न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रेयस अय्यर ने खेली तेज पारी, पूरे किए वनडे में 2000 रन, इन बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ बेहद तेज पारी खेली और 56 गेंदों पर 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से 82 रन बनाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 2:56:40

श्रेयस अय्यर ने खेली तेज पारी, पूरे किए वनडे में 2000 रन, इन बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

मुम्बई। विश्व कप 2023 में भारतीय टीम एक मात्र ऐसी टीम रही है जिसने अब तक खेले अपने सभी 7 मैचों में विजय प्राप्त की है। शेष अन्य टीमों ने अपने अब तक खेले गए मैचों में किसी न किसी टीम से पराजय का दंश झेला है। टीम इंडिया के सभी प्रमुख बल्लेबाजों गेंदबाजों ने इन मैचों में असफलता का स्वाद भी चखा है। समस्त कमियों को दरकिनार करते हुए टीम ने अपनी एकजुटता और देश के लिए विश्व कप जीतने की भावना के साथ स्वयं को सर्वोपरि साबित किया है। कप्तान रोहित बल्लेबाजी में जरूर कुछ कम लग रहे हैं लेकिन कप्तानी में वो अपना श्रेष्ठ दे रहे हैं। उनका अपने खिलाड़ियों पर विश्वास बरकरार है। उनके विश्वास पर टीम इंडिया के मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पूरी तरह से खरे उतर रहे हैं। लगातार असफलता के बाद अब श्रेयस पूरी तरह से फार्म में नजर आ रहे हैं।

श्रीलंका के खिलाफ मैच में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल 92 रन पर आउट हुए थे जबकि विराट कोहली ने 88 रन तो वहीं श्रेयस अय्यर ने 82 रन की पारी खेली थी। वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी पारी में तीन भारतीय बल्लेबाज एटीज या फिर नाइनटीज पर आउट हुए। इस मैच में यह सभी बल्लेबाज अपने-अपने शतक के करीब पहुंचकर आउट हुए जो निराश करने वाला था, लेकिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी काफी अच्छी रही। भारतीय टीम को इस मैच में शानदार जीत मिली और टीम ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ बेहद तेज पारी खेली और 56 गेंदों पर 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से 82 रन बनाए। यह इस वर्ल्ड कप में उनकी अब तक की बेस्ट पारी रही और अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने वनडे में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए।

श्रेयस की यह पारी भारत के लिए काफी खास रही और इसके दम पर टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में 8 विकेट पर 357 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने इस पारी के दौरान 2000 रन पूरा करने का कमाल किया और उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू, सौरव गांगुली, विराट कोहली और केएल राहुल को भी पीछे छोड़ दिया।

53 पारी – केएल राहुल

श्रेयस ने 49 पारियों में वनडे में पूरे किए 2000 रन

श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ 82 रन बनाए और वनडे में 2000 रन भी पूरे किए। अब वह भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए और उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू, सौरव गांगुली, विराट कोहली और केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया।

वनडे में सिद्धू और गांगुली ने 52 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे जबकि कोहली और राहुल ने 53-53 पारियों में यह कमाल किया था। अब 49 पारियों में श्रेयस ने 2000 रन बनाकर इन सबको पीछे छोड़ दिया। वैसे भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज 2000 रन शुभमन गिल ने 38 पारियो में पूरे किए थे जबकि शिखर धवन ने 46 पारियों में यह उपलब्धि अपने नाम किया था।

भारतीय बल्लेबाजों द्वारा वनडे में सबसे तेज 2000 रन

38 पारी – शुभमन गिल

46 पारी – शिखर धवन

49 पारी – श्रेयस अय्यर

52 पारी – नवजोत सिंह सिद्धू

52 पारी – सौरव गांगुली

53 पारी – विराट कोहली

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत