न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1 Cr से ज्यादा कीमत की मर्सिडीज कार चला रहे थे ऋषभ पंत, एक से बढ़कर एक सेफ्टी फीचर, फिर भी जलकर हुई खाक

हादसे के वक्त पंत खुद कार ड्राइव कर रहे थें और कहा जा रहा है कि पंत को झपकी आ गई थी जिसकी वजह से कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई। वहीं कार में लगने वाले आग के कारणों की भी जांच की जा रही है। संभव है कि तेज टक्कर के बाद कार का फ्लूड लीक होने के चलते कार में आग लगी हो।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Dec 2022 1:35:59

1 Cr से ज्यादा कीमत की मर्सिडीज कार चला रहे थे ऋषभ पंत, एक से बढ़कर एक सेफ्टी फीचर, फिर भी जलकर हुई खाक

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह 5:15 बजे एक भयानक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायलहो गए। उनकी Mercedes Benz कार सड़क की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार हवा में उछलकर कुछ दूर गिरी और उसमें आग लग गई और देखते ही देखते मर्सिडीज़ बेंज पूरी तरह जलकर खाक हो गई। ये गनीमत रहा कि, समय रहते पंत कार से बाहर आ गएं। इस हादसे में पंत को गंभीर चोटे आई हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

रिपोर्ट् के अनुसार, हादसे के वक्त पंत खुद कार ड्राइव कर रहे थें और कहा जा रहा है कि पंत को झपकी आ गई थी जिसकी वजह से कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई। वहीं कार में लगने वाले आग के कारणों की भी जांच की जा रही है। संभव है कि तेज टक्कर के बाद कार का फ्लूड लीक होने के चलते कार में आग लगी हो।

rishabh pant,rishabh pant car accident,rishabh pant driving  mercedes benz gle43

बता दें कि, हादसे के वक्त वो जिस कार में सफर कर रहे थें वो Mercedes Benz GLE43 कूपे मॉडल कार है। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे के वाहन वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार इस कार का रजिस्ट्रेशन (DL 10 CN 1717) बीते 25 सितंबर 2019 को किया गया था और ये कार ऋषभ पंत के ही नाम से है।

Mercedes Benz की ये कार 2019 मॉडल है और GLE43 कूपे में कंपनी ने 3 लीटर की क्षमता का DOHC डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन का इस्तेमाल किया है। ये इंजन अधिकतम 384.87bhp की पावर और 520Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये कार महज 5.6 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इतना ही नहीं, इसमें 9-स्पीड डुअल चैनल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है, जो कि किसी भी सामान्य ड्राइवर के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इस समय कंपनी के पोर्टफोलियो में नई GLE 53 कार शामिल हो गई है, जिसकी कीमत 88 लाख रुपये से शुरू होकर 1.25 करोड़ रुपये तक जाती है। हालांकि पंत ने जिस समय इस कार को खरीदा होगा उस समय इसकी कीमत तकरीबन 1 करोड़ रुपये रही होगी।

rishabh pant,rishabh pant car accident,rishabh pant driving  mercedes benz gle43

ये हैं सेफ्टी फीचर्स

पंत की इस कार में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें मर्सिडीज बेंज इंटेलिजेंट ड्राइव, एक्टिव पार्किंग एसिस्ट, अटेंशन असिस्ट, क्रॉसविंड असिस्ट एलईडी इंटेलिजेंट लाइट सिस्टम, डाउनहिल स्पीड रेगुलेशन, डायरेक्ट स्टीयर सिस्टम, एडॉप्टिव हाई बीम एसिस्ट प्लस और इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, सेंट्रल लॉकिंग, पावर डोर लॉक, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, 6 एयरबैग, सीट बेल्ट वार्निंग, डोर अजर वार्निंग, साइड इम्पैक्ट बीम्स, फ्रंट इम्पैक्ट बीम्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, एडजस्टेबल सीट्स, टायर प्रेशर मॉनिटर, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम, इंजन इम्मोबिलाइज़र, क्रैश सेंसर, सेंट्रली माउंटेड फ्यूल टैंक, इंजन चेक वार्निंग, ऑटोमैटिक हैडलैंप्स जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल हैं।

आखिर क्यों लग गई मर्सिडीज में आग सेफ्टी फीचर्स होने के बावजूद कार में आग कैसे लग गई। कार में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, जो कि जांच का विषय है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत