न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कप्तान के रूप में केन विलियसम व जयवर्धने को पीछे छोड़ने में सफल हुए रोहित, लेकिन इस खिलाड़ी रह गए पीछे

एक तरफ जहाँ उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की, वहीं रोहित एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे रह गए हैं। रोहित विश्व कप संस्करण में कप्तान के रूप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में केन विलियसन से पीछे रह गए हैं। रोहित ने अब तक इस विश्व कप में 550 रन बनाए हैं, जबकि केन विलियमस ने 2019 में 578 रन बनाए थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 5:11:11

कप्तान के रूप में केन विलियसम व जयवर्धने को पीछे छोड़ने में सफल हुए रोहित, लेकिन इस खिलाड़ी रह गए पीछे

मुम्बई। न्यूजीलैंड के खिलाफ एक दिवसीय विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बेहद तेज पारी खेली और 4 छक्के व 4 चौकों के साथ 47 रन बनाए। रोहित इस मैच में भी हाफ सेंचुरी लगाने से चूक गए, लेकिन वह टीम को तेज शुरुआत दिलाने में सफल रहे। उन्होंने पहले विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ मिलकर 71 रन की साझेदारी की। इस पारी के दम पर रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान वनडे में अपने 2000 रन पूरे किए साथ ही कप्तान के रूप में वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया। एक तरफ जहाँ उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की, वहीं रोहित एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे रह गए हैं। रोहित विश्व कप संस्करण में कप्तान के रूप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में केन विलियसन से पीछे रह गए हैं। रोहित ने अब तक इस विश्व कप में 550 रन बनाए हैं, जबकि केन विलियमस ने 2019 में 578 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा ने केन विलियमसन को पीछे छोड़ा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया और इस पारी के दम पर उन्होंने वनडे में बतौर कप्तान अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने वनडे की 43वीं पारी में यह कमाल किया और केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने बतौर कप्तान यह कमाल 44 पारियों में किया था। हालांकि इस मामले में पहले नंबर पर बाबर आजम हैं जबकि दूसरे नंबर पर विराट कोहली मौजूद हैं।

कप्तान के रूप में वनडे में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

31- बाबर

36 – विराट

41 – डिविलियर्स

43 – रोहित

44 – विलियमसन

47 – एम क्लार्क

48 – धोनी

रोहित शर्मा ने तोड़ा जयवर्धने का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा अब बतौर कप्तान वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए और उन्होंने महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा ने इस सीजन में अब तक 550 रन बनाए हैं और जयवर्धने ने बतौर कप्तान साल 2007 में कुल 548 रन बनाए थे। वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बतौर कप्तान बनाने का रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम पर दर्ज है जिन्होंने साल 2019 में 578 रन बनाए थे।

विश्व कप संस्करण में एक कप्तान के रूप में सर्वाधिक रन

578 रन – विलियमसन (2019)

550 रन – रोहित (2023)

548 रन – जयवर्धने (2007)

539 रन – पोंटिंग (2007)

507 रन – फिंच (2019)

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत