न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : स्कॉटलैंड को हरा अफगानिस्तान ने बनाया रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के कोच ने बताई इसकी जरूरत

आईसीसी टी20 विश्व कप में सोमवार (25 अक्टूबर) शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर-12 के ग्रुप 2 के मुकाबले में अफगानिस्तान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Oct 2021 11:13:08

T20 WC : स्कॉटलैंड को हरा अफगानिस्तान ने बनाया रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के कोच ने बताई इसकी जरूरत

आईसीसी टी20 विश्व कप में सोमवार (25 अक्टूबर) शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर-12 के ग्रुप 2 के मुकाबले में अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 130 रन के विशाल अंतर से रौंद दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान का स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 में 7-0 का रिकॉर्ड हो गया है। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। अफगानी टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 190 रन ठोके। अनुभवी नजीबुल्ला जादरान ने 34 गेंद पर पांच चौकों व तीन छक्कों की मदद से 59 रन बनाए।

रहमनुल्ला गुरबाज ने 37 गेंद पर 42, ओपनर हजरातुल्ला जजई ने 30 गेंद पर 44, मोहम्मद शहजाद ने 15 गेंद पर 22 रन का योगदान दिया। जवाब में स्कॉटिश टीम 10.2 ओवर में महज 60 रन पर ढेर हो गई। उसके 5 बल्लेबाज बिना खाता खोले पैवेलियन लौटे। 5 बल्लेबाज पगबाधा और 4 बोल्ड हुए। जॉर्ज मुंसे (25), कप्तान काइल कोएत्जर (10) और क्रिस ग्रीव्स (12) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान ने 20 रन पर 5 और लेग स्पिनर राशिद खान ने 9 रन पर 4 विकेट चटकाए।

t20 world cup,afghanistan,scotland,mohammad nabi,rashid khan,phil simmons,sports news in hindi

अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप में मिली दूसरी सबसे बड़ी जीत

टी20 में अफगानिस्तान की यह रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। वैसे टी20 विश्व कप में यह संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। पहले नंबर पर श्रीलंका है। उसने वर्ष 2007 में केन्या को 172 रन से हराया था। उसके बाद दूसरी सबसे बड़ी जीत दक्षिण अफ्रीका के नाम है। अफ्रीका ने वर्ष 2009 में स्कॉटलैंड को 130 रन से पीटा था। अब अफगानिस्तान ने भी स्कॉटलैंड को 130 रन के अंतर से ही हराया है। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड आता है। उसने वर्ष 2012 में अफगानिस्तान पर 116 रन से जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर, स्कॉटलैंड ने टी20 विश्व कप के इतिहास का संयुक्त रूप से चौथा न्यूनतम स्कोर बनाया। अफगानिस्तान ने पांच बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू आउट किया। विश्व कप में यह दूसरी बार है। इसी विश्व कप में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने नीदरलैंड्स के खिलाफ यह कमाल किया था।

t20 world cup,afghanistan,scotland,mohammad nabi,rashid khan,phil simmons,sports news in hindi

वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस ने कहा, शॉट चयन में सुधार जरूरी

वेस्टइंडीज को टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इस फॉर्मेट में दुनिया पर राज करने वाले दिग्गज बल्लेबाजों से सजी कैरेबियाई टीम सिर्फ 55 रन पर ढेर हो गई, जो उसका टी20 में न्यूनतम स्कोर है। इंडीज के मुख्य कोच व पूर्व ऑलराउंडर फिल सिमंस ने बल्लेबाजो से बेहतर मानसिकता और गेम जागरूकता अपनाने को कहा है। सिमंस ने कहा कि शनिवार को हमारा शॉट चयन बहुत खराब था। इंग्लैंड की गेंदबाजी में कुछ भी असाधारण नहीं था और हमारे बल्लेबाज उन्हें कई बार खेल चुके हैं। हमें दस गुना सुधार की दरकार है।

यूएई में धीमे विकेटों पर विश्व कप होने के बावजूद हमारे पावर हिटर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के मूल्यों से दूर नहीं जाएंगे। इस टीम में काफी अनुभव है। क्रीज पर हर समय दो बल्लेबाज ऐसे होंगे जो परिस्थितियों के अनुसार गेम में बदलाव ला सकते हैं। हमसे पिच को पढ़ने में कोई चूक नहीं हुई। स्पिनर्स ने विकेट जरूर लिए लेकिन शुरुआत में पिच बैटिंग के लिए अनुकूल थी। आपको शुरुआती 6-7 ओवर का लाभ उठाना पड़ता है और आखिरी तक संघर्ष करना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत