न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युवी को गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत, BCCI ने किया धोनी का स्वागत, माइकल हसी बोले...

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उन्हेंर करीब 3 घंटे की पूछताछ के बाद अंतरिम जमानत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 10:52:58

युवी को गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत, BCCI ने किया धोनी का स्वागत, माइकल हसी बोले...

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उन्हेंर करीब 3 घंटे की पूछताछ के बाद अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता रजत कलसन ने जातिगत टिप्पणी करने को लेकर युवराज के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। कलसन का आरोप है कि पुलिस ने युवराज को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया। कलसन अब इस मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करेंगे। मामला पिछले साल का है, जब युवराज और रोहित शर्मा इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे।

इस दौरान युजवेंद्र चहल का नाम आने पर युवराज ने जातिसूचक टिप्पणी की थी। इसके बाद युवराज सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए थे। इस पर युवराज ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा था कि मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैंने कभी भी जाति, रंग, वर्ण और लिंग को देखकर किसी भी प्रकार की असमानता में भरोसा नहीं किया। मैंने अपना जीवन लोगों की भलाई में दिया है और आज भी यह जारी है। मैं बगैर किसी अपवाद के हर व्यंक्तिगत जिंदगी के गौरव और सम्मान में विश्वास करता हूं। जब मैं अपने दोस्त रोहित से बात कर रहा था, तो मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया। उल्लेखनीय है कि युवराज ने करियर के दौरान 40 टेस्ट, 304 वनडे, 58 टी20 खेले।

yuvraj singh,ms dhoni,michael hussey,yuzvendra chahal,rohit sharma,t20 world cup,bcci,sports news in hindi

टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के मेंटर हैं धोनी

टी20 विश्व कप शुरू हो चुका है। सोमवार को टीम इंडिया पहला वार्मअप मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। मैच से पहले बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दो फोटो शेयर की है। बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा, 'किंग का बहुत गर्मजोशी से स्वागत।' धोनी को टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया है। वे रविवार को टीम के साथ अभ्यास सत्र में जुड़े। धोनी के साथ कोच रवि शास्त्री भी नजर आए। उल्लेखनीय है कि धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 और वनडे विश्व कप जीतने के साथ कई उपलब्धियां हासिल की। हाल ही वे आईपीएल-14 में चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी बार चैंपियन बनाने में भी सफल रहे। भारतीय खेमे में उनकी मौजूदगी निश्चित रूप से फायदेमंद रहेगी।

yuvraj singh,ms dhoni,michael hussey,yuzvendra chahal,rohit sharma,t20 world cup,bcci,sports news in hindi

हसी को ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप जीतने का भरोसा

ऑस्ट्रेलिया ने भले ही फरवरी 2020 के बाद से कोई टी20 सीरीज नहीं जीती हो लेकिन बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को टीम के विश्व कप जीतने की पूरी उम्मीद है। इस विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश से पांच सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। हसी ने कहा कि मुझे वास्तव में ऑस्ट्रेलिया के खिताब जीतने की उम्मीद है। मुझे लगता है कि हमारे पास काफी अच्छी टीम है, जो खतरनाक है।

अगर उनका आत्मविश्वास बढ़ा हो और वे परिस्थितियों से अच्छी तरह तालमेल बिठा लें तो मुझे लगता है कि यह काफी अच्छी टीम है। उम्मीद है कि वे ऐसा कर सकते हैं। आईपीएल-14 में ग्लेन मैक्सवेल को देखना शानदार रहा है। वे बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। वे आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और अच्छी बात यह है कि उन्होंने यूएई में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंगारू टीम सुपर-12 अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को अबु धाबी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत