न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ख्वाजा बोले भारत को कोई ना नहीं कहेगा क्योंकि...रमीज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए भी जताया अंदेशा, आथर्टन...

पिछले दिनों न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Sep 2021 9:00:26

ख्वाजा बोले भारत को कोई ना नहीं कहेगा क्योंकि...रमीज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए भी जताया अंदेशा, आथर्टन...

पिछले दिनों न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सपोर्ट में सामने आए हैं। ख्वाजा ने कहा कि पैसा बोलता है, ऐसा पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ किया जा सकता है, लेकिन भारत के खिलाफ कोई ऐसा नहीं करेगा। ख्वाजा का जन्म पाकिस्तान में ही हुआ है, लेकिन जब वे पांच साल के थे, तभी उनका परिवार सिडनी शिफ्ट हो गया था। ख्वाजा ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट के साथ जो कुछ हो रहा है, उससे मैं काफी निराश हूं।

मुझे लगता है कि किसी खिलाड़ी या ऑर्गेनाइजेशन के लिए पाकिस्तान को ना कहना बहुत आसान है, क्योंकि यह पाकिस्तान है। मुझे लगता है कि ऐसा ही तब भी होता अगर यह बांग्लादेश होता। लेकिन कोई भी भारत को ना नहीं कहेगा, अगर ऐसी ही परिस्थिति होती तो। पैसा बोलता है, हम सबको यह बात पता है, और यही इसमें सबसे बड़ी बात भी है। पाकिस्तान समय-समय पर यह साबित करता रहा है कि वह खेलने के लिए सेफ है, मुझे नहीं लगता ऐसा कोई भी कारण है जिससे न्यूजीलैंड को वहां से लौटना चाहिए था। ख्वाजा टी20 टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलते हैं।

usman khawaja,rameez raja,michael atherton,australia,pakistan,england,newzealand,ipl,sports news in hindi

आईपीएल ने बदला खिलाड़ियों का डीएनए : रमीज राजा

पीसीबी के अध्यक्ष रमीज राजा का कहना है कि हमारे साथ बहुत गलत हो रहा है। उन्होंने संभावना जताई कि हो सकता है कि ऑस्ट्रेलिया भी अपना दौरा रद्द कर दे। रमीज ने आईपीएल पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके पैसे ने खिलाड़ियों का डीएनए बदल दिया है। उन्हें इतना पैसा मिलता है कि वे क्रिकेट के प्रति आस्था नहीं रख पा रहे हैं। दुनिया को पाकिस्तान ने क्या दिया, यह सभी भूल गए हैं। कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैसे के लिए अपना डीएनए भूल गए हैं। वे भारत के लिए काफी खुशी से खेलते हैं, इसके लिए वे अपने देश की ओर से भी नहीं खेलना चाहते।

मैदान पर कंगारू खिलाड़ियों का अब वो आक्रामक रवैया भी नजर नहीं आता है। खिलाड़ियों पर काफी दबाव है। वे आईपीएल अनुबंध बचाए रखना चाहते हैं क्योंकि वहां से काफी पैसा और सुविधाएं मिलती हैं। मैं तो यही कहूंगा कि न्यूजीलैंड भाग गया, इंग्लैंड ने भी उसी की राह अपनाई और अब ऑस्ट्रेलिया भी शायद यही करेगा।

usman khawaja,rameez raja,michael atherton,australia,pakistan,england,newzealand,ipl,sports news in hindi

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन ने किया पाकिस्तान का समर्थन

इंग्लैंड 16 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाली थी, लेकिन ईसीबी ने इसे रद्द कर दिया। इसके अलावा ईसीबी ने यूएई में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों की थकान को भी एक कारण बताया था। ईसीबी का यह फैसला इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन को रास नहीं आ रहा है। आर्थटन ने ‘द टाइम्स’ में लिखा कि खिलाड़ियों की भलाई का कारण देना अजीब है क्योंकि ईसीबी ने तीन महीने के लिए उनकी यात्रा और क्रिकेट व्यस्तता से पल्ला झाड़ लिया है ताकि वे आईपीएल खेल सकें।

एक नियोक्ता के तौर पर यदि वे बबल और थकान को लेकर इतने ही चिंतित थे तो आईपीएल में खिलाड़ियों की उपलब्धता में अधिक रुचि दिखानी चाहिए थी। अब तो खिलाड़ी नॉकआउट चरण के लिए उपलब्ध हैं। यह भारत और इंग्लैंड के अनुकूल है लेकिन पाकिस्तान के नहीं क्योंकि उसके खिलाड़ी आईपीएल में नहीं हैं। यह फैसला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से और भारत के मैनचेस्टर टेस्ट से हट जाने से भी बुरा है। पाकिस्तानी फैंस में इंग्लैंड के खिलाफ जो गुस्सा है वह सही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत