न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान ने जीती T20 सीरीज, छक्का खाने के बाद शाहीन ने खोया आपा, हसन को ICC से पड़ी फटकार

पाकिस्तान ने शनिवार को ढाका में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उसने मेजबान बांग्लादेश को दूसरे टी20 मैच में 11 गेंद शेष रहते आठ विकेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 9:07:03

पाकिस्तान ने जीती T20 सीरीज, छक्का खाने के बाद शाहीन ने खोया आपा, हसन को ICC से पड़ी फटकार

पाकिस्तान ने शनिवार को ढाका में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उसने मेजबान बांग्लादेश को दूसरे टी20 मैच में 11 गेंद शेष रहते आठ विकेट से करारी मात देकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। पाकिस्तान ने शुक्रवार को पहले मैच को चार विकेट से जीता था। अंतिम मैच सोमवार (22 नवंबर) को होगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में सात विकेट पर 108 रन का मामूली स्कोर बनाया। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर शुरू से शिकंजा कसे रखा। नजमुल हसन शंटो (40) और अफीफ हुसैन (20) ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की।

कप्तान महमूदुल्ला (12) और नुरुल हसन (11) ने भी दहाई का आंकड़ा पार किया। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह आफरीदी (15/2 विकेट) और शादाब खान (22/2 विकेट) सफलतम गेंदबाज रहे। मोहम्मद वसीम, हारिस रउफ और मोहम्मद नवाज ने भी एक-एक विकेट लिया। जवाब में पाकिस्तान ने तीसरे ओवर में मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर कप्तान बाबर आजम (1) का विकेट गंवा दिया। हालांकि फखर जमां और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने शानदार साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की। मैन ऑफ द मैच फखर ने 51 गेंद में दो चौके और तीन छक्के जड़ नाबाद 57 रन ठोके। रिजवान ने 45 गेंद में चार चौके की मदद से 39 रन बनाए। हैदर अली छह रन पर नाबाद रहे।

second t20 match,pakistan,bangladesh,shaheen shah afridi,hasan ali,sports news in hindi

शाहीन ने गुस्से में गेंद बल्लेबाज अफीफ हुसैन के मारी

पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी ने मैच के दौरान एक बेहद शर्मनाक हरकत की। इस वाकये के बाद वे सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं और लोग उनकी इस हरकत को खेल भावना के खिलाफ बता रहे हैं। दरअसल तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए शाहीन की दूसरी गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज अफीफ हुसैन ने शानदार छक्का जड़ दिया। इससे शाहीन आपा खो बैठे। अगली गेंद को अफीफ ने सॉफ्ट हैंड से खेला और यह सीधे शाहीन के हाथों में गई। शाहीन ने आव देखा ना ताव, उन्होंने गेंद सीधे अफीफ को दे मारी। गेंद लगते ही अफीफ दर्द से कराह उठे।

शाहीन को थ्रो करने की कोई जरूरत नहीं थी क्योंकि अफीफ क्रीज में ही थे और उनके रन आउट होने के चांस नहीं थे। हालांकि, शाहीन तुरंत अफीफ के पास पहुंचे और उनका हाल पूछा। उल्लेखनीय है कि हाल ही यूएई में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मैथ्यू वेड ने शाहीन की तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचा दिया था। इसके बाद शाहीन की काफी आलोचना हुई थी।

second t20 match,pakistan,bangladesh,shaheen shah afridi,hasan ali,sports news in hindi

हसन ने बल्लेबाज को आउट करने के बाद दी अनुचित रिएक्शन

पाकिस्तान के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हसन अली को शनिवार को आईसीसी आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई। यह घटना शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 मैच में बांग्लादेश की पारी के 17वें ओवर में हुई, जब हसन ने बल्लेबाज नुरुल हसन को विकेट के पीछे कैच आउट करने के बाद अनुचित तरीके से रिएक्शन दिया। हसन को खिलाड़ियों और खिलाड़ी समर्थन कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो "भाषा, कार्यों या इशारों का उपयोग करने से संबंधित है जो एक बल्लेबाज के आउट होने के बाद प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकता है।

आईसीसी ने कहा कि हसन के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में भी एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है, जिसके लिए 24 महीने की अवधि में यह पहला अपराध था। बांग्लादेश के खिलाड़ियों पर 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। स्लो ओवर रेट के चलते उनकी मैच फीस काटी गई है। हसन और बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्ला ने अपराधों को स्वीकार कर लिया। ऐसे में औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी। उल्लेखनीय है कि तीन विकेट लेने वाले हसन इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। हसन टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मैथ्यू वेड का कैच टपकाकर फैंस के निशाने पर आ गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत