न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रमीज राजा ने माना भारत का एहसान! लोकेश राहुल बने पंजाब के नं.1 बल्लेबाज, मिथुन ने लिया संन्यास

बेलगाम आतंकी गतिविधियों के चलते पाकिस्तान क्रिकेट की हालत बड़ी दयनीय है। वहां कोई भी देश आकर खेलना पसंद नहीं करता। ऐसे में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 12:16:26

रमीज राजा ने माना भारत का एहसान! लोकेश राहुल बने पंजाब के नं.1 बल्लेबाज, मिथुन ने लिया संन्यास

बेलगाम आतंकी गतिविधियों के चलते पाकिस्तान क्रिकेट की हालत बड़ी दयनीय है। वहां कोई भी देश आकर खेलना पसंद नहीं करता। ऐसे में उसको देश में इस खेल को बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वह अपने अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी यूएई में करता है। पाकिस्तान के सामने बड़ा आर्थिक संकट है। इस बीच पिछले दिनों नियुक्त किए गए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए अध्यक्ष रमीज राजा ने भारत और बीसीसीआई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हाल ही न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के अचानक दौरा रद्द करने पर भारत पर निशाना साधा था, लेकिन अब उनके तेवर नरम पड़ गए हैं।

पूर्व सलामी बल्लेबाज व कमेंटेटर की भूमिका निभा चुके रमीज ने सीनेट की स्थायी समिति की बैठक में कहा कि भारत अगर नहीं होता तो पाकिस्तान क्रिकेट सड़क पर होता। पीसीबी, आईसीसी की 50 प्रतिशत फंडिंग से चलता है जबकि आईसीसी को 90 प्रतिशत फंडिंग भारत से होती है। मुझे इस बात का डर है कि अगर भारत आईसीसी को फंडिंग करना बंद कर दे तो पीसीबी का क्या हाल होगा। ऐसे में पीसीबी पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। पीसीबी, आईसीसी को जीरो फंडिंग करता है। आईसीसी हमें मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अगर पीसीबी आर्थिक रूप से मजबूत होता, तो न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमें दौरा रद्द नहीं कर पातीं।

ramiz raja,lokesh rahul,abhimanyu mithun,pakistan,pcb,ipl-14,punjab kings,sports news in hindi

लोकेश राहुल ने चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की उपलब्धि

दाएं हाथ के ओपनर लोकेश राहुल आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने पंजाब के लिए 2018 से लेकर अब तक 55 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 2487 रन जुटाए हैं। राहुल ने गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। राहुल का पंजाब के लिए नाबाद 132 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने पंजाब के लिए दो शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं। राहुल से पहले पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श के नाम था। उन्होंने 2477 रन बनाए थे। मार्श के खाते में एक शतक और 20 अर्धशतक रहे। डेविड मिलर (1974) तीसरे, ग्लेन मैक्सवेल (1383) चौथे और क्रिस गेल (1339) पांचवें स्थान पर हैं।

ramiz raja,lokesh rahul,abhimanyu mithun,pakistan,pcb,ipl-14,punjab kings,sports news in hindi

भारत के लिए खेल चुके हैं 31 साल के अभिमन्यु मिथुन

दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने सिर्फ 31 साल की उम्र में ही फर्स्ट-क्लास क्रिकेट को अलविदा कह दिया। मिथुन ने गुरुवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर लंबे मैसेज के साथ संन्यास का ऐलान किया। मिथुन ने इंस्टा पोस्ट की शुरुआत में लिखा कि काफी सोचने के बाद मैंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट छोड़ने का फैसला लिया है और मैं नई चीजें करना चाहता हूं। मैंने देश को सबसे ऊंचे लेवल पर रिप्रजेंट किया है और यह हमेशा मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रहेगी। इससे मिली खुशी और गर्व ऐसा है जिसे मैं हमेशा याद करता रहूंगा। मेरे सफर में बेहद अहम किरदार निभाने के लिए बीसीसीआई का बहुत-बहुत धन्यवाद।

मिथुन ने 2010 में वनडे और टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने चार टेस्ट में 120 रन बनाने के साथ नौ विकेट और पांच वनडे में तीन विकेट लिए। दिसंबर 2011 के बाद से उन्हें दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। मिथुन ने कर्नाटक के लिए लाजवाब प्रदर्शन किया। मिथुन ने 103 फर्स्ट-क्लास, 96 लिस्ट-ए और 74 टी20 मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उन्होंने 338 विकेट चटकाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत