न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैकड़ा जड़ श्रेयस बने 16वें भारतीय, साहा ने किया यह कमाल, राजस्थान सैमसन को 14 करोड़ में करेगा रिटेन!

दाएं हाथ के प्रतिभावान युवा भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। 26 वर्षीय श्रेयस ने कानपुर के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 12:30:36

सैकड़ा जड़ श्रेयस बने 16वें भारतीय, साहा ने किया यह कमाल, राजस्थान सैमसन को 14 करोड़ में करेगा रिटेन!

दाएं हाथ के प्रतिभावान युवा भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। 26 वर्षीय श्रेयस ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन आज शुक्रवार को शतक जमाया। वे 171 गेंद पर 13 चौकों व दो छक्कों की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले 16वें भारतीय बन गए हैं। इससे पहले ओपनर पृथ्वी शॉ ने साल 2018 में टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाया था। पृथ्वी ने राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 134 रन बनाए थे। अय्यर ने मुश्किल समय में भारत के लिए यह पारी खेली।

इस बीच श्रेयस के पिता संतोष अय्यर ने उनसे जुड़ा एक दिलचस्प वाकया शेयर किया। संतोष के स्मार्टफोन पर पिछले चार साल से एक ही वाट्सअप डीपी, जिसमें श्रेयस ने हाथ में 2017 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी थाम रखी है। इसका कारण यह है कि वे हमेशा से श्रेयस को टेस्ट क्रिकेट खेलते देखना चाहते थे। संतोष ने बताया कि यह डीपी मेरे दिल के करीब है। जब भारत धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहा था, तब श्रेयस, कोहली के स्टैंडबाई के रूप में टीम में था। उस समय मैच जीतने के बाद उसे ट्रॉफी दी। उसने वह ट्रॉफी थाम रखी है और वह पल मेरे लिए अनमोल है।

shreyas iyer,wriddhiman saha,sanju samson,kanpur test,india,newzealand,sports news in hindi

साहा बने 1946 के बाद दूसरे सबसे उम्रदराज विकेटकीपर

भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साहा 1946 के बाद से भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे उम्रदराज विकेटकीपर बन गए। साहा की उम्र 37 साल 32 दिन है। उन्होंने फारुख इंजीनियर को पीछे छोड़ा दिया है, जिन्होंने 36 साल 338 दिन की उम्र में अपना आखिरी टेस्ट खेला था। वैसे भारत के लिए सबसे उम्रदराज विकेटकीपर का रिकॉर्ड दत्ताराम हिंदलेकर के नाम है, जिन्होंने 37 साल 231 दिन की उम्र में अपना आखिरी टेस्ट खेला था।

साहा ने 2010 में नागपुर में दक्षिण अफ्रीका मैच से टेस्ट में डेब्यू किया था। साहा ने 2006-07 में अपना रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ मैच में 111 रन बनाए थे। साहा बंगाल के लिए फर्स्ट-क्लास मैच में शतक बनाने वाले 15वें खिलाड़ी बने थे। उल्लेखनीय है कि मौजूदा टेस्ट सीरीज में नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। साथ ही टीम में एक और विकेटकीपर केएस भरत भी है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार है। यह साहा का 39वां टेस्ट है।

shreyas iyer,wriddhiman saha,sanju samson,kanpur test,india,newzealand,sports news in hindi

राजस्थान सैमसन के साथ इन तीन खिलाड़ियों को करेगा रिटेन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए जल्द ही मेगा ऑक्शन होनी है। ऐसे में फ्रेंचाइजियों के पास अपने कुछ खिलाड़ियों को रिेटेन करने का मौका है। ऑक्शन से पहले आईपीएल की पुरानी 8 फ्रेंचाइजी 4 खिलाड़ियों को रिेटेन कर सकती हैं, जबकि नई फ्रेंचाइजी सिर्फ 3 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ पाएंगी। इस बीच रिपोर्ट सामने आई है कि राजस्थान रॉयल्स विकेटकीपर व कप्तान संजू सैमसन को अपने साथ बरकरार रख सकती है। सैमसन को राजस्थान 14 करोड़ रुपए की रकम में रिटेन करने वाली है।

इसके अलावा जो अन्य तीन खिलाड़ी होंगे, उन पर भी लगभग मुहर लग चुकी है। फ्रेंचाइजियों को 30 नवंबर तक अपने पत्ते खोलने हैं। राजस्थान सैमसन के अलावा दो विदेशी खिलाड़ियों को अपने साथ रखना पसंद करेगी। जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर और लियाम लिविंगस्टोन में से किन्हीं दो को रिटेन किया जाएगा, जबकि एक और भारतीय खिलाड़ी के रूप में युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को देखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत