न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली ने बताई बायो-बबल की पीड़ा! पंत के साथ किया यह मजाक, अश्विन को भारी पड़ा सोचना...

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण पिछले दो साल में पूरी दुनिया में क्रिकेट की गतिविधियां भी बाधित हुई हैं। इससे दो देशों के बीच खेली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Oct 2021 8:37:40

कोहली ने बताई बायो-बबल की पीड़ा! पंत के साथ किया यह मजाक, अश्विन को भारी पड़ा सोचना...

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण पिछले दो साल में पूरी दुनिया में क्रिकेट की गतिविधियां भी बाधित हुई हैं। इससे दो देशों के बीच खेली जाने वाली कई सीरीज टल गई। मैच हुए या हो रहे हैं तो भी खिलाड़ियों को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। वे किसी से मिल-जुल नहीं सकते, कहीं आ-जा नहीं सकते और न जानें उन्हें क्या-क्या और कैसे-कैसे प्रतिबंध झेलने पड़ रहे हैं। ऐसे में धन की बरसात होने के बावजूद उनके हाल बेहाल है। वे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी बायो-बबल की हकीकत बताई है। उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

कोहली ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की। इसमें वे रिवाल्विंग चेयर पर बैठे हुए हैं। उनके दोनों हाथ पीछे हैं। वे रस्सी से कुर्सी में बंधे दिख रहे हैं। कोहली ने कैप्शन में लिखा, ‘बायो-बबल में खेलने से ऐसा ही महसूस होता है।’ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कोहली से सहमति जताते हुए लिखा, ‘खिलाड़ियों/प्रसारकों का काम पूरा हो गया है! बढ़िया तस्वीर, यार!’ उल्लेखनीय है कि कोहली हाल ही में आईपीएल-14 में खेलते नजर आए थे। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से हारकर बाहर हो गई थी। यह कोहली का बतौर कप्तान आखिरी आईपीएल था। अब भारत को टी20 विश्व कप खेलना है। पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा।

virat kohli,rishabh pant,r ashwin,t20 world cup,ipl-14,kohli bio bubble,covid-19,sports news in hindi

कोहली ने दी धोनी की मिसाल तो पंत...

भारतीय कप्तान विराट कोहली रविवार (17 अक्टूबर) से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप से ठीक पहले टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत को मजाकिया अंदाज में उकसाते हुए नजर आए। टी20 के अधिकारिक ब्रॉडकास्टर ने एक वीडियो जारी किया जिसमें कोहली, पंत के आत्मविश्वास को बढ़ाते नजर आ रहे हैं और कह रहे है कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारत को कोई विकेटकीपर नहीं मिला, जो छक्का लगाकर विश्व कप जिता सके। पंत खुद की बल्लेबाजी के बारे में बता रहे थे कि तभी कोहली ने उन्हें याद दिलाया कि हमारे पास काफी विकेटकीपर हैं और आपको विकेटकीपिंग पर ध्यान देने की जरुरत है।

मैच में हम ज्यादा छक्के लगाएंगे, तभी मैच जीत पाएंगे। इस पर पंत कहते हैं कि भईया आप चिंता मत कीजिए मैं हर रोज प्रेक्टिस कर रहा हूं। ये मत भूलिए कि भारत के एक विकेटकीपर ने ही छक्का लगाकर मैच जिताया था। तब कोहली ने कहा कि लेकिन भारत को धोनी जैसा विकेटकीपर अभी तक मिला नहीं।

virat kohli,rishabh pant,r ashwin,t20 world cup,ipl-14,kohli bio bubble,covid-19,sports news in hindi

केकेआर के खिलाफ अंतिम ओवर को लेकर अश्विन ने किया खुलासा

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल-14 से बाहर हो चुकी है। दिल्ली के अनुभवी दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया है कि आखिरी ओवर के दौरान उनके दिमाग में क्या चल रहा था। अश्विन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि पहली चार गेंदें डालने के बाद मैंने ज्यादा नहीं सोचा था और ये काम कर गया। पांचवीं गेंद से पहले मैंने सोचा 'आह, हम जीत गए हैं!

फिर मैंने शॉर्ट बाउंड्री, ओस के बारे में सोचा और ये भी सोचा कि शायद राहुल त्रिपाठी आगे बढ़कर खेलने की कोशिश करेंगे, यही वजह थी कि मैंने थोड़ी शॉर्ट गेंदबाजी की। त्रिपाठी ने मुझे पहले कभी चौका नहीं मारा था। दुर्भाग्य से हमारे लिए ये गलत समय पर आया। उल्लेखनीय है कि अश्विन के ओवर कोलकाता को 7 रन ही चाहिए थे। शुरुआती दो गेंद खाली करने के बाद अश्विन ने कप्तान इयोन मोर्गन व सुनील नरेन को लगातार पैवेलियन की राह दिखाई। पांचवीं गेंद पर त्रिपाठी ने छक्का मारकर अश्विन की मेहनत पर पानी फेर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत