न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : इंग्लैंड की एकतरफा जीत, वेस्टइंडीज का शर्मनाक रिकॉर्ड, आदिल रशीद ने किया कमाल

टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला। शनिवार रात दुबई इंटरनेशनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Oct 2021 12:03:24

T20 WC : इंग्लैंड की एकतरफा जीत, वेस्टइंडीज का शर्मनाक रिकॉर्ड, आदिल रशीद ने किया कमाल

टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला। शनिवार रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर-12 के ग्रुप 1 के मुकाबले में इंडीज को इंग्लैंड ने 70 गेंद पहले 6 विकेट से रौंद दिया। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिग्गज बल्लेबाजों से भरी कैरेबियाई टीम 14.2 ओवर में 55 रन पर ही ढेर हो गई। क्रिस गेल (13) एकमात्र बल्लेबाज रहे जिन्होंने दहाई का आंकड़ा पार किया। शिमरोन हेतमायेर 9 व एविन लुईस 6 रन पर आउट हुए। लेग स्पिनर आदिल रशीद ने 2 रन पर 4 विकेट चटकाए। मोईन अली व टाइमल मिल्स को 2-2 विकेट मिले।

जवाब में इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 8.2 ओवर में ही लक्ष्य पा लिया। विकेटकीपर जोस बटलर 22 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। जेसन रॉय ने 11 और जॉनी बेयरस्टो ने 9 रन का योगदान दिया। अकील हुसैन को दो और रवि रामपॉल को एक विकेट मिला। ऑफ स्पिनर मोईन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल में इंडीज ने इंग्लैंड को मात दी थी।

t20 world cup,england,west indies,chris gayle,pollard,eoin morgan,adil rashid,moeen ali,sports news in hindi

इंडीज ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में तीसरा न्यूनतम स्कोर बनाया

वेस्टइंडीज ने 55 रन की कीमत पर अपने सभी विकेट गंवा दिए। टी20 विश्व कप में यह किसी टेस्ट खेलने वाले देश का न्यूनतम स्कोर है। टी20 इतिहास में यह तीसरा न्यूनतम स्कोर है। इस शर्मनाक फेहरिश्त में नीदरलैंड्स टॉप पर है, जो साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ महज 39 रन पर सिमट गया था। इसी विश्व कप में श्रीलंका के ही खिलाफ नीदरलैंड्स की पारी 44 रन पर ही खत्म हो गई थी, जो दूसरा न्यूनतम स्कोर है। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने भी अपने नाम एक रिकॉर्ड कर लिया। उसने टी20 विश्व कप में पहली बार इंडीज को मात दी।

t20 world cup,england,west indies,chris gayle,pollard,eoin morgan,adil rashid,moeen ali,sports news in hindi

आदिल रशीद ने 2 रन पर 4 विकेट लेकर बनाया यह रिकॉर्ड

इंग्लैंड के दाएं हाथ के लेग स्पिनर आदिल रशीद इस मैच के हीरो रहे। उन्होंने 2.2 ओवर में सिर्फ 2 रन खर्च कर 4 विकेट झटक लिए। यह किसी भी गेंदबाज के लिए ड्रीम स्पैल ही होगा। पाकिस्तानी मूल के 33 वर्षीय रशीद का यह प्रदर्शन रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो चुका है। टी20 विश्व कप में उनसे पहले इतने कम रन देकर किसी गेंदबाज ने चार विकेट नहीं चटकाए थे। रशीद ने कप्तान किरोन पोलार्ड, आंद्रे रसैल, मैकॉय व रवि रामपॉल को पैवेलियन का रास्ता दिखाया।

टी20 विश्व कप में न्यूनतम रन देकर 4 या इससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के खब्बू स्पिनर रंगना हेराथ (2014 में 3/5 विकेट), तीसरे पर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज उमर गुल (2009 में 6/5 विकेट) उमर गुल, चौथे पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी (2007 में 7/4 विकेट) तथा पांचवें स्थान पर श्रीलंकाई स्पिनर अजंथा मेंडिस (2012 में 8/6 विकेट) हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत