न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानी T20 टीम में 3 बदलाव, इस दिन लॉन्च होगी भारत की नई जर्सी, वार्न ने पूछा DRS पर ये सवाल

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में 17 अक्टूबर से टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है। सभी देशों ने अपनी टीमों की घोषणा पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 9:04:03

पाकिस्तानी T20 टीम में 3 बदलाव, इस दिन लॉन्च होगी भारत की नई जर्सी, वार्न ने पूछा DRS पर ये सवाल

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में 17 अक्टूबर से टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है। सभी देशों ने अपनी टीमों की घोषणा पहले ही कर दी थी, लेकिन वे 10 अक्टूबर तक इनमें कोई भी बदलाव कर सकती हैं। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को पाकिस्तान ने टीम में तीन बदलाव किए। आजम खान, मोहम्मद हसनैन और खुशदिल शाह की जगह पूर्व कप्तान व विकेटकीपर सरफराज अहमद, फखर जमां और हैदर अली को शामिल किया गया।

मिस्बाह उल हक के इस्तीफे के बाद पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक को अंतरिम मुख्य कोच बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर बल्लेबाजी और गेंदबाजी सलाहकार होंगे। राशिद लतीफ और शोएब अख्तर सहित पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों ने चार सितंबर को घोषित टीम में कई बदलाव करने की मांग की थी। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को भारत के खिलाफ करेगा।

टीम : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहीन शाह आफरीदी, सोहैब मकसूद। रिजर्व खिलाड़ी : खुशदिल शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।

pakistan team,team india,jersey,shane warne,t20 world cup,bcci,babar azam,sports news in hindi

टी20 विश्व कप से पहले अभ्यास मैच में नई जर्सी के साथ उतरेगी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को घोषणा की है कि भारतीय टीम टी20 विश्व कप से पहले नई जर्सी पहनेगी। नई जर्सी 13 अक्टूबर को लॉन्च होगी। बीसीसीआई ने ट्वीट किया कि पल, जिसका हम सभी को इंतजार था। 13 अक्टूबर को हमारे साथ बड़े खुलासे के लिए एमपीएल स्पोेर्ट पर जुड़िए। क्या आप उत्सााहित हैं? इस जर्सी को एमपीएल स्पोर्ट्स ब्रांड लांच कर रहा है, जो दिसंबर 2023 तक भारतीय क्रिकेट टीम का आधिकारिक किट स्पॉंन्सर भी है।

नई जर्सी नेवी-ब्ल्यू रेटरो जर्सी की जगह नीली, हरी, सफेद और लाल स्ट्रिप्स में बदलेगी। यह 1992 विश्व कप किट से प्रेरित है, जो भारतीय टीम पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहनती हुई दिखी है। भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है, जहां फैंस बहुत सीमित रकम में आधिकारिक टीम जर्सी अपने नाम कर सकते हैं। भारतीय टीम 18 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ पहला अभ्यांस मैच खेलेगी, जिसमें वह नई जर्सी पहली बार पहनकर मैदान में उतरेगी।

pakistan team,team india,jersey,shane warne,t20 world cup,bcci,babar azam,sports news in hindi

शेन वार्न हैं टेस्ट इतिहास के दूसरे सफलतम गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में दुनिया के दूसरे नंबर के गेंदबाज हैं। वार्न ने अपनी फिरकी के दम पर 145 टेस्ट 708 विकेट झटके थे। उनसे आगे सिर्फ श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (800) हैं। वार्न को आज भी मलाल है कि उनके कई विकेट सिर्फ अंपायर की चूक से मिस हो गए। दरअसल वार्न के एक फैन ने उनकी गेंद का एक वीडियो टि्वटर पर शेयर कर दिया। जब वार्न ने इस देखा तो उन्हें अफसोस हुआ। वीडियो में वार्न एक टेस्ट के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू आउट जबरदस्त अपील करते हैं।

हालांकि वेस्टइंडीज के अंपायर स्टीव बकनर इस अपील को ठुकरा देते हैं। वार्न इस पर हैरान रह गए। टीवी पर जब हॉक आई में इस निर्णय को परखा गया तो बल्लेबाज साफ आउट दिख रहा था। वार्न ने अब वीडियो पर कमेंट किया कि अगर डीआरएस होता तो उनके नाम कितने और विकेट होते। इसके साथ ही उन्होंने जोर-जोर से हंसने वाले 11 इमोजी शेयर किए हैं। वार्न के समय डीआरएस का प्रयोग नहीं होता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?