न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रावो ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, गेल ने भी दिए संकेत! रबाडा ने हासिल की यह उपलब्धि

दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का टी20 विश्व कप में सफर खत्म हो गया है। उसे अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार मिली। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Nov 2021 12:08:24

ब्रावो ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, गेल ने भी दिए संकेत! रबाडा ने हासिल की यह उपलब्धि

दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का टी20 विश्व कप में सफर खत्म हो गया है। उसे अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार मिली। इसके साथ ही दाएं हाथ के दिग्गज हरफनमौला ड्वेन ब्रावो ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि ब्रावो ने साफ कर दिया कि वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट जारी रखेंगे। वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के अहम सदस्य हैं। ब्रावो ने कहा कि मैं अभी कुछ सालों तक फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलूंगा, जब तक मेरी बॉडी मुझे सपोर्ट करती है।

मुझे लगता है कि ये मेरे लिए गेम से दूर जाने और अगली पीढ़ी के युवा खिलाड़ियों, जिनसे मेरी अच्छी दोस्ती है, उनको अवसर देने का सही मौका है। उम्मीद करूंगा कि उनका करियर भी 12 से 18 साल का हो। मेरा लक्ष्य था कि मैं कुछ साल पहले ही रिटायर हो जाता लेकिन जब लीडरशिप में बदलाव आता है, तो आपके दिल में भी बदलाव आता है। मैं वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए और भी बहुत कुछ करना चाहता था, क्योंकि मैं शारीरिक रूप से अच्छे स्पेस में था और क्रिकेट को एंजॉय कर रहा था।

t20 world cup,dwayne bravo,chris gayle,kagiso rabada,west indies,south africa,sports news in hindi

मैं 42 साल का हूं और अभी भी बहुत मजबूत हूं : गेल

बाएं हाथ के दिग्गज कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल टी20 विश्व कप में रंग में नहीं दिखे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को जब वे आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर गए तो उन्होंने हेलमेट निकालकर बैट उठाते हुए सबका अभिवादन किया। सभी खिलाडिय़ों ने उन्हें गले भी लगाया। उन्होंने ग्लव्स फैंस को गिफ्ट दिए। इससे गेल के संन्यास की अटकलें लगने लगी लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है। गेल ने कहा कि मैं एक और विश्व कप खेलना चाहता हूं, लेकिन शायद वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड इसकी इजाजत नहीं देगा।

मैच के दौरान जो भी मैं कर रहा था वो बस फैंस के लिए एक मजाक था। मेरे अंदर बहुत क्रिकेट बचा है। मैं 42 साल का हूं और अभी भी बहुत मजबूत हूं। मेरे पापा 91 साल के हैं और वे आज भी कमाल की बल्लेबाजी करते हैं। गेल ने 79 टी20 मैच में 1899 रन बनाए हैं। इनमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शुमार हैं। ओवरऑल टी20 क्रिकेट की बात करें तो गेल ने 452 मैच में सर्वाधिक 14306 रन बनाए हैं। गेल आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम के सदस्य थे। उससे पहले वे आरसीबी और केकेआर से भी खेल चुके हैं।

t20 world cup,dwayne bravo,chris gayle,kagiso rabada,west indies,south africa,sports news in hindi

इस विश्व कप में हैट्रिक जमाने वाले तीसरे गेंदबाज बने रबाडा

दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में हैट्रिक लेकर टीम को जीत दिलाने में मदद की। पारी के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर रबाडा ने क्रिस वोक्स (7), दूसरी पर कप्तान इयोन मोर्गन (17) और तीसरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन (0) का शिकार किया। तीनों बल्लेबाज कैच हुए। रबाडा के टी20 करियर की ये पहली और मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप की ये किसी गेंदबाज की तीसरी हैट्रिक है।

उनसे पहले आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर और श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा ने यह कमाला किया था। साथ ही रबाडा इस आईसीसी इवेंट में हैट्रिक लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले गेंदबाज हैं। रबाडा इससे पहले 2015 वनडे विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ भी हैट्रिक ले चुके हैं। रबाडा के अलावा चार्ल्स लैंग्वेल्ट (2005), इमरान ताहिर (2018) और जेपी डुमिनी (2015) ने भी दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में हैट्रिक बनाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत