न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषभ पंत ने खोया टीम का भरोसा, 27 करोड़ के खिलाड़ी की ऐसी बेइज्जती

आईपीएल 2025 में एलएसजी द्वारा 27 करोड़ में खरीदे गए ऋषभ पंत अब तक पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। केकेआर के खिलाफ मैच में उन्हें बल्लेबाजी के लिए न भेजे जाने से साफ है कि टीम का भरोसा उन पर से उठ चुका है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 9:01:53

ऋषभ पंत ने खोया टीम का भरोसा, 27 करोड़ के खिलाड़ी की ऐसी बेइज्जती

IPL 2025 में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर ऋषभ पंत को एलएसजी ने खरीदा था। ऋषभ पंत पर एलएसजी ने 27 करोड़ रुपये का दांव लगा दिया था, यह सोचकर यह बल्लेबाज मैदान पर कमाल करेगा लेकिन हुआ इसका उल्टा है पंत मैदान पर पूरी तरह से असफल साबित हुए हैं। आज केकेआर के खिलाफ खेलते हुए जिस तरह का व्यवहार पंत के किया गया है उससे स्पष्ट हो गया है वे टीम का भरोसा खो चुके हैं। टीम प्रबन्धन द्वारा जिस तरह से पंत को बेइज्जत किया गया है वह बहुत कुछ स्पष्ट करता है।

शायद इसीलिए जब केकेआर के खिलाफ एलएसजी की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब तीन विकेट गिरने के बाद भी ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। ये सब बहुत सी कहानी बयां करता है।

केकेआर के खिलाफ एलएसजी को मिली अच्छी शुरुआत

कोलकाता के ईडन गार्डेंस में मंगलवार को केकेआर और एलएसजी के बीच मुकाबला हुआ। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया, यानी एलएसजी को पहले बल्लेबाजी करनी थी। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों यानी एडन मारक्रम और मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी की। टीम का पहला विकेट एडन मारक्रम के रूप में जब 99 के स्कोर पर गिरा तब बल्लेबाजी के लिए नंबर तीन पर निकोलस पूरन आए। दूसरा विकेट 170 के स्कोर पर गिरा, जब मिचेल मार्श आउट हो गए। उस वक्त नंबर था ऋषभ पंत का। वे नंबर चार पर ही बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन उस वक्त अजूबा हुआ। क्योंकि बल्लेबाजी क लिए अब्दुल समद आए।

तीन विकेट गिरने के बाद भी क्रीज पर नहीं आए ऋषभ पंत

अब्दुल समद हालांकि केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए डेविड मिलर आए। यानी ऋषभ पंत इसके बाद भी बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। ये सब क्यों किया गया, ये तो नहीं पता, लेकिन लगता तो यही है कि ऋषभ पंत जिस तरह की खराब बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसके बाद उन पर से भरोसा उठ गया है और टीम उन्हें ऐसे मौके पर बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजना चाहती।

केवल 19 रन ही बना सके हैं पंत

एलएसजी का ये आईपीएल में पांचवां मैच है। अब तक चार मैचों में बल्लेबाजी करने वाले ऋषभ पंत 15 के आंकड़े से ज्यादा नहीं पहुंच पाए हैं। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वे शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 रन बनाए, जो अब तक उनका सर्वाधिक स्कोर है। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ तो वे केवल दो दो रन बनाकर आउट हो गए। यानी ऋषभ पंत ने 19 रन ही अब तक बनाए हैं। इससे समझा जा सकता है कि पंत को केकेआर के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए क्यों नहीं भेजा गया।

ऋषभ पंत पर आने वाले मैचों में भी रहेगी नजर

आईपीएल 2025 की नीलामी के दौरान जब उन पर 27 करोड़ रुपये का दांव खेला गया था, तभी सभी लोग भौचक्के थे। ऋषभ पंत इस वक्त भारत की टी20 टीम का भी हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में उन पर 27 करोड़ रुपये की बाजी लगाना खतरे से खाली नहीं था, जो कुछ भी बातें हो रही थीं, वे अब सच साबित हो रही हैं। ऋषभ पंत अब बचे हुए मैचों में कैसी बल्लेबाजी करते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा, इससे भी ज्यादा नजर इस बात पर होगी कि वे किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। कुल मिलाकर पंत को काफी संघर्ष करना पड़ेगा, नहीं तो उनके लिए मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत