न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाते ही संजू सैमसन ने की इन दिग्गजों की बराबरी, अपने नाम किए यह रिकॉर्ड

संजू सैमसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी जमीं पर शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Dec 2023 5:22:45

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाते ही संजू सैमसन ने की इन दिग्गजों की बराबरी, अपने नाम किए यह रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले गए आखिरी वनडे मुक़ाबले में भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। 2021 में डेब्यू करने वाले संजू का यह पहला अंतरराष्ट्रीय शतक था। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली।

संजू को सबसे टैलेंटेड खिलाड़ियों में गिना जाता है। लेकिन उन्हें भारतीय टीम में कभी लगातार मौके नहीं मिलते। उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कम मौकों में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें वर्ल्ड कप समेत कई अहम सीरीज से बाहर किया गया। वो हर बार अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लेकिन इस बार जब उन्हें टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का मौका मिला तो उन्होंने उसे अच्छे से भुनाया और बेहद ही निर्णायक मुकाबले में शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई।

संजू सैमसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हीं के देश में शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। दक्षिण अफ्रीकी जमीं पर प्रोटियाज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली ने 3 शतक लगाए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर संजू के अलावा शिखर धवन, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और यूसुफ पठान हैं। इन सभी भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका में उन्हीं के खिलाफ 1-1 वनडे शतक लगाया है।

इतना ही नहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संजू का बल्ला जमकर बोलता है। उन्होंने प्रोटियाज के खिलाफ अब तक 5 वनडे पारियों में 238 रन बनाए हैं। संजू SENA देशों में तीसरी सबसे कम वनडे पारियों में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने शतक के लिए 3 पारियां लीं।

इतना ही नहीं संजू केरल राज्य की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। साथ ही संजू वनडे शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। इस मामले में वो महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ के क्लब में शामिल हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत