न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : बाबर को है इसका भरोसा, भारत 15 तक कर सकता है टीम में बदलाव! नबी को मिली कप्तानी

ओमान और यूएई में 17 अक्टूबर से टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है। इसके लिए इसमें हिस्सा लेने वाले सभी देशों ने कमर कस ली है। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Oct 2021 9:13:04

T20 WC : बाबर को है इसका भरोसा, भारत 15 तक कर सकता है टीम में बदलाव! नबी को मिली कप्तानी

ओमान और यूएई में 17 अक्टूबर से टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है। इसके लिए इसमें हिस्सा लेने वाले सभी देशों ने कमर कस ली है। इस बीच पाकिस्तान के कप्तान व दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को भरोसा है कि विश्व कप में उनकी टीम बहुत अच्छा करेगी। बाबर ने कहा कि वहां हमारा रिकॉर्ड बेहतरीन है, वो वही जगह है जहां हम नंबर-1 बने थे। वहां हम बतौर टीम और व्यक्तिगत प्रदर्शन देते हैं, परिस्थिति से हम वाकिफ हैं। हमारा रिकॉर्ड और कंसिस्टेंसी इस बात का सबूत है। इन दिनों हम जानते हैं कि टीमें सकारात्मक क्रिकेट खेल रही हैं और हम भी वही जारी रखना चाहते हैं। हालांकि हम दो जगह संघर्ष कर रहे हैं, मिडिल ऑर्डर और डेथ बॉलिंग। हमने अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमाए थे और ये जानने की कोशिश की थी कि हमारे लिए क्या बेहतरीन है।

सुपर-12 राउंड में पाकिस्तान ग्रुप बी में है जिसमें भारत, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान के साथ दो अन्य टीमें भी होंगी। पाकिस्तान को यह फॉर्मेट रास आता है और वह 2009 में इसकी चैंपियन भी बनी थी। हालिया दिनों में मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह आफरीदी जैसे खिलाड़ियों ने चमक बिखेरी है। पाकिस्तान यूएई के मैदानों और पिचों से बखूबी रूबरू है। पाकिस्तान वहां 2009 से खेल रहा है और उसने कई द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी की है। हाल ही में उसने वहां टी20 टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) भी खेला था।

t20 world cup,babar azam,team india,mohammed nabi,pakistan,afghanistan,sports news in hindi

पूर्व क्रिकेटर इन दो को भारतीय टीम में शामिल करने की कर रहे हैं मांग

भारतीय चयनकर्ताओं के पास टी20 विश्व कप टीम में किसी भी तरह के बदलाव के लिए पांच दिन बचे हैं। क्वालिफाइंग राउंड में खेलने वाली टीमों के लिए 10 अक्टूबर की डेडलाइन थी, जिसके मुकाबले 17 अक्टूबर को शुरू हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एक अधिकारी ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि कोई भी देश अपने अभियान की शुरुआत से सात दिन पहले तक बदलाव कर सकता है। भारत का अभियान सुपर-12 से शुरू होगा, जिसके मुकाबले 23 अक्टूबर से होने हैं।

भारत के पास परिवर्तन के लिए 15 अक्टूबर की रात तक का वक्त है। कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने आईपीएल-14 में प्रदर्शन को देखते हुए शिखर धवन व युजवेंद्र चहल को शामिल करने की मांग की थी। मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर संशय चल रहा है जिन्होंने आईपीएल में गेंदबाजी नहीं की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि जब तक कोई चोटिल नहीं होता तब तक टीम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।

टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
स्टैंडबाई खिलाड़ी : श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

t20 world cup,babar azam,team india,mohammed nabi,pakistan,afghanistan,sports news in hindi

अफगानिस्तान की कमान मोहम्मद नबी को मिली, राशिद ने छोड़ दी थी कप्तानी

अफगानिस्तान की संशोधित टी20 विश्व कप टीम की कप्तानी मोहम्मद नबी को सौंपी गई है। दाएं हाथ के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद नबी को यह जिम्मेदारी दी गई है। नबी ने 2013 और 2015 के बीच कप्तान की भूमिका निभाई थी। राशिद ने एसीबी द्वारा प्रारंभिक टीम की घोषणा के ठीक 20 मिनट बाद कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी। नबी व राशिद दोनों आईपीएल-14 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के सदस्य थे। अफगानिस्तान की विश्व कप टीम में फेरबदल किए गए हैं।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फरीद अहमद को जोड़ा गया है। शापूर जादरान और कैस अहमद के बजाय अब शराफुद्दीन अशरफ और दौलत जादरान को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। ऑलराउंडर समुल्लाह शिनवारी और तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी को भी रिजर्व के रूप में रखा गया है। शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद भी एक साल के लंबे अंतराल के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत