न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित-पुजारा की चोट से बढ़ी चिंता, कोहली बने चौथे कप्तान, भारत को अखर रही अश्विन की कमी

लंदन के द ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की सीरीज का चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। भारत ने दूसरी पारी में 466 रन बनाए। इंग्लैंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Sep 2021 11:01:06

रोहित-पुजारा की चोट से बढ़ी चिंता, कोहली बने चौथे कप्तान, भारत को अखर रही अश्विन की कमी

लंदन के द ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की सीरीज का चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। भारत ने दूसरी पारी में 466 रन बनाए। इंग्लैंड को जीत के लिए 368 रन का लक्ष्य मिला। मेजबान टीम ने रविवार को खेल के चौथे दिन बिना किसी नुकसान के 77 रन बना लिए। उसे अंतिम दिन सोमवार को 291 रन की जरूरत है। हसीब हमीद 42 और रोरी बर्न्सय 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इस बीच, टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है।

दूसरी पारी में शतक जमाने वाले ओपनर रोहित शर्मा और अर्धशतक बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए। रोहित के बाएं घुटने, तो पुजारा के भी बाएं टखने में चोट है। ये दोनों इंग्लैंड की दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए नहीं उतरे। पुजारा का टखना मुड़ गया था और वे पट्टी बांधकर खेले थे। रोहित और पुजारा का स्कैयन किया गया। हर किसी को रिपोर्ट का इंतजार है, जो आज आने की संभावना है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका आकलन कर रही है।

rohit sharma,cheteshwar pujara,virat kohli,team india,ravichandran ashwin,india,england,india vs england,fourth test,sports news in hindi

कोहली के बतौर कप्तान SENA देशों में 2000 रन पूरे

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में अच्छी बैटिंग की लेकिन उसको बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे। कोहली ने पहली पारी में 96 गेंदों पर 50 और दूसरी में 96 गेंदों पर 44 रन जुटाए। हालांकि कोहली बतौर कप्तान साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया (SENA) देशों में 2000 रन पूरे करने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

उनसे आगे साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (2675), ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर (2182) और वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड (2124) हैं। कोहली इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने ही यह उपलब्धि हासिल की थी।

rohit sharma,cheteshwar pujara,virat kohli,team india,ravichandran ashwin,india,england,india vs england,fourth test,sports news in hindi

माइकल वॉन ने कहा, अश्विन होते तो…

चौथे टेस्ट में भारतीय फैन्स को दिग्गज अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बहुत याद आ रही है। भारत को उनकी कमी अखर रही है। इंग्लैंड को 368 रन का मुश्किल लक्ष्य देने के बावजूद टीम इंडिया मुश्किल में है क्योंकि उसने 77/0 रन बना लिए। फैंस और क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि अश्विन भारत के लिए तुरूप का इक्का साबित होते। उनके पास विकेट निकालने की क्षमता है। इस सीरीज में इकलौते स्पिनर के तौर पर रवींद्र जडेजा को ही खिलाया गया है। जडेजा गेंद के साथ कोई खास कमाल नहीं कर पाए।

अश्विन ने सीरीज में अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। इसे लेकर टीम मैनेजमेंट और कप्तान विराट कोहली की काफी आलोचना भी हुई है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा कि अगर अश्विन इस टेस्ट में खेल रहे होते तो इंग्लैंड के जीतने का कोई चांस ही नहीं होता, लेकिन अभी मैच दोनों टीमों के लिए ओपन है और यहां से कोई भी टीम जीत सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत