न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन्होंने सरफराज के चयन पर उठाए सवाल, शिखा ने फेंकी ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’! वार्नर ने फैंस को किया भावुक

टी20 विश्व कप के लिए दो दिन पहले पाकिस्तान टीम में पूर्व कप्तान व विकेटकीपर सरफराज अहमद की वापसी हुई है। पूर्व कप्तान इंजमाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Oct 2021 1:20:10

इन्होंने सरफराज के चयन पर उठाए सवाल, शिखा ने फेंकी ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’! वार्नर ने फैंस को किया भावुक

टी20 विश्व कप के लिए दो दिन पहले पाकिस्तान टीम में पूर्व कप्तान व विकेटकीपर सरफराज अहमद की वापसी हुई है। पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने सरफराज के चयन पर सवाल खड़ा किया है। इंजमाम ने यूट्यूब चैनल पर कहा कि चयन समिति को मीडिया के दबाव को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने की जरूरत है और किसी भी खिलाड़ी का चयन मीडिया दबाव में नहीं होना चाहिए। अगर चयन समिति परफोरमेंस के आधार पर चयन करना चाहती है, तो उसे उम्र और बाकी कारकों को डस्टबिन में डाल देना चाहिए। जब आप सरफराज को खिलाने ही नहीं जा रहे हो, तो उन्हें टीम में क्यों लेकर जा रहे हो।

पिछले दो साल में सरफराज ने आखिर कितने टी20 मैच खेले हैं। सरफराज एक प्रतिष्ठित पूर्व कप्तान हैं और उन्हें अंतिम एकादश में न खिलाना कोई समझदारी वाली बात नहीं होगी। टी20 टीम का चयन खिलाड़ी की योग्यता के आधार पर होना चाहिए और इस मामले में शर्जील खान से बेहतर कोई नहीं है। पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर खासा कमजोर रहा है। चयनकर्ताओं को अभी भी इसमें बदलाव करना चाहिए और शर्जील को बतौर ओपनर टीम में लें।

sarfaraz ahmed,shikha pandey,david warner,inzamam ul haq,wasinm jaffer,sunrisers hyderabad,sports news in hindi

शिखा पांडे ने दूसरे टी20 मैच में एलिसा हीली को किया बोल्ड

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को भारतीय टीम को दूसरे टी20 मैच में चार विकेट से हराकर तीन मैच की इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय दाएं हाथ की तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने एक ऐसी गेंद पर एलिसा हीली को क्लीन बोल्ड किया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। इस गेंद को महिला क्रिकेट की 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' भी कहा जा रहा है। शिखा द्वारा फेंकी गई इस गेंद का हीली के पास कोई जवाब नहीं था और वे बॉल के मूवमेंट को देखकर दंग रह गईं। इस बॉल पर अब भारत के पूर्व क्रिकेट वसीम जाफर ने रिएक्शन दी है।

जाफर ने ट्वीट करते हुए इस वीडियो को शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा, 'बॉल ऑफ द सेंचुरी, महिला क्रिकेट एडीशन! शिखा पांडे के लिए जोरदार तालियां।' बॉल ऑफ द सेंचुरी ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न की गेंद को कहा गया है। वार्न ने वर्ष 1993 में ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर इंग्लैंड के बल्लेबाज माइक गेटिंग के सामने एक ऐसी लेग ब्रेक फेंकी थी, जिसने हद से ज्यादा टर्न लिया था। गेंद ने लेग स्टम्प पर टप्पा खाया और गेटिंग का ऑफ स्टम्प उड़ गया।

sarfaraz ahmed,shikha pandey,david warner,inzamam ul haq,wasinm jaffer,sunrisers hyderabad,sports news in hindi

आईपीएल-14 के दूसरे सत्र में वार्नर के साथ सौतेला व्यवहार!

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर का सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़ना लगभग तय हो गया है। आईपीएल-14 के दूसरे सत्र में डेविड वार्नर को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी, तभी से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे। हाल ही में वार्नर ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट की। अब वार्नर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम के कप्तान केन विलियमसन समेत अन्य कोचिंग स्टाफ और सीनियर सदस्य थे, लेकिन इसमें वार्नर मौजूद नहीं थे। इसी को लेकर फैंस ने वार्नर से सवाल किया तब उन्होंने रिप्लाई दिया कि मुझसे ये करने को कहा ही नहीं गया था। वार्नर ने यहां तक कहा कि वे अब अलग होटल में रुके हुए हैं, ऐसे में फैंस भावुक हो गए। वार्नर पिछले 4-5 साल से वार्नर हैदराबाद का हिस्सा हैं और उन्होंने लगातार रन बनाए हैं। उन्होंने 2014 से 2020 तक के हर आईपीएल में 500 से ज्यादा रन जुटाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत