न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गंभीर ने बताई पंत की सबसे बड़ी गलती, हार्दिक ने यूं मनाया जन्मदिन, इन्होंने तोड़ा मिताली का रिकॉर्ड

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर व कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार आईपीएल जिताने वाले कप्तान गौतम गंभीर दिल्ली कैपिटल्सा की हार से निराश हैं। दिल्ली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Oct 2021 9:12:50

गंभीर ने बताई पंत की सबसे बड़ी गलती, हार्दिक ने यूं मनाया जन्मदिन, इन्होंने तोड़ा मिताली का रिकॉर्ड

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर व कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार आईपीएल जिताने वाले कप्तान गौतम गंभीर दिल्ली कैपिटल्सा की हार से निराश हैं। दिल्ली को रविवार को खेले गए पहले क्वालिफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो गेंद रहते चार विकेट से हरा दिया। गंभीर ने कहा कि 19वां ओवर कागिसो रबाडा से नहीं कराना कप्तान ऋषभ पंत की सबसे बड़ी गलती रही। उनके चार ओवर पूरे कराने चाहिए थे। आपको युवा आवेश खान के बजाय अपने प्रमुख तेज गेंदबाज रबाडा को आगे बढ़ाना चाहिए था।

भले ही आवेश ने रुतुराज गायकवाड़ का महत्वनपूर्ण विकेट लिया, लेकिन मैं तब भी 19वें ओवर में रबाडा के साथ जाता। आवेश के उस ओवर में एक चौका और एक छक्का लगा था। गंभीर ने कहा कि आवेश का विश्वाबस लगातार कम होगा, अगर उनसे इस तरह की मुश्किल परिस्थितियों में गेंदबाजी करने को कहेंगे। उल्लेखनीय है कि आवेश ने पिछले मैच में भी अंतिम ओवर डाला था, जिसमें विकेटकीपर श्रीकर भरत ने अंतिम गेंद पर छक्का मारकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को जीत दिला दी थी।

rishabh pant,hardik pandya,amy hunter,ipl-14,delhi capitals,mumbai indians,ireland,mithali raj,sports news in hindi

बीसीसीआई ने विशेष अंदाज में दी हार्दिक को 28वें बर्थडे की बधाई

भारतीय हरफनमौला हार्दिक पांड्या सोमवार (11 अक्टूबर) को 28 साल के हो गए। हार्दिक को बीसीसीआई ने खास अंदाज में विश किया है। बीसीसीआई ने ट्विटर अकाउंट पर हार्दिक की फोटो के साथ उनके आंकड़े शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं। बीसीसीआई के हिसाब से हार्दिक के 123 अंतरराष्ट्रीय मैच में 2302 रन और 116 विकेट हो गए हैं। हार्दिक भारतीय टीम के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। हार्दिक का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को गुजरात में हुआ था।

वे एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। हार्दिक हाल ही आईपीएल-14 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आए थे। हालांकि उनके गेंदबाजी नहीं करने से फैंस परेशान नजर आए। हार्दिक कई ब्रांड एंडोर्समेंट भी करते हैं। हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से सगाई की थी और 30 जुलाई को बेटे अगस्त्य का स्वागत किया। हार्दिक ने जन्मदिन के मौके पर बेटे के साथ पूल पार्टी की और इसकी फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली।

rishabh pant,hardik pandya,amy hunter,ipl-14,delhi capitals,mumbai indians,ireland,mithali raj,sports news in hindi

हंटर बनीं डेब्यू वनडे में शतक जड़ने वालीं सबसे युवा बल्लेबाज, मिताली को पछाड़ा

आयरलैंड की 16 साल की युवा बल्लेबाज एमी हंटर ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर इतिहास रच दिया। हंटर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे मैच में डेब्यू करते हुए शतक जड़ा। वे डेब्यू वनडे में सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने टीम इंडिया की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मिताली ने साल 1999 में वनडे करियर शुरू किया था।

मिताली ने आयरलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में मिताली 114 रन की पारी खेली थी। तब मिताली की उम्र 16 साल और 105 दिन थी। मिताली के नाम वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी और भारत की पहली महिला बल्लेबाज हैं। पुरुष क्रिकेट पर नजर डालें तो वनडे में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद आफरीदी के नाम है। आफरीदी ने 1996 में 16 साल 217 दिन की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ 102 रन ठोके थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत