न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : जीत के बाद ऐसा बोले बाबर व शाहीन, अख्तर ने शेयर किया रिजवान का नमाज पढ़ते वीडियो

पाकिस्तान ने रविवार को दुबई में कमाल का प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के सुपर-12 के ग्रुप 2 के मुकाबले में भारत के खिलाफ 10 विकेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 11:29:37

T20 WC : जीत के बाद ऐसा बोले बाबर व शाहीन, अख्तर ने शेयर किया रिजवान का नमाज पढ़ते वीडियो

पाकिस्तान ने रविवार को दुबई में कमाल का प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के सुपर-12 के ग्रुप 2 के मुकाबले में भारत के खिलाफ 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पाकिस्तान की विश्व कप के इतिहास में भारत पर यह पहली जीत है। इससे पहले उसे 7 वनडे और 5 टी20 विश्व कप मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। भारत का अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से जबकि पाकिस्तान का सामना 26 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा। जीत के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी की जमकर तारीफ की। बाबर ने कहा कि हमने अपनी योजनाओं को अच्छी तरह से अंजाम दिया और शुरुआती विकेट बहुत मददगार थे।

शाहीन के विकेटों ने हमें काफी आत्मविश्वास दिया और स्पिनरों का भी दबदबा रहा। लक्ष्य का पीछा करते समय मैंने साथी ओपनर मोहम्मद रिजवान के साथ क्रीज में गहराई तक जाने की कोशिश की और लगभग 8वें ओवर से ओस आ गई और गेंद अच्छी तरह से आ रही थी। यह सिर्फ शुरुआत है, हमें अभी और आगे बढ़ने का विश्वास है यह हमारे लिए मैच दर मैच जारी रहेगा। हम पर उतना दबाव नहीं था। हम भारत के खिलाफ रिकॉर्ड के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहे थे। मैं केवल अपने सभी खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहता था जो अच्छी तैयारी कर रहे हैं। जब आप एक बड़े विश्व कप से पहले टूर्नामेंट खेलते हैं, तो यह मदद करता है और हमारे खिलाड़ी इससे काफी आत्मविश्वास के साथ आते हैं।

t20 world cup,babar azam,shaheen shah afridi,mohammad rizwan,india,pakistan,sports news in hindi

गेंद को अंदर लाने की थी योजना : शाहीन शाह आफरीदी

पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी का जीत में अहम योगदान रहा। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी क्रम तोड़कर रख दिया। शाहीन ने रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और कप्तान विराट कोहली के विकेट निकाल कर जीत की नींव रखी। पहले ही ओवर में विकेट निकालकर भारतीय टीम पर दबाव बनाने वाले शाहीन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद शाहीन ने कहा कि यह मेरे माता-पिता और सभी पाकिस्तानियों की शुभकामनाएं हैं। मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। योजना गेंद को अंदर लाने की थी।

मैं बस स्विंग कराने की कोशिश कर रहा था और मन में टीम को सफलता दिलाने की बात थी। मैंने शनिवार को भी नेट्स पर इसी का अभ्यास किया था। नई गेंद के खिलाफ बल्लेबाजी करना कठिन होता है। बाबर और रिजवान ने जिस तरह से खेला उसका श्रेय उन्हें जाता है। टूर्नामेंट में सभी टीमें अच्छी हैं और हम इस गति को आगे बढ़ाने और फाइनल में जाने की कोशिश करेंगे।

मोहम्मद रिजवान ने खेली नाबाद 79 रन की पारी

दाएं हाथ के पाकिस्तानी ओपनर मोहम्मद रिजवान ने भारत के खिलाफ तगड़ी पारी खेल फैंस को दीवाना बना दिया। रिजवान ने 41 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। वे 55 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 79 रन पर नाबाद लौटे। इस बीच रिजवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां मैच के दौरान वे बीच मैदान पर नमाज अदा करते दिख रहे हैं। यह खुदा को शुक्रिया अदा करने का तरीका है और पाकिस्तानी टीम कई मौकों पर ऐसा कर चुकी है।

पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो करीब 30 सैकंड का है। ड्रिंक्स ब्रेक में दोनों टीमों के खिलाड़ी अलग–अलग ग्रुप में खड़े थे, लेकिन रिजवान सबसे अलग पिच के पास बैठकर अल्लाह को याद कर रहे थे। अख्तर ने कहा कि इसी दुआ का नतीजा है कि पाकिस्तान को जीत मिली। अल्लाह उस सर को किसी और के आगे झुकने नहीं देता जो उसके सामने झुकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत