Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विलियमसन-राशिद को लेकर पशोपेश में सनराइजर्स, अख्तर को राहत, कार्तिक ने कमिंस के लिए कही यह बात

आईपीएल-14वें पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। वह प्लेऑफ में नहीं पहुंची और लीग मैचों के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 11:21:40

विलियमसन-राशिद को लेकर पशोपेश में सनराइजर्स, अख्तर को राहत, कार्तिक ने कमिंस के लिए कही यह बात

आईपीएल-14वें पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। वह प्लेऑफ में नहीं पहुंची और लीग मैचों के बाद पॉइंट टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी। फ्रेंचाइजी ने सीजन के बीच में ही डेविड वार्नर से कप्तानी छीन केन विलियमसन को बागडोर सौंपी लेकिन वे भी टीम की किस्मत नहीं बदल सके। अब सनराइजर्स मेगा ऑक्शन के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक सनराइजर्स विलियमसन और राशिद खान में से एक को रिटेन करने को लेकर पशोपेश में है। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज माने जाते हैं। दूसरी ओर विलियमसन विश्व क्रिकेट के बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं। माना जा रहा है कि सनराइजर्स विलियमसन को बरकरार रख सकती है।

दरअसल नं.1 और नं.2 रिटेंशन के बीच सैलरी का अंतर 4 करोड़ रुपए है। अगर किसी फ्रेंचाइजी ने नीलामी से पहले अधिकतम चार खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, तो वेतन पर्स से पहले खिलाड़ी के लिए 16 करोड़, दूसरे के लिए 12 करोड़, तीसरे के लिए 8 करोड़ और चौथे के लिए 6 करोड़ रुपए कटेंगे। रिपोर्ट की मानें तो राशिद ऑक्शन पूल में शामिल होने के लिए तैयार होंगे और कई फ्रेंचाइजी उनकी सेवाओं को हासिल करना चाहेंगी। आईपीएल 2022 के नियमों के मुताबिक पहले से मौजूद आठ टीम अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। उन्हें 30 नवंबर तक लिस्ट जारी करनी होगी। वे टीमें अधिकतम तीन भारतीय और अधिकतम दो विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।


sunrisers hyderabad,shoaib akhtar,dinesh karthik,ipl-15,kkr,pakistan,pat cummins,sports news in hindi पीटीवी ने अख्तर को भेजा था 10 करोड़ रुपए का नोटिस

पाकिस्तान के दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पाकिस्तान टेलीविजन (पीटीवी) ने अनुबंध के उल्लघंन के मामले में अख्तर को भेजा गया कानूनी नोटिस वापस ले लिया है। अख्तर को 100 मिलियन (10 करोड़ रुपए) का मानहानि नोटिस भेजा गया था। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पीटीवी के एक वकील ने लाहौर की एक अदालत को बताया कि दोनों पक्षों ने मतभेद सुलझा लिए हैं। पीटीवी मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। बाद में कोर्ट ने केस का निस्तारण कर दिया। आपको बता दें कि अख्तर 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 विश्व कप के मुकाबले से पहले दुबई में एक भारतीय टीवी चैनल में बतौर गेस्ट पहुंचे थे और इससे पाकिस्तानी चैनल ने बहुत नुकसान होने का दावा किया था।

चैनल ने साथ ही कहा था कि अख्तर ने पीटीवी स्पोर्ट्स से ऑन एयर इस्तीफा दे दिया था, जिससे करार का उल्लंघन और पीटीवी को बड़ा नुकसान हुआ। चैनल ने अख्तर को नोटिस भेजा था। अख्तर एक डिबेट में हिस्सा ले रहे थे। शो में राशिद लतीफ, आकिब जावेद, अजहर महमूद, उमर गुल, सना मीर, सर विव रिचर्ड्स व डेविड गॉवर भी मौजूद थे। इस दौरान एंकर नौमान नियाज ने ऐसा कुछ कहा था, जिस पर अख्तर गुस्सा हो गए थे और उन्होंने इस्तीफे का ऐलान कर दिया था।


sunrisers hyderabad,shoaib akhtar,dinesh karthik,ipl-15,kkr,pakistan,pat cummins,sports news in hindi कमिंस बतौर कप्तान सफल हुए तो कंगारू टीम हो जाएगी अमीर : कार्तिक

भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का मानना है कि अगर पैट कमिंस कप्तान की भूमिका में सफल हुए तो ऑस्ट्रेलियाई टीम अमीर हो जाएगी। कमिंस को ऑस्ट्रेलिया का 47वां टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है। रे लिंडवॉल के बाद वे पहले तेज गेंदबाज हैं, जिन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। कार्तिक ने क्रिकबज लाइव से बातचीत में बताया कि तेज गेंदबाजों को टीम का नेतृत्व करते समय किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कमिंस सही पसंद है। तेज गेंदबाज सफल कप्तान बन सकते हैं लेकिन यह कड़ी मेहनत का काम है क्योंकि उन्हें लंबे स्पेल गेंदबाजी करने की जरूरत होती है। तेज गेंदबाज को मैच में ज्यादा शामिल होने की जरूरत होती है। इसलिए हमने इतने सालों में ज्यादा तेज गेंदबाजों को कप्तान बनते नहीं देखा।

वसीम अकरम, वकार यूनुस, कर्टनी वॉल्श थे, लेकिन किसी ने भी बल्लेबाज या विकेटकीपर जैसी सफलता हासिल नहीं की। तेज गेंदबाजी और कप्तानी सबसे कठिन चीज है। कमिंस को ऑस्ट्रेलिया में लोग बहुत प्यार करते हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है। अगर कमिंस कप्तान के रूप में सफल हुए तो ऑस्ट्रेलियाई टीम अमीर हो जाएगी। आपको बता दें कि कार्तिक और कमिंस आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के सदस्य थे। उल्लेखनीय है कि विकेटकीपर टिम पेन ने एशेज सीरीज से ठीक पहले अश्लील संदेश भेजने के सार्वजनिक होने के बाद कप्तानी छोड़ दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश, पीएम मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात; अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा शुरू
भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश, पीएम मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात; अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा शुरू
पांच दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर दोनों धातुएं 2% से ज्यादा चढ़ीं
पांच दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर दोनों धातुएं 2% से ज्यादा चढ़ीं
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
पटना में खराब मौसम से पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट, 187 यात्रियों को लेकर लखनऊ में उतरा विमान
पटना में खराब मौसम से पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट, 187 यात्रियों को लेकर लखनऊ में उतरा विमान
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology