न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंत ने शमी के बर्थडे पर किया मजाक तो हुए ट्रोल, उमेश बने छठे भारतीय, फिर मैदान में घुसा यह फैन!

भारतीय टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का आज शुक्रवार (3 सितंबर) को 31वां जन्मदिन है। शमी इस समय इंग्लैंड दौरे ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Sep 2021 8:56:14

पंत ने शमी के बर्थडे पर किया मजाक तो हुए ट्रोल, उमेश बने छठे भारतीय, फिर मैदान में घुसा यह फैन!

भारतीय टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का आज शुक्रवार (3 सितंबर) को 31वां जन्मदिन है। शमी इस समय इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। हालांकि चोटिल होने से उन्हें लंदन के द ओवल में जारी चौथे टेस्ट के लिए टीम में जगह नहीं मिली। शमी को भारत के बेहतरीन टेस्ट गेंदबाजों में से एक माना जाता है। उनकी स्विंग और सीम बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान करती है।

विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शमी को मजाकिया अंदाज में बर्थडे विश किया। हालांकि इसके बाद वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। पंत ने लिखा कि मोहम्मद शमी भाई, बॉल और उम्र तेजी से निकली जा रही है। हैप्पी बर्थडे। यह कमेंट देख फैंस भड़क गए। उन्होंने पंत से कहा कि आपका भी समय निकला जा रहा है और ऐसे ही फेल होते रहे तो कोई और जगह ले लेगा। एक ने लिखा कि इशान किशन बैठा है आपकी जगह लेने के लिए। पंत ने मौजूदा सीरीज में सिर्फ 96 रन बनाए हैं।

india,england,india vs england,fourth test,rishabh pant,mohammed shami,umesh yadav,fan jarvo,joe root,sports news in hindi

उमेश के टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट पूरे

दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने खास मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। उमेश ने ओवल टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को शानदार तरीके से इनस्विंगर पर बोल्ड कर 49वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। वे 16वें भारतीय है जिसने यह मुकाम पाया। उमेश ने पिछला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला था। मेलबोर्न टेस्ट में उन्हें एक विकेट ही मिला था। उमेश 219 दिन बाद ओवल में टेस्ट खेलने उतरे। उमेश भारत की तरफ से सबसे अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज के मामले में छठे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में अन्य नाम कपिल देव (131 टेस्ट, 434 विकेट), ईशांत शर्मा (104 टेस्ट, 311 विकेट), जहीर खान (92 टेस्ट, 311 विकेट), जवागल श्रीनाथ (67 टेस्ट, 236 विकेट) व मोहम्मद शमी (54 टेस्ट, 195 विकेट) के हैं।

india,england,india vs england,fourth test,rishabh pant,mohammed shami,umesh yadav,fan jarvo,joe root,sports news in hindi

फैन जारवो गेंद करते हुए बेयरस्टो से टकराया

भारत-इंग्लैंड सीरीज का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका एक फैन जारवो तीसरी बार खेल के दौरान मैदान पर पहुंच गया। ओवल टेस्ट के दूसरे दिन उमेश यादव जब पारी का 34वां ओवर कर रहे थे तभी भारतीय जर्सी पहने जारवो गेंद लेकर मैदान पर भागता हुआ आया। उमेश उसे देखकर रुक गए और पीछे हट गए। जारवो तेजी से दौड़ता हुआ आया और गेंद फेंकी। वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े जॉनी बेयरस्टो से टकरा गया, जो इससे काफी गुस्से में दिखे। सुरक्षाकर्मियों ने जारवो को बाहर निकाला। लॉर्ड्स टेस्ट में रोहित शर्मा के आउट होने पर जारवो पैड और हेलमेट लगाकर मैदान में घुस गया था। तब एक फैन ने जारवो के लिए एक बल्ला भी फेंक दिया था। इसके बाद जब भारतीय टीम फील्डिंग कर रही थी तब वह एक बार फिर मैदान पर पहुंच गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?