न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका से जीता रोमांच, कंगारू कप्तान फिंच के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप में जीत के साथ शुरुआत की। उसने आज शनिवार (23 अक्टूबर) को दुबई के शेख जाएद स्टेडियम में सुपर-12 के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 9:02:03

T20 WC : ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका से जीता रोमांच, कंगारू कप्तान फिंच के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप में जीत के साथ शुरुआत की। उसने आज शनिवार (23 अक्टूबर) को दुबई के शेख जाएद स्टेडियम में सुपर-12 के ग्रुप 1 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 2 गेंद पहले 5 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के सामने 119 रन का लक्ष्य था जो उसने पांच विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 38 रन तक अपने तीन टॉप बल्लेबाजों को गंवा दिया। कप्तान आरोन फिंच खाता भी नहीं खोल सके। दूसरे ओपनर डेविड वार्नर ने 15 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाए। मिशेल मार्श भी 11 रन ही बना पाए। इसके बाद स्टीवन स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल ने चौथे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। हालांकि दोनों 80 और 81 रन पर पैवेलियन लौट गए।

स्मिथ ने 34 गेंद पर तीन चौकों के सहारे 35 और मैक्सवेल ने 21 गेंद पर एक चौके की मदद से 18 रन की पारी खेली। छठे विकेट के लिए मार्कस स्टोइनिस और विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने नाबाद 40 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। स्टोइनिस 16 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 24 व वेड 10 गेंद पर दो चौकों की बदौलत 15 रन पर अविजित रहे। ऑस्ट्रेलिया को ड्वेन प्रिटोरियस द्वारा डाले गए पारी के अंतिम ओवर में 8 रन की दरकार थी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनरिक नॉर्त्जे ने दो और कागिसो रबाडा, केशव महाराज व तबरेज शम्सी ने 1-1 विकेट लिया।

t20 world cup,australia,south africa,aaron finch,josh hazlewood,sports news in hindi

दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्कराम रहे टॉप स्कोरर

इससे पहले कंगारू टीम के कप्तान फिंच ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन का साधारण स्कोर ही बना सकी। एडेन मार्कराम ने 36 गेंद पर तीन चौकों व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 40 रन जुटाए। रबाडा 19, डेविड मिलर 16, हेनरिक क्लासेन 13 व कप्तान ओपनर तेम्बा बावुमा 12 रन पर आउट हुए। स्टार विकेटकीपर ओपनर क्विंटन डी कॉक सिर्फ 7, वान डर डुसेन 2, प्रिटोरियस 1 तथा केशव 0 रन पर पैवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन गेंदबाज मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड व एडम जम्पा ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं, जबकि मैक्सवेल व पेट कमिंस को 1-1 विकेट मिला। हेजलवुड को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उल्लेखनीय है कि दोनों ही टीमों ने आज तक एक बार भी टी20 विश्व कप नहीं जीता।

t20 world cup,australia,south africa,aaron finch,josh hazlewood,sports news in hindi

फिंच टी20 में बतौर कप्तान सर्वाधिक 0 बनाने वाले बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान व दाएं हाथ के आक्रामक ओपनर आरोन फिंच विश्व कप के पहले ही मुकाबले में खाता खोले बगैर आउट हो गए। इसी के साथ फिंच अब इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 6 बार जीरो पर आउट होने वाले प्लेयर बन गए। दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से आयरलैंड के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड व बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा (5-5 बार) हैं। फिंच बतौर कप्तान टी20 विश्व कप में शून्य पर आउट होने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले 2009 विश्व कप के दौरान रिकी पोंटिंग इंडीज के खिलाफ खाता नहीं खोल सके थे।

फिंच के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। वे टी20 और वनडे दोनों विश्व कप में बतौर कप्तान 0 पर आउट होने वाले 5वें क्रिकेटर हैं। उनसे पहले इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम, वेस्टइंडीज के डेरेन सैमी, आयरलैंड के विलियम पोर्टरफील्ड, इंग्लैंड के इयोन मोर्गन का नाम शामिल है। टेस्ट में कप्तान के रूप में न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग सर्वाधिक 13 तथा वनडे में फ्लेमिंग व श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा 14-14 बार 0 पर आउट हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत