न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अश्विन ने मोर्गन को दिया ये तगड़ा जवाब, दर्शकों ने IPL को फिर बनाया हिट, शतक की ओर बढ़ीं स्मृति

आईपीएल-14 में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों की तनातनी के चलते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Sep 2021 8:08:22

अश्विन ने मोर्गन को दिया ये तगड़ा जवाब, दर्शकों ने IPL को फिर बनाया हिट, शतक की ओर बढ़ीं स्मृति

आईपीएल-14 में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों की तनातनी के चलते विवाद खड़ा हो गया था। दरअसल कोलकाता के फील्डर राहुल त्रिपाठी के थ्रो पर गेंद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत से टकराकर निकल गई जिस पर आर. अश्विन ने अतिरिक्त रन लेने की कोशिश की। यहां कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन और अश्विन की बहस हो गई। मोर्गन ने खेल भावना का पालन नहीं करने का आरोप लगाया जबकि एमसीसी के नियमों के तहत बल्लेबाज के शरीर से लगकर गेंद जाने के बाद रन लेना अवैध नहीं है। इसके बाद अश्विन के आउट होने पर कीवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने कहा, 'बेईमानी करने पर यही होता है।' गुरुवार को अश्विन ने इन आरोपों पर जवाब दिया।

अश्विन ने कहा कि मैंने फील्डर का थ्रो देखा और रन भागना चाहा। उस समय मैंने नहीं देखा था कि गेंद ऋषभ को लगी है। यदि देखा होता तो भी भागता क्योंकि नियमों में यह मान्य है। मोर्गन के अनुसार मैंने नियमों का पालन नहीं किया लेकिन यह गलत है। मैंने लड़ाई नहीं की बल्कि अपना बचाव किया। मेरे शिक्षकों और माता-पिता ने मुझे यही सिखाया है और अपने बच्चों को भी आप खुद के लिए खड़े होना सिखाइए। मोर्गन और साउदी खुद के हिसाब से नियम बनाते हैं कि क्या सही है और क्या गलत।

उन्हें दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का हक नहीं है। मैं इससे ज्यादा हैरान इस बात से हूं कि लोग इस पर बहस कर रहे हैं और यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन अच्छा है और कौन बुरा। मैं सिर्फ इतना समझता हूं कि मैदान पर अपना सब कुछ दे दो और नियमों के भीतर खेलो। इसके बाद खेल खत्म होने पर हाथ मिला लो और यही खेलभावना मेरी समझ में आती है।

r ashwin,eoin morgan,ipl-14,tv spectators,smriti mandhana,india,australia,sports news in hindi

IPL-14 : बीसीसीआई सचिव जय शाह ने फैंस को कहा थैंक्स

जब से आईपीएल शुरू हुआ है तब से ही लोगों में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। लीग के 14वें सीजन में भी हालात अलग नहीं है। लोग अगर स्टेडियम में मैच नहीं देख पा रहे हैं तो टीवी पर जमकर मजा ले रहे हैं। टीवी दर्शकों की बढ़ी संख्या से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) काफी खुश है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने आईपीएल का समर्थन करने के लिए भारतीय दर्शकों और प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है। शाह ने ट्वीट किया कि मुझे यह जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है कि आईपीएल 2021 के दर्शकों की संख्या में काफी इजाफा होना जारी है।

उन्होंने कहा कि टीवी दर्शकों की संख्या 38 करोड़ (35वें मैच तक) है जो 2020 में इसी चरण तक दर्शकों की संख्या से एक करोड़ 20 लाख ज्यादा है। सभी को धन्यवाद। यहां से चीजें और अधिक रोमांचक होंगी। भारत में आईपीएल का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर हो रहा है। उल्लेखनीय है कि यूं तो कुछ और देशों में भी टी20 लीग होती हैं लेकिन वे आईपीएल की तुलना में बिल्कुल फीकी हैं। इसे भारतीय दर्शकों ने हिट बनाया हुआ है। यहां क्रिकेट के प्रति दीवानगी देखते ही बनती है।

r ashwin,eoin morgan,ipl-14,tv spectators,smriti mandhana,india,australia,sports news in hindi

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चमकीं भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना

बाएं हाथ की ओपनर स्मृति मंधाना की करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 80 रन की पारी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र डे-नाइट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित पहले दिन गुरुवार को एक विकेट पर 132 रन बनाए। क्वींसलैंड के कैरारा ओवल मैदान पर आज बारिश और खराब मौसम के कारण कुल 44.1 ओवर का ही खेल हो पाया। स्मृति ने 144 गेंदों में 15 चौके लगाए। उन्होंने पहले विकेट के लिए दाएं हाथ की बल्लेबाज शेफाली वर्मा के साथ 93 रन की साझेदारी की। शेफाली ने 64 गेंदों में 31 रन जुटाए। उन्हें दो जीवनदान भी मिले। दूसरे सत्र का अधिकांश खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। स्टंप्स के समय पूनम राउत (57 गेंदों में 16 रन) मंधाना का साथ निभा रही थीं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़ लिए हैं। तीसरा सत्र पूरी तरह से धुल गया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत