न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 विश्व कप में गेंदबाजी नहीं करेंगे हार्दिक! कार्तिक को पड़ी फटकार, गावसकर ने बताया कहां चूके अश्विन

दाएं हाथ के हरफनमौला हार्दिक पांड्या ने जब से टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है तब से ही फैंस व पूर्व क्रिकेटर्स को उनसे काफी उम्मीदें रही हैं। हार्दिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Oct 2021 12:03:04

T20 विश्व कप में गेंदबाजी नहीं करेंगे हार्दिक! कार्तिक को पड़ी फटकार, गावसकर ने बताया कहां चूके अश्विन

दाएं हाथ के हरफनमौला हार्दिक पांड्या ने जब से टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है तब से ही फैंस व पूर्व क्रिकेटर्स को उनसे काफी उम्मीदें रही हैं। हार्दिक ने तीनों फॉर्मेट में खुद को साबित भी किया है। यहां तक कि कई विशेषज्ञ उनकी तुलना महान ऑलराउंडर कपिल देव तक से करने लगे। हालांकि वे पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस के साथ संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में वे यूएई में जारी आईपीएल-14 के दूसरे चरण में मुंबई इंडियंस के लिए एक भी ओवर नहीं डाल पाए। अब कहा जा रहा है कि वे 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में भी गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। इनसाइडस्पोर्ट में छपी एक खबर के मुताबिक बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों में से एक ने इसकी पुष्टि की है।

हार्दिक एक बल्लेबाज के रूप में ही टीम का हिस्सा होंगे। अगर विश्व कप के दौरान वे पूरी तरह से फिट हो गए तो गेंदबाजी कर सकते हैं। बाएं हाथ के ऑलराउंडर अक्षर पटेल के लिए हमें खेद है। टीम के संतुलन के लिए उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को लाया गया। वे एक तरह से हार्दिक के कवर हैं। चयन समिति के करीबी सूत्र ने पीटीआई से कहा कि चयनकर्ताओं को महसूस हुआ कि एक तेज गेंदबाज की कमी थी और फिर हार्दिक भी गेंदबाजी नहीं कर रहे थे तो एक ऑलराउंडर की जरूरत पड़ी। रवींद्र जडेजा के चोटिल होने पर अक्षर उनका स्थान लेंगे।

hardik pandya,t20 world cup,dinesh karthik,ipl-14,kolkata knight riders,ashwin,sunil gavaskar,sports news in hindi

कोलकाता के बल्लेबाज कार्तिक ने आउट होने पर उखाड़ा स्टंप

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल-14 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार पड़ी है। आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि यह नहीं बताया गया कि कार्तिक को फटकार क्यों लगी, लेकिन माना जा रहा है कि आउट होने के बाद गुस्से में स्टम्प उखाड़ना उनको भारी पड़ा। जिस समय कार्तिक क्रीज पर थे कोलकाता आसानी से जीत की ओर बढ़ रही थी।

कार्तिक ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.2 का उल्लंघन यानी लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके लिए मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है। उल्लेखनीय है कि कार्तिक ने पिछले साल आईपीएल-13 के दौरान बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए सात मैच के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। तब इयोन मोर्गन को कप्तान बनाया गया था। कार्तिक पिछले दिनों भारत के इंग्लैंड दौरे पर कमेंटेटर की भूमिका में भी नजर आए थे। वे इस रूप में काफी लोकप्रिय हुए।

hardik pandya,t20 world cup,dinesh karthik,ipl-14,kolkata knight riders,ashwin,sunil gavaskar,sports news in hindi

गावस्कर की नजर में अश्विन ने पांचवीं गेंद पर की यह गलती

कोलकाता के खिलाफ दिल्ली को आखिरी ओवर में सात रन बचाने थे, लेकिन दिग्गज अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ऐसा कर नहीं पाए। हालांकि अश्विन ने पहली चार गेंद पर सिर्फ एक रन दिया और दो विकेट निकाल दिए थे। आखिरी दो गेंद पर कोलकाता को जीत के लिए छह रन चाहिए थे और राहुल त्रिपाठी ने छक्का लगाकर दिल्ली का ख्वाब तोड़ दिया। पूर्व कप्तान व कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने बताया कि अश्विन से आखिरी ओवर में कहां चूक हुई। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि वैसे तो अश्विन काफी चतुर गेंदबाज हैं, उन्हें पता है कि किस बल्लेबाज को कैसी गेंद फेंकनी है। वे बल्लेबाजों का दिमाग पढ़ रहे थे, उन्हें पता था कि सुनील नरेन बाहर निकलकर शॉट लगाएंगे, इसलिए उन्होंने थोड़ी बाहर जाती गेंद फेंकी और वे लॉन्ग ऑन पर कैच हो गए।

पांचवीं गेंद को वे सही से कैलकुलेट नहीं कर पाए। उन्हें लगा था कि राहुल आगे बढ़कर शॉट लगाएंगे इसलिए उन्होंने थोड़ी फ्लैटर गेंद डाली। लेकिन राहुल ने क्रीज से बाहर निकलने के बजाय अंदर खड़े रहकर ही करारा शॉट लगाया और टीम को जीत दिलाई। कोलकाता आखिरी ओवर में जिस तरह से मुश्किल में फंसी उसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार थी। उन्हें यह मैच 10 गेंद शेष रहते ही जीत लेना चाहिए था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत