न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: शुभमन गिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, दूसरी बार बने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को विश्व कप से पहले वनडे मैचों में दबदबा बनाने के बाद सितंबर 2023 के लिए आईसीसी पुरुष खिलाड़ी ऑफ द मंथ चुना गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 5:12:18

World Cup 2023: शुभमन गिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, दूसरी बार बने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ

अहमदाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का मैच शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस मैच में शुभमन दिल के खेलने की संभावना है जो डेंगू की वजह से पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। इस मैच से पहले शुभमन गिल के लिए बेहतरीन खबर सामने आई जिससे जाहिर होता है कि वर्ल्ड क्रिकेट में वह इन दिनों कितने प्रभावी बने हुए हैं।

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को विश्व कप से पहले वनडे मैचों में दबदबा बनाने के बाद सितंबर 2023 के लिए आईसीसी पुरुष खिलाड़ी ऑफ द मंथ चुना गया है। आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शुभमन गिल ने सितंबर के दौरान 80 की औसत से 480 वनडे रन बनाने के बाद पुरस्कार का दावा करने के लिए टीम के साथी मोहम्मद सिराज और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डेविड मलान को पीछे छोड़ दिया।

सितंबर में गिल ने बनाए 480 रन, लगाए दो शतक

शुभमन गिल को सिंतबर 2023 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित किया गया था और उन्होंने यह खिताब जीत भी लिया। शुभमन गिल ने इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान और अपने साथी खिलाड़ी मो. सिराज को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीतने में सफलता हासिल की। सितंबर महीने में शुभमन गिल ने 80 की औसत के साथ 480 रन बनाए थे और पिछले महीने में वनडे में उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए थे। गिल के बेहतरीन प्रदर्शन ने भारत को एशिया कप 2023 का खिताब जीतने में भी बड़ी मदद की थी। गिल दूसरी बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने और इससे पहले वह जनवरी 2023 में इस सम्मान से नवाजे गए थे। वह दो बार यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय भी बने।

शुभमन गिल इस साल वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं साथ ही पिछले महीने एशिया कप 2023 में वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे साथ ही इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। वहीं पिछले महीने वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी इसमें गिल ने पहले दो मैचों में हिस्सा लिया था और जिसमें उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था। वह भारत के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता था।

युवा खिलाड़ी ने 2023 में शानदार फॉर्म का नजारा दुनिया के सामने रखा, जिससे उन्हें आईसीसी पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भी बढ़त मिली है और अब वो पाकिस्तान के बाबर आजम से कुछ ही अंक पीछे हैं। इस सलामी बल्लेबाज ने एशिया कप में 75.5 की औसत से सर्वाधिक 302 रन बनाए, जिसमें नाबाद 27 रन भी शामिल थे, जिससे भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। एशिया कप के समापन के बाद गिल एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में चमके। उन्होंने मोहाली में 74 रन और इंदौर में 104 रन बनाए।

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने के बाद शुभमन गिल ने कहा, "मुझे सितंबर महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीतकर खुशी हो रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और टीम के हित में योगदान देना एक बड़ा सौभाग्य है। यह पुरस्कार मुझे उत्कृष्टता की तलाश जारी रखने और देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करेगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल