Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्द्ध शतक से चूकने से पहले रोहित शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, बने पहले बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में इतिहास रच दिया है। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में तीसरा छक्का जड़ते ही अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। उन्होंने इस दौरान वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित विश्व कप में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 5:11:29

अर्द्ध शतक से चूकने से पहले रोहित शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, बने पहले बल्लेबाज

मुम्बई। विश्व कप 2023 में टीम इंडिया के कप्तान और ओपनर राेहित शर्मा ने विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनीआक्रामकता को बरकरार रखते हुए टीम को तेज शुरूआत दिलाने में सफलता प्राप्त की। हालांकि वे अपना अर्द्ध शतक बनाने से चूक गए लेकिन इससे पहले उन्होंने टीम इंडिया के लिए 29 गेंद में महत्वपूर्ण 47 रन जोड़ने का काम कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता प्राप्त कर ली।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में इतिहास रच दिया है। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में तीसरा छक्का जड़ते ही अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। उन्होंने इस दौरान वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित विश्व कप में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
विश्व क्रिकेट में हिटमैन के नाम से फेमस रोहित शर्मा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में 50 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी के 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट पर छक्का जड़ विश्व कप में सिक्स का अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। गेल ने विश्व कप में कुल 49 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल हैं। मैक्सवेल अभी तक 43 छक्के जड़ चुके हैं जबकि एबी डिविलियर्स के नाम विश्व कप में 37 और डेविड वॉर्नर के नाम 37 छक्के दर्ज हैं।


विश्व कप 2023 में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने रोहित

दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा किसी एक विश्व कप में भी सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित विश्व कप 2023 में 27 छक्के जड़ चुके हैं। इस दौरान भी रोहित ने गेल का रिकॉर्ड धराशाई किया। गेल ने 2015 विश्व कप में कुल 26 छक्के जड़े थे, वहीं 2019 के विश्व कप में इयोन मोर्गन ने 22 छक्के उड़ाए थे। इस विश्व कप में मैक्सवेल भी 22 छक्के जड़ चुके हैं, जबकि एबी डिविलियर्स ने 2015 के विश्व कप में 21 छक्के लगाए थे। साउथ अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक इस विश्व कप में 21 छक्के जड़ चुके हैं।

3 रन से अर्धशतक चूके रोहित


36 वर्षीय रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 रन से अपना अर्धशतक चूक गए। उन्हें 47 रन के निजी स्कोर पर पेसर टिम साउदी ने कप्तान केन विलियम्सन के हाथों कैच कराया। रोहित ने 29 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के लगाए। वह मौजूदा विश्व कप में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इससे पहले रोहित ने सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत को इस मुकाबले में रोहित और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology