न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भज्जी के हिसाब से इनकी जगह श्रेयस को मिले मौका, इन्हें पछाड़ अश्विन बने इस साल के नं.1 टेस्ट गेंदबाज

भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है। बदले हुए कार्यक्रम के अनुसार वहां उसे 3-3 मैच की टेस्ट व वनडे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Dec 2021 12:05:09

भज्जी के हिसाब से इनकी जगह श्रेयस को मिले मौका, इन्हें पछाड़ अश्विन बने इस साल के नं.1 टेस्ट गेंदबाज

भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है। बदले हुए कार्यक्रम के अनुसार वहां उसे 3-3 मैच की टेस्ट व वनडे सीरीज खेलनी है। जल्द ही इसके लिए टीम घोषित कर दी जाएगी। अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने टेस्ट बल्लेबाजी क्रम में अजिंक्य रहाणे की जगह युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मौका देने की बात कही है। अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला था। वहां उन्होंने पहली पारी में 105 और दूसरी पारी में 65 रन बना तारीफें बटोरीं। दूसरी ओर, कानपुर में कप्तानी करने वाले रहाणे 35 और 4 रन ही बना पाए। रहाणे को हैमस्ट्रिंग तनाव के कारण मुंबई टेस्ट में आराम दिया गया है।

हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि श्रेयस ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की और अपनी प्रतिभा दिखाई। और मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने मध्यक्रम में मौके का पूरा फायदा उठाया। इस बीच रहाणे रन नहीं बना रहे हैं। आगे चलकर श्रेयस भारत के लिए सही समाधान हो सकते हैं। मुझे नहीं पता कि रहाणे दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि श्रेयस ने मध्यक्रम के विकल्प के रूप में अपना पक्ष रखा है। अब चयन दिलचस्प होगा।

shreyas iyer,ravichandran ashwin,harbhajan singh,india,newzealand,sports news in hindi

अश्विन ने शाहीन को पछाड़ा, साथ ही बने दुनिया के 12वें सफलतम गेंदबाज

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक के बाद एक उपलब्धि हासिल करने में लगे हुए हैं। अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 4 विकेट चटकाकर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अश्विन इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने 8 टेस्ट की 15 पारियों में 48 विकेट झटक लिए हैं। अश्विन ने 3 बार पांच विकेट भी लिए। उन्होंने पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी को पछाड़ा। शाहीन ने 9 टेस्ट की 15 पारियों में 44 विकेट लिए हैं।

तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के ही दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हसन अली (39) हैं। इसके अलावा अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दुनिया के 12वें गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन के 423 विकेट हो गए हैं और उन्होंने पूर्व दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज शॉन पोलक को पीछे छोड़ा। अश्विन ने यह खास उपलब्धि 81वें टेस्ट की 151वीं पारी में हासिल की है। अश्विन के नाम 30 बार पारी में पांच और 20 बार चार विकेट लेने का कारनामा किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत