न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान बट के हिसाब से इन्हें होना चाहिए भारतीय टीम में, कुक ने बताया क्यों हारी टीम इंडिया

अब भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Jul 2021 8:46:24

सलमान बट के हिसाब से इन्हें होना चाहिए भारतीय टीम में, कुक ने बताया क्यों हारी टीम इंडिया

अब भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है। भारत के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज जैसे सीमर हैं जो बल्लेबाजों को छका सकते हैं। हालांकि कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार भी टीम में होने चाहिए थे। पाकिस्तान के बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज सलमान बट ने भी भुवनेश्वर के टीम में नहीं होने पर हैरानी जताई है।

बट ने कहा कि भुवनेश्वर भारत के सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाज हैं और वे जेम्स एंडरसन वाली श्रेणी में आते हैं। यूट्यूब शो क्रिकेटबाज पर बात करते हुए बट ने कहा कि मुझे लगता है भुवनेश्वर को होना ही चाहिए था। वे भारत के बेस्ट स्विंग गेंदबाज हैं। उनको साथ तक लेकर नहीं आया गया। पिच से जिस तरह की स्विंग और सीम मिलती है, वे टीम में होने के हकदार थे।


बट ने कहा, एंडरसन की श्रेणी में आते हैं भुवनेश्वर

जिन गेंदबाजों ने डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेला था वे सब हिट द डेक गेंदबाज थे। बॉल को रिलीज और स्विंग करने के मामले में बात की जाए तो भुवनेश्वर, एंडरसन की श्रेणी में आते हैं। वे इस तरह के गेंदबाज हैं। इसलिए मेरे हिसाब से वे टीम में होने चाहिए थे, लेकिन दोबारा से वह उनकी टीम है। वे खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा जानते हैं। शायद जो उन्होंने चुनी हो वह उनके लिहाज से बेस्ट टीम हो। बट ने कहा कि टी20 विश्व कप की तैयारियों में आईपीएल अहम रोल अदा कर सकता है।


कुक ने कहा, भारत को फाइनल से पहले कोई प्रेक्टिस मैच नहीं मिला जिससे…

डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अधिकतर लोग भारत को जीत का दावेदार मान रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने भी विश्लेषण किया है। कुक का मानना है कि भारत को फाइनल से पहले कोई अभ्यास मैच नहीं मिला जिससे वह कमजोर पड़ा। कुक ने बीबीसी के पॉडकास्ट में कहा कि मैंने कहा था कि न्यूजीलैंड उस खेल को पूरी तरह से जीतने जा रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट ने उनकी तैयारियों को और मजबूत किया। खेल से पहले भारत के पास एकमात्र रेड-बॉल अभ्यास इंट्रा-स्क्वॉड मैच था, जिसमें असली टेस्ट जैसी कोई बात नहीं थी। भारत इस तरह से मुश्किलों में था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?