले दिनों नियुक्त किए गए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने भी टीम के शानदार खेल के लिए खुशी जाहिर की। 1992 वनडे विश्व कप विजेता टीम के कप्तान इमरान खान ने ट्वीट किया, 'पाकिस्तानी टीम और खास तौर पर बाबर आजम, जिन्होंने आगे बढ़कर टीम की अगुआई की, को बधाई। इसके साथ ही शानदार प्रदर्शन करने वाले रिजवान और शाहीन शाह आफरीदी को भी बधाई। देश को आप पर गर्व है। रमीज ने ट्वीट किया, 'अलहमदुलिल्लाह... यह पहली जीत है, सबसे शानदार लेकिन याद रखिए सफर शुरू हो गया है.. सभी पाकिस्तानियों के लिए गर्व का लम्हा है और लड़कों का शुक्रिया जिन्होंने लुत्फ उठाने के लिए यह लम्हा दिया।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
दिल्ली की 2500 रुपये वाली योजना को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च; जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
दिल्ली की 2500 रुपये वाली योजना को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च; जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
17 जुलाई को PM मोदी करेंगे बालाघाट रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत मिला आधुनिक स्वरूप
17 जुलाई को PM मोदी करेंगे बालाघाट रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत मिला आधुनिक स्वरूप
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
1,873 संक्रमित, 672 मौतें: DRC में इबोला का कहर जारी, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचा संक्रमण; बढ़ी वैश्विक चिंता
1,873 संक्रमित, 672 मौतें: DRC में इबोला का कहर जारी, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचा संक्रमण; बढ़ी वैश्विक चिंता
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल