न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जडेजा हासिल करेंगे यह उपलब्धि, इन सितारों को पसंद आई सारा की फोटो, पोलार्ड ने नरेन के लिए कहा...

चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के हरफनमौला रवींद्र जडेजा ने आईपीएल-14 में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया है। तीन बार की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 12:08:00

जडेजा हासिल करेंगे यह उपलब्धि, इन सितारों को पसंद आई सारा की फोटो, पोलार्ड ने नरेन के लिए कहा...

चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के हरफनमौला रवींद्र जडेजा ने आईपीएल-14 में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया है। तीन बार की विजेता चेन्नई फाइनल में पहुंच चुकी है। फाइनल जडेजा का 200वां आईपीएल मैच होगा, जिसे वे यादगार बनाना चाहेंगे। जडेजा के 199 मैच में 27 की औसत से 2386 रन बना चुके हैं। उनके खाते में 30 की औसत से 125 विकेट भी हैं। 32 वर्षीय जडेजा आईपीएल-14 में अब तक 15 मैच में 76 की औसत से 227 रन बना चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 62 रन की है। उनका स्ट्राइक रेट 146 है। जडेजा ने 28 की औसत से 11 विकेट भी लिए हैं। इकोनॉमी 6.86 की है। 13 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है। दूसरी ओर, चेन्नई 12वीं बार टूर्नामेंट में उतरी है और वह 9वां फाइनल खेलेगी। टीम पिछले साल प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी थी और 7वें पायदान पर रही थी।

ravindra jadeja,ipl-14,sara tendulkar,sunil nairne,pollard,west indies,t20 world cup,sports news in hindi

सारा ने लंदन से शेयर की फोटो, कार्तिक आर्यन और...

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो शेयर करती हैं। विदेश में पढ़ाई कर रहीं सारा ने हाल ही लंदन से एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिस पर फैंस बढ़िया-बढ़िया कमेंट दे रहे हैं। एक्टर कार्तिक आर्यन और सिंगर अरमान मलिक समेत कई सेलेब्स को भी सारा की ये फोटो पसंद आई। फोटो तेजी से वायरल हो रही है। सारा व्हाइट-ब्लैक आउटफिट में हैं।

उनके चेहरे पर हंसी है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। सारा ने कैप्शन में लिखा कि- 'सारी मुस्कुराहट इस शहर में।' सारा के इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 24 वर्षीय सारा लंदन के एक बड़े कॉलेज से मेडिसिन की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से ली थी। सारा की भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ अफेयर को लेकर खूब खबरें चली थीं। हालांकि अभी तक दोनों ही पक्षों की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

ravindra jadeja,ipl-14,sara tendulkar,sunil nairne,pollard,west indies,t20 world cup,sports news in hindi

टी20 विश्व कप की टीम में नहीं हैं एलिमिनेटर मुकाबले के हीरो सुनील नरेन

वेस्टइंडीज के स्पिन ऑलराउंडर सुनील नरेन इन दिनों यूएई में जारी आईपीएल-14 में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। नरेन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ सोमवार (11 अक्टूबर) को हुए एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की जीत के हीरो रहे। नरेन को उनके हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द चुना गया। खास बात ये है कि 17 अक्टूबर से यूएई व ओमान में शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप के लिए नरेन को कैरेबियाई टीम में नहीं चुना गया है। विश्व कप टीम में बदलाव करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर है, लेकिन इसके बावजूद नरेन को शामिल नहीं किया जाएगा।

कप्तान कीरोन पोलार्ड का कहना है कि नरेन को खराब फिटनेस के कारण वेस्टइंडीज की टीम में जगह नहीं दी गई है। हालांकि यह कारण फैंस को हजम नहीं हो रहा। नरेन पिछले दिनों सीपीएल और अब आईपीएल में खेल रहे हैं और उन्हें किसी तरह की समस्या पेश नहीं आ रही। नरेन के चयन नहीं होने के पीछे कुछ कारण सामने आ रहे हैं। पहली वजह ये है कि वे साल 2019 के बाद इंडीज के लिए नहीं खेले हैं। दूसरे उनके इंडीज क्रिकेट बोर्ड के साथ अच्छे रिश्ते नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
दिल्ली की 2500 रुपये वाली योजना को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च; जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
दिल्ली की 2500 रुपये वाली योजना को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च; जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
17 जुलाई को PM मोदी करेंगे बालाघाट रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत मिला आधुनिक स्वरूप
17 जुलाई को PM मोदी करेंगे बालाघाट रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत मिला आधुनिक स्वरूप
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
1,873 संक्रमित, 672 मौतें: DRC में इबोला का कहर जारी, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचा संक्रमण; बढ़ी वैश्विक चिंता
1,873 संक्रमित, 672 मौतें: DRC में इबोला का कहर जारी, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचा संक्रमण; बढ़ी वैश्विक चिंता
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल