न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मिडिल ऑर्डर में खेलें शुभमन गिल’, टेस्ट टीम से जुड़े सूर्यकुमार! श्रेयस ने सिराज को कार्ड्स से दिखाया ‘जादू’

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 25 नवंबर से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 12:07:17

‘मिडिल ऑर्डर में खेलें शुभमन गिल’, टेस्ट टीम से जुड़े सूर्यकुमार! श्रेयस ने सिराज को कार्ड्स से दिखाया ‘जादू’

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 25 नवंबर से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। दाएं हाथ के युवा ओपनर शुभमन गिल की टीम इंडिया में वापसी हुई है। वे इंग्लैंड दौरे पर चोटिल होने के कारण वहां नहीं खेल पाए थे। पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता जतिन परांजपे का मानना है कि अगर इस सीरीज में शुभमन मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजी करें तो इससे भारतीय टीम को काफी फायदा होगा। जतिन के मुताबिक अगर एक ओपनर को भारतीय परिस्थितियों में मिडिल ऑर्डर में खिलाया जाता है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। परांजपे ने पीटीआई के साथ बातचीत में कहा कि मेरा हमेशा से ये मानना रहा है कि टीम सलेक्शन में लचीलापन होना चाहिए।

मुझे वास्तव में लगता है कि शुभमन को मध्यक्रम में खिलाने से टीम को फायदा होगा। थोड़ा-बहुत लचीलापन हमेशा ही अच्छा होता है। मुझे नहीं लगता है कि भारत में इससे ज्यादा फर्क पड़ने वाला है क्योंकि विदेशों में आपको स्पेशलिस्ट के साथ ही जाना होता है। अगर शुभमन मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं तो ये रणनीति कारगर साबित हो सकती है क्योंकि एसजी बॉल की चमक काफी जल्दी खत्म हो जाती है। लोकेश राहुल ने भी मिडिल ऑर्डर में सफलता हासिल की थी और शुभमन भी उसी तरह का प्रदर्शन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस सीरीज में नियमित ओपनर रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। ऐसे में राहुल और मयंक अग्रवाल को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

shubman gill,suryakumar yadav,shreyas iyer,mohammed siraj,jatin paranjpe,sports news in hindi

सूर्यकुमार को इस साल इंग्लैंड दौरे पर भी भेजा गया था

पहले टेस्ट के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीम कानपुर पहुंच चुकी हैं। भारत ने टीम तो काफी पहले घोषित कर दी थी, लेकिन अब बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी इसमें शामिल कर लिए गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कोलकाता में आखिरी टी-20 मुकाबला जीतने के बाद सूर्यकुमार भी कानपुर पहुंचे हैं। फिलहाल बीसीसीआई ने सूर्यकुमार को लेकर ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। यह भी नहीं पता है कि उन्होंने किसी को रिप्लेस किया है या फिर अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में जुड़े हैं। सूर्यकुमार को इस साल इंग्लैंड दौरे के बीच में ही वहां भेजा गया था। वे टीम में शामिल किए गए थे, लेकिन उन्हें टेस्ट डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

माना जा रहा है कि टीम में मध्यक्रम में आक्रामक बल्लेबाज की जरूरत है और सूर्यकुमार यह भरपाई कर सकते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 में फिफ्टी जमाई थी। सूर्य ने अब तक 11 टी20 मैच में 244 रन बनाए हैं। सूर्य ने 77 फर्स्ट-क्लास मैच में 5326 रन बनाए हैं। इनमें 14 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। वे घरेलू क्रिकेट में मुंबई और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि भारत को पहले टेस्ट में विराट कोहली की सेवाएं नहीं मिलेंगी। कप्तानी अजिंक्य रहाणे के पास है।

shubman gill,suryakumar yadav,shreyas iyer,mohammed siraj,jatin paranjpe,sports news in hindi

श्रेयस अय्यर की मैजिक ट्रिक से हैरान रह गए मोहम्मद सिराज

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को कार्ड की मैजिक ट्रिक आती है और इस बार उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को हैरान कर दिया। सिराज ने जैसे ही पत्ता खोला तो वे दंग रह गए। इसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रेयस, सिराज से एक कार्ड सलेक्ट करने के लिए बोलते हैं और कहते हैं कि सभी को दिखाओ और मुझे भी दिखाओ। ये कार्ड होता है हुकुम (spades) की चौगी। सिराज साथ खड़े रितुराज गायकवाड़ और कैमरे के सामने यह कार्ड दिखाते हैं। श्रेयस भी इसे देखते हैं। इसके बाद श्रेयस कार्ड को सिराज से हाथ में रखने के लिए बोलते हैं। सिराज कार्ड को हाथों के बीच दबा लेते हैं।

फिर श्रेयस एक कार्ड गड्डी में से निकालते हैं और उसको सिराज के हाथ पर घुमाते हैं। श्रेयस दिखाते हैं ये पत्ता जोकर है। कुछ सैकंड सिराज के हाथ पर पत्ता घुमाने के बाद जब वे ऊपर के पत्ते को खोलते हैं तो सिराज समेत बाकी खिलाड़ी आश्चर्य में पड़ जाते हैं। इसके अलावा जब सिराज हाथ वाला पत्ता देखते हैं तो वे और भी ज्यादा हैरान रह जाते हैं, क्योंकि दोनों पत्तों की अदला बदली हो गई है। यानी चौगी की जगह जोकर और जोकर की जगह चौगी। हैरान सिराज गेम ही छोड़कर चले जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत