न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सौरव गांगुली के भाई-भाभी के साथ समुद्र में बड़ा हादसा, उफनती लहरों ने पलटी नाव, मुश्किल से बची जान

पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष और भाभी अर्पिता पुरी समुद्र में नाव हादसे से बाल-बाल बचे। तेज लहरों में नाव पलटी, मछुआरों ने बचाई जान। पूरा अपडेट पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 3:29:41

सौरव गांगुली के भाई-भाभी के साथ समुद्र में बड़ा हादसा, उफनती लहरों ने पलटी नाव,  मुश्किल से बची जान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी भाभी अर्पिता एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। यह खौफनाक घटना ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर हुई, जहां तेज और उफनती समुद्री लहरों ने उनकी नाव को पलट दिया। सौभाग्य से, इस हादसे में उनकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कुछ मछुआरे और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और समय रहते उनकी मदद कर दी, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।

नाव पर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बचाया गया

इस नाव में कुल 4 टूरिस्ट सवार थे, जिनमें दो सौरव गांगुली के भाई और भाभी थे। जब स्पीडबोट तेज लहरों की चपेट में आई और असंतुलित होकर पलट गई, तब नाव में सवार सभी चारों पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। यह हादसा शनिवार की शाम को पुरी में लाइटहाउस के नजदीक घटा। जब नाव तेज लहरों से टकराई, तो उसका संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और वह पलट गई। अर्पिता गांगुली ने घटना के बाद कहा, "ये भगवान की कृपा है कि हम सभी सुरक्षित हैं। मैं अभी भी सदमे में हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए था। समुद्री जल खेलों को सुरक्षित और नियमानुसार संचालित किया जाना बेहद ज़रूरी है। मैं कोलकाता लौटने के बाद पुरी के एसपी और ओडिशा के मुख्यमंत्री को इस घटना के बारे में पत्र लिखूंगी।"

बंगाल के लिए खेल चुके हैं स्नेहाश

बंगाल के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष स्नेहाश गांगुली रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए 59 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2534 रन बनाए और दो विकेट लिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत