न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाबर आजम ऐसे बने नं.1 बल्लेबाज, IPL-14 में उमरान मलिक हुए रफ्तार किंग, राहुल ने किया यह कमाल

पाकिस्तान के दाएं हाथ के बल्लेबाज व कप्तान बाबर आजम ने रविवार को एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे टी20 फॉर्मेट में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Oct 2021 12:04:36

बाबर आजम ऐसे बने नं.1 बल्लेबाज, IPL-14 में उमरान मलिक हुए रफ्तार किंग, राहुल ने किया यह कमाल

पाकिस्तान के दाएं हाथ के बल्लेबाज व कप्तान बाबर आजम ने रविवार को एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज 7 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने नेशनल टी20 कप के एक मुकाबले में नाबाद 59 रन की पारी खेल यह उपलब्धि हासिल की। 26 वर्षीय बाबर ने सदर्न पंजाब के खिलाफ सेंट्रल पंजाब से खेलते हुए 49 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के उड़ाए। बाबर ने 187 पारियों में 7000 रन पूरे किए।

इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल के नाम था। गेल ने 192 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। भारतीय कप्तान विराट कोहली (212) तीसरे नंबर पर हैं। टी20 में अब तक 30 खिलाड़ियों ने 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं। गेल के सर्वाधिक 14276 रन हैं। बाबर 196 टी20 मैच में 6 शतक और 59 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका टॉप स्कोर 122 रन है। वे इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ चुके हैं।

babar azam,umran malik,lokesh rahul,ipl-14,sunrisers hyderabad,punjab kings,pakistan,sports news in hindi

जम्मू कश्मीर के उमरान ने पहले ही मैच में फेंकी सबसे तेज गेंद

जम्मू कश्मीर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमरान मलिक आईपीएल में अपने डेब्यू मैच में ही इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले बन गए। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे उमरान ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 150.06 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद डाली। उमरान को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी. नटराजन की जगह चुना गया था। नटराजन यूएई में आईपीएल-14 के दूसरे फेज की शुरुआत में ही कोरोना संक्रमित हो गए थे। उमरान ने इस मैच 4 ओवर में 27 रन दिए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। उमरान से पहले इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सबसे तेज गेंद डाली थी। उन्होंने 147.68 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी। हैदराबाद के खलील अहमद 147.38 किमी/घंटा के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

babar azam,umran malik,lokesh rahul,ipl-14,sunrisers hyderabad,punjab kings,pakistan,sports news in hindi

राहुल ने आईपीएल में लगातार चौथी बार किया 500 का आंकड़ा पार

रविवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हरा दिया। पंजाब के कप्तान व दाएं हाथ के ओपनर लोकेश राहुल ने 39 रन की पारी खेलने के साथ एक स्पेशल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राहुल आईपीएल के लगातार चार सीजन में 500 या इससे ज्यासदा रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। आईपीएल-14 में राहुल के 12 मैच में 528 रन हो गए हैं। राहुल ने पांच अर्धशतक जमाए हैं। राहुल ने 2018 में 659, साल 2019 में 593 और 2020 में 670 रन बटोरे थे। राहुल के आईपीएल में ओवरऑल 93 मैच में 3175 रन हो गए हैं।

राहुल के अलावा सिर्फ दो भारतीय लगातार दो आईपीएल में 500 या इससे ज्यादा रन बना पाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 2010 व 2011 तथा विराट कोहली ने 2015 व 2016 में यह कमाल किया था। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर पहली पोजिशन पर हैं। वे 2014 से 2020 तक लगातार 6 बार 500 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। गेंद से छेड़छाड़ के मामले में दोषी पाए जाने पर वार्नर 2018 में आईपीएल में नहीं खेले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत