न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यह कमाल करने वाले चौथे भारतीय बने शार्दुल, सहवाग ने रहाणे को दी सलाह, शमी का पंत पर पलटवार!

दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को जब इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया था तो किसी ने भी नहीं सोचा था कि वे बल्ले के साथ कमाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Sep 2021 8:43:57

यह कमाल करने वाले चौथे भारतीय बने शार्दुल, सहवाग ने रहाणे को दी सलाह, शमी का पंत पर पलटवार!

दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को जब इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया था तो किसी ने भी नहीं सोचा था कि वे बल्ले के साथ कमाल दिखाएंगे। शार्दुल नॉटिंघम में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। उस टेस्ट में उन्होंने चार विकेट चटकाए। इसके बाद उन्हें लॉर्ड्स और हेडिंग्ले में खेलने का मौका नहीं मिला। शार्दुल को लंदन के द ओवल में जारी चौथे टेस्ट के लिए टीम में फिर से चुना गया। शार्दुल ने पहली पारी में 36 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। वे दूसरी पारी में भी बल्ले से अपनी उपयोगिता साबित करने में सफल रहे।

शार्दुल ने आज टेस्ट के चौथे दिन 72 गेंदों पर सात चौकों व एक छक्के की मदद से 60 रन ठोके। शार्दुल नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के लिए एक टेस्ट की दोनों पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले हरभजन सिंह ने साल 2010 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड, भुवनेश्वर कुमार ने साल 2014 में नॉटिंघम में इंग्लैंड और रिद्धिमान साहा ने साल 2016 में कोलकाता में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। शार्दुल ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में गाबा टेस्ट में भी अर्धशतक लगाया था।

shardul thakur,ajinkya rahane,mohammed shami,rishabh pant,india,england,india vs england,fourth test,sports news in hindi

मैंने मानी थी सचिन की सलाह, रहाणे भी करें फॉलो : वीरू

भारतीय टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। इस दौरे पर चार टेस्ट की 8 पारियों में वे सिर्फ एक बार पचास के अंक तक पहुंच पाए हैं। पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने रहाणे को इस खराब फॉर्म से उबरने के लिए सलाह दी है। सहवाग ने कहा कि यह हर बल्लेबाज के साथ होता है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था और तब सचिन तेंदुलकर ने मुझे एक सुझाव दिया था। मैं भी रहाणे को वही करने की सलाह दूंगा। सचिन ने मुझे कहा था कि आप बस मैदान पर ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश कीजिए। ये सोचिए की आपको आपके माता-पिता मैदान पर खेलते देखना चाहते हैं। आप उनके लिए जितनी देर हो उतनी देर मैदान पर बस खड़े रहिए।

shardul thakur,ajinkya rahane,mohammed shami,rishabh pant,india,england,india vs england,fourth test,sports news in hindi

शमी को बर्थडे विश कर ट्रोल हो गए थे पंत

भारतीय तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी शुक्रवार को 31 वर्ष के हो गए। शमी इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। उन्होंने द ओवल में भारतीय दर्शकों के सामने अपना जन्मदिन मनाया था। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उनको बर्थडे विश किया था, जिसके बाद वे ट्रोल हो गए। पंत ने लिखा था कि शमी भाई, बॉल और उम्र दोनों तेजी से निकली जा रही है। हैप्पी बर्थडे।

अब इस पर शमी ने भी जबरदस्त जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि अपना टाइम आएगा बेटा बॉल और उम्र को कोई नहीं रोक सका लेकिन मोटापे का ट्रीटमेंट आज भी होता है। गौरतलब है कि शमी को निगल की शिकायत होने से इस टेस्ट के लिए नहीं चुना गया। उन्होंने पहले तीन टेस्ट खेले और 11 विकेट लिए। वे एक अर्धशतक भी जमाने में सफल रहे। दूसरी ओर, पंत इस टेस्ट से पहले तक बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत