न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 विश्व कप : स्कॉटलैंड से हारा बांग्लादेश, शाकिब बने नं.1 गेंदबाज, पृथ्वी ने खरीदी BMW

टी20 विश्व कप में रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए स्कॉटलैंड जैसी कमजोर मानी जाने वाली टीम ने बांग्लादेश को 6 रन से हरा दिया। आपको...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 11:33:16

T20 विश्व कप : स्कॉटलैंड से हारा बांग्लादेश, शाकिब बने नं.1 गेंदबाज, पृथ्वी ने खरीदी BMW

टी20 विश्व कप में रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए स्कॉटलैंड जैसी कमजोर मानी जाने वाली टीम ने बांग्लादेश को 6 रन से हरा दिया। आपको बता दें कि विश्व कप के पहले चरण में 4-4 टीमें 2 ग्रुप में बंटी हुई हैं। दोनों ग्रुप में टॉप 2 पोजिशन पर रहने वाली टीमें सुपर-12 के लिए क्वालिफाई करेंगी। बांग्लादेश की उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है। हालांकि उसे संभावना बनाए रखने के लिए अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। सुपर-12 के मुकाबले 23 अक्टूबर से शुरू होंगे। इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटिश टीम ने 20 ओवर में 140/9 रन बनाए। क्रिस ग्रीव्स ने सर्वाधिक 45 रन की पारी खेली। मेहदी हसन ने तीन, मुस्तफिजुर रहमान और शाकिब अल हसन ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बांग्लादेश सात ही विकेट खोने के बावजूद 134 रन ही बना सका। विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने सर्वाधिक 38 तथा शाकिब ने 20 रन का योगदान दिया। ब्रैड व्हील ने 3 तथा ग्रीव्स ने 2 विकेट झटके। ग्रीव्स को हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

t20 world cup,bangladesh,scotland,shakib al hasan,prithvi shaw,bangladesh vs scotland,sports news in hindi

शाकिब के खाते में टी20 में हुए सर्वाधिक विकेट

खब्बू स्पिनर शाकिब अल हसन ने मैच के दौरान दो विकेट लेने के साथ इतिहास रच दिया। शाकिब अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शाकिब के नाम कुल 108 विकेट हो गए हैं। शाकिब ने इस रेस में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (107) को पछाड़ा। तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के टिम साउदी (99), चौथे पर पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी (98) और पांचवें पर अफगानिस्तान के राशिद खान (95) हैं। टॉप 5 में कोई भी भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं है। शाकिब कमाल के क्रिकेटर हैं। वे अब तक तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 12 हजार से ज्यादा रन बनाने के साथ 600 विकेट झटक चुके हैं। उनके टेस्ट में 215, वनडे में 277 और टी20 में 108 विकेट हैं। शाकिब हाल ही खत्म हुए आईपीएल-14 में रनरअप रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के सदस्य थे।

t20 world cup,bangladesh,scotland,shakib al hasan,prithvi shaw,bangladesh vs scotland,sports news in hindi

पृथ्वी ने पिता और कार के साथ फोटो शेयर कर जताई खुशी

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने खुद के लिए एक शानदार गिफ्ट (बीएमडब्ल्यू कार) खरीदा है। 21 वर्षीय पृथ्वी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इसमें पृथ्वी के साथ पिता भी दिखाई दे रहे हैं। पृथ्वी ने कैप्शन में लिखा, 'नीचे से शुरू करते हुए हम आज यहां।' पृथ्वी ने सफेद बीएमडब्ल्यू 630i एम स्पोर्ट कार खरीदी है। कार की कीमत 68.50 लाख रुपए हैं। 6 सीरीज ग्रैन टूरिस्मो के फेसलिफ्ट को इस साल की शुरुआत में भारत में कई विजुअल अपडेट और नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया था।

यह कार कॉपस्टाइल के डिजाइन की गई है। किडनी ग्रिल, रीस्टाइल हेडलाइट्स और रिवाइज्ड बंपर मिलते हैं। केबिन बेहद शानदार है जिसमें वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 12.3 इंच का टचस्क्रीन है। उल्लेखनीय है कि पृथ्वी ने आईपीएल-14 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बढ़िया प्रदर्शन किया था। दिल्ली का सफर प्लेऑफ में खत्म हो गया था। पृथ्वी भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत