न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अश्विन के खिलाफ रणनीति पर बोले टेलर, भारत की इस बात पर कामरान फिदा, दीपक चाहर और ईशान किशन...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट की सीरीज की शुरुआत कानपुर में 25 नवंबर से होगी। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Nov 2021 8:51:35

अश्विन के खिलाफ रणनीति पर बोले टेलर, भारत की इस बात पर कामरान फिदा, दीपक चाहर और ईशान किशन...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट की सीरीज की शुरुआत कानपुर में 25 नवंबर से होगी। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के दूसरे एडिशन का हिस्सा होगी। पहले एडिशन में इसी साल इंग्लैंड में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हरा खिताब पर कब्जा जमाया था। इस बीच न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर का मानना है कि भारत से उसकी सरजमीं पर खेलना किसी भी टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। टेलर ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि निश्चित रूप से यह चुनौती होगी, पर मैं इसके लिए तैयार हूं। मुझे लगता है कि भारत से उसकी सरजमीं पर खेलना या ऑस्ट्रेलिया से विदेशों में खेलने से ज्यादा मुश्किल चुनौती और कोई नहीं है।

इस समय शायद टेस्ट क्रिकेट में ये दो सबसे बड़ी चुनौतिया हैं। लेकिन बतौर टीम हम इसके लिए तैयार हैं और हम जानते हैं कि हम 'अंडरडॉग' (छुपे रूस्तम) हैं लेकिन हम अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। जब भी आप भारत से उसकी सरजमीं पर खेलते हो तो आप हमेशा ही 'अंडरडॉग' होते हो, भले ही दुनिया की नंबर एक टीम हो या नहीं हो। अश्विन और अक्षर की स्पिन जोड़ी से निपटना ही हमारे लिए अहम चीज होगी। जब टेलर से पूछा गया कि अश्विन से निपटने के लिए उनके पास क्या योजना है तो उन्होंने कहा कि मैं यहां रणनीति का खुलासा नहीं करना चाहता। वे काफी अच्छे गेंदबाज हैं, विशेषकर इन परिस्थितियों में। हम उन्हें किस तरह खेलते हैं, यह अहम भूमिका अदा करेगा। 37 वर्षीय टेलर 108 टेस्ट, 233 वनडे और 102 टी20 मैच खेल चुके हैं।

ross taylor,kamran akmal,deepak chahar,ishan kishan,india,newzealand,sports news in hindi

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने पर कामरान ने यूं की तारीफ

पाकिस्तान के विकेटकीपर कामरान अकमल ने टी20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन पर भारतीय टीम की तारीफ की है। 39 साल के कामरान ने 53 टेस्ट, 157 वनडे और 58 टी20 मैच खेले हैं। कामरान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुख्य खिलाड़ियों को आराम देने के बाद विश्व कप उपविजेता न्यूजीलैंड को इस तरह की टक्कर सिर्फ भारत दे सकता है, दूसरी टीम के बस की बात नहीं है। यह शानदार जीत है, वह भी कुछ नए खिलाड़ियों के साथ, कोई अन्य टीम ऐसा नहीं करती है, क्योंकि भारत में प्रतिभाओं का एक बड़ा पूल तैयार है वे उन्हें अवसर दे रहे हैं।

वे अपने अगले दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं और कार्यभार को अच्छी तरह से मैनेज कर रहे हैं। रोहित की कप्तानी उतनी ही आक्रामक है जितनी उनकी बल्लेबाजी। कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने के बाद टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट के खिलाफ इस तरह से खेलना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उल्लेखनीय है कि भारत ने इस सीरीज में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी को आराम दिया है।

ross taylor,kamran akmal,deepak chahar,ishan kishan,india,newzealand,sports news in hindi

भारत ए के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएंगे चाहर और ईशान

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज व विकेटकीपर ईशान किशन भारत ए टीम के चार दिवसीय मैच की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएंगे। गुजरात के सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल की अगुवाई में इस दौरे के लिए टीम 23 नवंबर को रवाना होगी। तीनों मुकाबले ब्लोमफोंटेन में खेले जाएंगे। चाहर और ईशान न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 मैच के लिए कोलकाता में हैं। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दीपक और ईशान को टीम में शामिल किया गया है।

वे कोलकाता में मैच खत्म करेंगे और दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने से पहले ए टीम के साथ जुड़ेंगे। माना जा रहा है कि ईशान को इसलिए भेजा जा रहा है क्योंकि चेतन शर्मा की अगुआई वाली समिति ने इस दौरे के लिए पहले सिर्फ एक विकेटकीपर रेलवे के उपेंद्र यादव को चुना था। टीम को एक दूसरे विकेटकीपर की भी जरूरत थी और ईशान सबसे बेहतर विकल्प हैं। दीपक ने लाल गेंद से ज्यादा नहीं खेला है, लेकिन स्विंग कराने की उनकी क्षमता के कारण चयनकर्ता उन्हें व्यस्त रखना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत