Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 विश्व कप के लिए शोएब मलिक की वापसी, कोहली ने ईशान से कही यह बात, भारतीय महिलाएं हारीं

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 17 अक्टूबर से ओमान व यूएई में शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम में एक और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Oct 2021 8:38:59

T20 विश्व कप के लिए शोएब मलिक की वापसी, कोहली ने ईशान से कही यह बात, भारतीय महिलाएं हारीं

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 17 अक्टूबर से ओमान व यूएई में शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम में एक और बदलाव किया है। अब पूर्व कप्तान शोएब मलिक की टीम में एंट्री हुई है। शोएब को चोटिल सोहेब मकसूद की जगह टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान ने तीन और बदलाव किए थे। इसमें आजम खान, मोहम्मद हसनैन और खुशदिल शाह की जगह पूर्व कप्तान सरफराज अहमद, फखर जमां और हैदर अली को टीम में शामिल किया गया। बता दें कि अनुभवी बल्लेबाज शोएब को नहीं चुनने पर चयनकर्ताओं और पीसीबी की काफी आलोचना हुई थी। कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी सवाल उठाए थे।

चीफ सेलेक्टर मोहम्मद वसीम ने कहा कि सोहेब बाहर होने के कारण दुखी हैं क्योंकि वे शानदार फॉर्म में थे। मुझे शोएब के अनुभव पर भरोसा है और वे स्क्वॉड से जुड़ेंगे। गौरतलब है कि शोएब ने 2007 टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली टीम की कप्तानी की थी। उसके बाद वे 2009 में भी विश्व विजेता टीम के सदस्य थे। उन्होंने 2012, 2014 और 2016 में भी विश्व कप खेला। 39 वर्षीय शोएब के पास 35 टेस्ट, 287 वनडे और 116 टी20 मैच का अनुभव है। वे भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति हैं।

टीम : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद (विकेटकीपर)), शाहीन शाह आफरीदी, शोएब मलिक। रिजर्व खिलाड़ी : खुशदिल शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।


shoaib malik,t20 world cup,ishan kishan,virat kohli,indian women team,australia,second t20 match,sports news in hindi ईशान से विश्व कप में कराई जा सकती है ओपनिंग

बाएं हाथ के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टी20 विश्व कप से ठीक पहले फॉर्म में लौट आए हैं। वे आईपीएल-14 में मुंबई इंडियंस की ओर से पिछले दो मुकाबलों में ओपनर और दोनों में ही तूफानी अर्धशतक ठोक डाला। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 32 गेंदों पर 84 रन की पारी खेलने के बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस दौरान ईशान ने भारतीय व आरसीबी के कप्तान विराट कोहली की एक बात का भी खुलासा किया।

ईशान ने कहा कि टी20 विश्व कप से पहले अच्छी फॉर्म में आने के लिए ये बहुत बेहतर है कि मैंने अपनी टीम के लिए कुछ रन बनाए। मुझे ओपनिंग करना अच्छा लगेगा और यही विराट भाई ने कहा-आप एक ओपनर के रूप में चुने गए हैं, आपको बस उसके लिए तैयार रहना होगा। मुझे लगता है कि बड़े स्तर पर, आपको हर उस स्थिति के लिए तैयार रहने की जरूरत है। विराट भाई से मेरी अच्छी बातचीत हुई, जसप्रीत भाई ने भी मेरी मदद की।


shoaib malik,t20 world cup,ishan kishan,virat kohli,indian women team,australia,second t20 match,sports news in hindi दूसरा टी20 मैच : ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला टीम को चार विकेट से हराया

क्वींसलैंड में भारतीय महिला टीम को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी20 मैच में पांच गेंद रहते चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहला मैच बरसात के कारण धुल गया था। भारत को वनडे सीरीज में 1-2 से शिकस्त मिली थी, जबकि एकमात्र टेस्ट ड्रॉ रहा था। आज शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत 20 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन ही बना पाई। पूजा वस्त्राकर 26 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहीं।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 व दीप्ति शर्मा ने 16 रन का योगदान दिया। अन्य कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिकीं। जवाब में भारतीय गेंदबाजों के संघर्षपूर्ण प्रयासों के बावजूद ताहिला मैक्ग्रा की धमाकेदार पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट खोकर 19.1 ओवर में जीत दर्ज करने में सफल रही। ताहिला ने 33 गेंद पर नाबाद 42 रन बनाए। बेथ मूनी ने 34 रन की पारी खेली। भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड़ ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology