न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें-T20 WC में टीमों पर बरसेगा कितना धन, भारत-पाक मैच पर बोले आफरीदी, इन्होंने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होना है। पहले राउंड में बांग्लादेश, आयरलैंड, नामीबिया, नीदरलैंड्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Oct 2021 9:02:39

जानें-T20 WC में टीमों पर बरसेगा कितना धन, भारत-पाक मैच पर बोले आफरीदी, इन्होंने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होना है। पहले राउंड में बांग्लादेश, आयरलैंड, नामीबिया, नीदरलैंड्स, पापुआ न्यू गिनी, ओमान, श्रीलंका और स्कॉटलैंड में से चार टीमें सुपर-12 राउंड में पहुंचेंगी। भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज व अफगानिस्तान की टीमें पहले ही सुपर-12 के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने रविवार को विश्व कप की इनामी राशि की घोषणा कर दी है। कुल 5.6 मिलियन डॉलर (करीब 42 करोड़ रुपए) का इनाम रखा गया है। कुल 16 टीम हिस्सा ले रही हैं।

चैंपियन टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 12 करोड़ रुपए) तथा उपविजेता टीम को 8 लाख डॉलर (करीब 6 करोड़ रुपए) मिलेंगे। सुपर-12 के कुल 30 मैच में करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 3-3 करोड़ रुपए मिलेंगे। सुपर 12 स्टेज पर बाहर होने वाली हर टीम को 52-52 लाख रुपए दिए जाएंगे। पहले राउंड से बाहर होने वाली चारों टीमों को 30-30 लाख रुपए मिलेंगे। सुपर-12 चरण के बाद हर जीत पर टीम को बोनस अवार्ड भी दिया जाएगा। पिछली बार साल 2016 में खेले गए विश्व कप में भी ऐसा ही किया गया था।

icc t20 world cup,shahid afridi,paul stirling,team india,ireland,uae,pakistan,sports news in hindi

आफरीदी ने कहा, भारत के खिलाड़ी ज्यादा फॉर्म में नहीं हैं...

टी20 विश्व कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। क्रिकेटप्रेमी इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी ने इस मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है। आफरीदी ने अपने ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि देखिए भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा काफी दबाव वाला खेल होता है। जो भी टीम दबाव को बेहतर तरीके से झेल पाती है वह जीत जाती है। साथ ही जो टीम कम गलतियां करती है, उसके जीतने के चांस बढ़ जाते हैं।

मौजूदा हाल में भारत की टीम के खिलाड़ियों का फॉर्म खासा अच्छा नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान के पास आंकड़ों को सुधारने के लिए अच्छा मौका है। इससे पहले आखिरी बार भारत और पाकिस्तान की टीमें 2019 वनडे विश्व कप में भिड़ी थीं। तब भी भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। पाकिस्तान अब तक वनडे और टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चख पाया है। आंकड़ा 12-0 से भारत के पक्ष में है।

icc t20 world cup,shahid afridi,paul stirling,team india,ireland,uae,pakistan,sports news in hindi

आयरिश बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग बने टी20 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

आयरलैंड के दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने रविवार को भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने दुबई में यूएई के खिलाफ टी20 सीरीज के छठे मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। स्टर्लिंग क्रिकेट के इस सबसे छोटे और नए फॉर्मेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। स्टर्लिंग ने आज 35 गेंद पर 40 रन बनाए और इस दौरान चार चौके लगाए। इसके साथ ही उनके 89 टी20 इंटरनेशनल मैच में 288 चौके हो गए हैं। कोहली के खाते में 90 मैच में 285 चौके हैं। कोहली का छक्के का रिकॉर्ड भी स्टर्लिंग के निशाने पर हैं। स्टर्लिंग 90 छक्के लगा चुके हैं, जबकि कोहली ने 87 छक्के उड़ाए हैं। चौकों में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (256 चौके) और चौथे पर रोहित शर्मा (252 चौके) हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत