न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक ने कहा, रात 2.30 बजे तक नहीं सोए थे भारतीय खिलाड़ी…5वां टेस्ट कराने पर ऐसे बोला BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच आज शुक्रवार से सीरीज का पांचवां व अंतिम टेस्ट खेला जाना था। हालांकि भारतीय खेमे में कोरोनावायरस के सेंध...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Sep 2021 7:56:12

कार्तिक ने कहा, रात 2.30 बजे तक नहीं सोए थे भारतीय खिलाड़ी…5वां टेस्ट कराने पर ऐसे बोला BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच आज शुक्रवार से सीरीज का पांचवां व अंतिम टेस्ट खेला जाना था। हालांकि भारतीय खेमे में कोरोनावायरस के सेंध लगाने के बाद यह टेस्ट स्थगित कर दिया गया। इस बीच विकेटकीपर व कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने खुलासा किया है कि बैकअप फीजियो योगेश परमार के कोरोना पोजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को घबराहट हो रही थी जिससे उन्होंने टेस्ट के लिए मैदान पर उतरने में चिंता जाहिर की थी। मैंने टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों से बात की। चौथे टेस्ट के बाद ज्यादातर खिलाड़ी थके हुए थे। सीरीज के चारों मैच रोमांचक रहे हैं और टीम इंडिया के पास सिर्फ एक फीजियो ही रह गया था।

उसने सभी खिलाड़ियों के साथ बहुत काम किया और अब वे भी संक्रमित हो गए हैं। यही सबसे बड़ी दिक्कत है। कार्तिक से जब पूछा गया कि क्या इस टेस्ट को एक या दो दिन आगे टाल देना चाहिए था, तो इस पर उन्होंने कहा कि टीम के ज्यादातर खिलाड़ी रात 2.30 बजे तक जगे रहे। वे असमंजस में थे। उन्हें पता नहीं था कि मैच होगा या नहीं। ऐसे में आज से मैच के शुरू होने का सवाल ही नहीं था। परमार की रिपोर्ट पोजिटिव आने के बाद कोई भी खिलाड़ी होटल से बाहर नहीं निकला। सभी को रूम में रहने को कहा गया था।

dinesh karthik,bcci,mark butcher,india,england,india vs england,fifth test,physio yogesh parmar,covid-19,sports news in hindi

बीसीसीआई ने ईसीबी के सामने रखा प्रस्ताव

भारतीय खेमे में कोरोना के मामले सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मिलकर मैच रद्द करने का फैसला किया। बीसीसीआई ने पूरे मामले पर एक बयान जारी किया है। बीसीसीआई ने कहा कि दोनों बोर्ड के बीच कई दौर की चर्चा हुई, जिसमें टेस्ट खेलने का रास्ता ढूंढ़ने की कोशिश हुई, लेकिन अंततः भारतीय दल में आए कोरोना संक्रमण के मामलों के कारण मैनचेस्टर टेस्ट को रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

रद्द किए गए मैच को दोबारा आयोजित करने के लिए सही वक्त की तलाश जारी है। दोनों देशों के बीच बेहतरीन रिश्तों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने ईसीबी के सामने रद्द किए गए टेस्ट को दोबारा आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। दोनों बोर्ड टेस्ट के आयोजन के लिए सही समय तलाशने पर काम करेंगे।

खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारे लिए सर्वोपरि है और इस मामले में बोर्ड किसी भी तरह का समझौता करने के लिए तैयार नहीं है। आपको बता दें कि भारतीय टीम को जुलाई 2022 में इंग्लैंड जाना है, जहां उसे 3 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। ऐसे में दोनों बोर्ड आपसी तालमेल और चर्चाओं के जरिए इस दौरे पर ही पांचवां टेस्ट खेल सकते हैं।

dinesh karthik,bcci,mark butcher,india,england,india vs england,fifth test,physio yogesh parmar,covid-19,sports news in hindi

बुचर ने टेस्ट रद्द होने पर दी यह प्रतिक्रिया

इंग्लैंड के बाएं हाथ के पूर्व ओपनर मार्क बुचर ने टेस्ट के रद्द होने को सभी प्रशंसकों के लिए निराशाजनक करार दिया है। बुचर ने स्काई स्पोटर्स से कहा कि सभी प्रशंसकों के लिए बेहद निराशाजनक। यह एक अविश्वसनीय सीरीज रही है। भारत शानदार टीम है। ऐसे अन्य कारक भी हैं, जिनके बारे में मुझे लगता है। लोग इस तथ्य के बारे में बात कर रहे होंगे कि आईपीएल 19 सितंबर को यूएई में फिर से शुरू होगा और किसी भी तरह के टेस्ट को स्थगित करने से भारतीय और अंग्रेजी खिलाड़ी शामिल होंगे।

इसके अलावा अगर कोई भारतीय खिलाड़ी इस बीच में पोजिटिव पाया जाता है, तो भारतीय कोच रवि शास्त्री को मत भूलना जो पोजिटिव पाए गए थे। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण विचार यह है कि यह पूरी तरह से शर्म की बात है कि यह सीरीज उस तरह से नहीं चली जिस तरह से इसे चलना चाहिए था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत