न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शास्त्री ने ऐसे किया टीम का बचाव, बद्री ने गेल के लिए कही यह बात, पाकिस्तान का दौरा करेगा ऑस्ट्रेलिया

भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप में काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा। वह सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना पाई। नामीबिया के खिलाफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Nov 2021 9:59:07

शास्त्री ने ऐसे किया टीम का बचाव, बद्री ने गेल के लिए कही यह बात, पाकिस्तान का दौरा करेगा ऑस्ट्रेलिया

भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप में काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा। वह सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना पाई। नामीबिया के खिलाफ अंतिम मैच से पहले कोच रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए अपने कार्यकाल के बारे में बात की। शास्त्री से जब पूछा गया कि खराब प्रदर्शन की क्या वजह रही तो इस पर उन्होंने कहा कि पहली बात तो ये खिलाड़ी हैं, मशीन नहीं। आप मशीन में पेट्रोल डालकर चला सकते हैं, लेकिन हमारे खिलाड़ी इंसान हैं। वे 6 माह से बायो-बबल में हैं।

लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। विश्व कप के लिए आपको फ्रेश रहना होता है। आईसीसी को टूर्नामेंट को शेड्यूल करने से पहले ये सोचना चाहिए था। हमने पिछले 5 साल में कमाल की क्रिकेट खेली है। 70 साल में कोई भी एशिया की टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई थी। हम वहां दो बार सीरीज जीते। हमने जो किया वो कोई नहीं कर पाया। हम इंग्लैंड में जीते, दक्षिण अफ्रीका में जीते। ये टीम बहुत आगे जाएगी। शास्त्री साल 2017 में कोच बने थे।

ravi shastri,samuel badree,australia,pakistan,t20 world cup,sports news in hindi

गेल के लिए था निराशाजनक अभियान : सैमुअल बद्री

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑफ स्पिनर सैमुअल बद्री ने कहा कि उन्हें टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, क्योंकि उनमें से कई खिलाड़ी आखिरी टी20 विश्व कप खेल रहे थे। दो बार की चैंपियन अपने सुपर 12 ग्रुप 1 में छह टीमों के बीच पांचवें स्थान पर रही। बद्री ने कहा कि कई खिलाड़ी अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे थे और मुझे बहुत बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। यह निराशाजनक अभियान का निराशाजनक अंत था। हालांकि क्रिस गेल महान खिलाड़ी हैं, लेकिन वे वैसा नहीं खेल पाए जिसकी प्रशंसकों को उम्मीद थी।

गेल खेल के एक परम दिग्गज हैं, कई वर्षों से एक प्रतिष्ठित ब्लॉकबस्टर कलाकार हैं। यह उनके लिए निराशाजनक अभियान था और हम जानते हैं कि इससे उन्हें वास्तव में दुख हुआ। एक आक्रामक गेंदबाज की अनुपस्थिति इंडीज के निराशाजनक प्रदर्शन के कारणों में से एक थी। जल्द ही शिमरोन हेतमायर और निकोलस पूरन जैसे युवाओं को अधिक जिम्मेदारी निभानी होगी।

ravi shastri,samuel badree,australia,pakistan,t20 world cup,sports news in hindi

अगले साल पाकिस्तान में तीनों फॉर्मेट के मुकाबले खेलेगी कंगारू टीम

ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले साल मार्च-अप्रैल में तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। इस बारे में सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने घोषणा की है। इस दौरान तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मैच होगा। टेस्ट आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, जबकि वनडे विश्व कप सुपर लीग से जुड़े होंगे। पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं। ऑस्ट्रेलिया बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक है और 24 साल के अंतराल के बाद पहली बार हमारे मैदानों पर खेलना प्रशंसकों के लिए एक खुशी की बात होगी।

इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के लिए न केवल हमारे प्रतिष्ठित स्थानों पर खेलने का एक शानदार अवसर होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा कि हम पाकिस्तान दौरे को लेकर उत्साहित हैं। हमारे खिलाड़ियों और कर्मचारियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए पीसीबी और संबंधित एजेंसियों के साथ काम करना जारी रखेंगे कि दौरे के लिए उचित और पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उल्लेखनीय है कि टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान में प्रस्तावित सीरीज रद्द कर दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत