न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैमुअल्स पर लगा यह गंभीर आरोप, पाकिस्तानी मंत्री ने भारत को दिया दोष! अब बैट्समैन की जगह...

वेस्टइंडीज टीम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व ऑलराउंडर मार्लोन सैमुअल्स पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा है। सैमुअल्स के पास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Sep 2021 8:55:19

सैमुअल्स पर लगा यह गंभीर आरोप, पाकिस्तानी मंत्री ने भारत को दिया दोष! अब बैट्समैन की जगह...

वेस्टइंडीज टीम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व ऑलराउंडर मार्लोन सैमुअल्स पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा है। सैमुअल्स के पास आरोपों का जवाब देने के लिए 14 दिन का वक्त है। आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा आयोजित टी10 टूर्नामेंट से संबंधित अमीरात क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के चार मामलों में सैमुअल्स पर आरोप लगाया है। सैमुअल्स पर पहली बार भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं।

इससे पहले भी सैमुअल्स पर कई आरोपों के कारण क्रिकेट खेलने से बैन लगाया जा चुका है। सैमुअल्स का करियर विवादों से भी घिरा है। आईसीसी ने 2008 में उन पर पैसा लेने और क्रिकेट को बदनाम करने का आरोप लगाया था। तब सैमुअल्स को दो साल का बैन झेलना पड़ा था। सैमुअल्स ने पिछले साल नवंबर में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। सैमुअल्स 2012 और 2016 टी20 विश्व कप के फाइनल में टॉप स्कोरर रहे थे और दोनों बार टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। सैमुअल्स ने 71 टेस्ट, 207 वनडे और 67 टी20 मैच खेले हैं। सैमुअल्स ने आईपीएल में पुणे वॉरियर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रतिनिधित्व किया था।

marlon samuels,west indies,fawad chaudhary,pakistan minister,newzealand,mcc,marylebone cricket club,sports news in hindi

न्यूजीलैंड के दौरा रद्द करने से बौखलाया पाकिस्तान

न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों से ऐनमौके पर पाकिस्तान में खेलने से इंकार कर दिया, जिसके बाद एशियन कंट्री की पूरी दुनिया में खिल्ली उड़ रही है। इससे बौखलाए पाकिस्तान सरकार के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर अलग-अलग बयान देकर खुद का दामन साफ करने की कोशिश में लग गए हैं और ठीकरा औरों के सिर पर फोड़ने में मशगूल हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि न्यूजीलैंड को धमकी भरा ईमेल भारत से भेजा गया था जिससे दौरा रद्द हो गया। आपको बता दें कि कीवी टीम ने सुरक्षा के खतरे का हवाला देते हुए पिछले शुक्रवार को दौरा रद्द कर दिया था जिसके बाद इंग्लैंड ने भी सोमवार को अगले महीने पाकिस्तान में निर्धारित द्विपक्षीय सीरीज रद्द कर दी थी।

गृह मंत्री शेख राशिद अहमद के साथ प्रेस कांफ्रेस में फवाद चौधरी ने कहा कि अगस्त में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादी एहसानुल्लाह एहसन के नाम पर एक फर्जी पोस्ट बनाई गई जिससे न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड और सरकार को अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से बचने को कहा गया कि उसे निशाना बनाया जाएगा। ईमेल भारत में किसी डिवाइस से भेजा गया था। यह वीपीएन से भेजा गया था। एक फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया गया लेकिन यह महाराष्ट्र से भेजा गया था। गृह मंत्रालय ने मामला दर्ज कर लिया है।

marlon samuels,west indies,fawad chaudhary,pakistan minister,newzealand,mcc,marylebone cricket club,sports news in hindi

एमसीसी ने किया क्रिकेट के इस नियम में संशोधन

क्रिकेट कानूनों की संरक्षक संस्था- मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने बुधवार को क्रिकेट के नियमों में संशोधन की घोषणा की, जिसमें जेंडर न्यूट्रल जैसे शब्द बैट्समैन या बल्लेबाजों के बजाय 'बल्लेबाज' यानि के बैटर जैसे शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा। एमसीसी का मानना है कि इससे जेंडर न्यूट्रल शब्दावली का उपयोग सभी के लिए एक समावेशी खेल के रूप में क्रिकेट की स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा। एमसीसी ने ट्विटर पर यह जानकारी दी।

इससे पहले वर्ष 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और महिला क्रिकेट के प्रमुख आंकड़ों पर चर्चा करने के बाद यह सहमति हुई थी कि खेल नियमों के भीतर 'बल्लेबाज' और 'बैट्समैन' शब्द ही रहेंगे। कई मीडिया संगठन पहले से ही अपनी खेल रिपोर्टिंग में 'बैटर' शब्द का उपयोग कर रहे हैं। एमसीसी में सहायक सचिव (क्रिकेट और संचालन) एमी कॉक्स ने कहा कि 'बैटर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल हमारी साझा क्रिकेट भाषा में एक स्वाभाविक विकास है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत