Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरा T20 मैच : भारत ने जीती सीरीज, जानें क्या बोले रोहित, साउदी और मैन ऑफ द मैच हर्षल पटेल

रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) मैदान में शुक्रवार (19 नवंबर) को खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 11:14:58

दूसरा T20 मैच : भारत ने जीती सीरीज, जानें क्या बोले रोहित, साउदी और मैन ऑफ द मैच हर्षल पटेल

रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) मैदान में शुक्रवार (19 नवंबर) को खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 16 गेंद पहले सात विकेट से हरा तीन मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। तीसरा मैच 21 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा। भारत ने जयपुर में खेला गया पहला मैच पांच विकेट से जीता था। रांची में टीम इंडिया के सामने 154 रन का लक्ष्य था जो उसने 17.2 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 36 गेंद पर 55 रन बनाए जिसमें एक चौका और पांच छक्के शामिल हैं। दूसरे ओपनर लोकेश राहुल ने 49 गेंद पर छह चौकों व दो छक्कों की बदौलत 65 रन ठोके। वेंकटेश अय्यर और ऋषभ पंत ने नाबाद 12-12 रन का योगदान दिया।

पंत ने लगातार दो गेंदों पर छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। जयपुर में भी पंत ने ही मैच विजेता चौका जड़ा था। न्यूजीलैंड के लिए तीनों विकेट कप्तान टिम साउदी ने झटके। इससे पहले रोहित ने एक बार फिर टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कीवी टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। ग्लेन फिलिप्स ने 21 गेंद पर 34, मार्टिन गुप्टिल ने 15 गेंद पर 31, डेरिल मिशेल ने 28 गेंद पर 31, मार्क चैपमैन ने 17 गेंद पर 21, टिम सिफर्ट ने 15 गेंद पर 13 रन जुटाए। हर्षल पटेल ने दो तथा चार गेंदबाज दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन व अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया।
ranchi t20 match,india,newzealand,rohit sharma,tim southee,harshal patel,sports news in hindi हम अपने स्पिनर्स की क्वालिटी जानते हैं : रोहित शर्मा

मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों की तारीफ की। रोहित ने कहा कि बैंच स्ट्रेंथ भी लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है और जो खिलाड़ी लगातार फील्ड पर हैं उन पर बेहतर करने का दबाव बना रखा है। बतौर कप्तान मेरे लिए महत्वपूर्ण ये है कि मैं उन्हें खुलकर अपना गेम खेलने की आजादी दूं। उनका भी टाइम आएगा। आज पूरी टीम के तरफ से शानदार प्रयास था। आज परिस्थितियां उतनी आसान नहीं थी, लेकिन जिस तरह से हमने खुद को इन परिस्थितियों में ढाला वह बहुत अच्छा था।

हम एक बल्लेबाजी यूनिट के रूप में न्यूजीलैंड की गुणवत्ता जानते हैं। हम अपने स्पिनरों की गुणवत्ता जानते हैं और हमेशा चीजों को अपने पक्ष में वापस खींच सकते हैं। यह एक युवा टीम है, बहुत से लोगों ने ज़्यादा मैच नहीं खेले हैं। हर्षल ने कई बार बढ़िया प्रदर्शन किया है, कई वर्षों से वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे हैं। वे एक बहुत ही कुशल गेंदबाज हैं।


ranchi t20 match,india,newzealand,rohit sharma,tim southee,harshal patel,sports news in hindi कोलकाता मैच के लिए करेंगे समीक्षा : साउदी, हर्षल ने द्रविड़ के लिए कहा...

केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में कीवी टीम की कमान संभाल रहे टिम साउदी ने कहा कि पूरा क्रेडिट भारत को जाता है जिसने पूरे मैच में इतना शानदार प्रदर्शन किया। हम जानते थे कि ओस होगी और ऐसा दोनों टीमों के लिए ही था। हम जब पहुंचे तो मैच की शुरुआत से ही ओस थी। लेकिन उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया। हम समीक्षा करेंगे। हम परिस्थितियों के अनुकूल होने की कोशिश करेंगे। तीसरे मैच के लिए कोलकाता पहुंचकर ही देखेंगे।

आईपीएल-14 में आरसीबी टीम के लिए तगड़ा प्रदर्शन करने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (25/2 विकेट) डेब्यू मैच में मैन ऑफ द मैच रहे। हर्षल ने कहा कि देश के लिए खेलना सुखद अनुभव है। मैं इस खेल से प्यार करता हूं और किसी भी खिलाड़ी का लक्ष्य देश के लिए खेलना होता है। यह एक सम्मान है जिसे मैं हल्के में नहीं ले सकता। राहुल सर हमेशा मुझसे कहते हैं, जब आपकी तैयारी पूरी हो तो आप सिर्फ खेल का आनंद लें। घरेलू क्रिकेट में 9-10 साल बिताने और आईपीएल में बेहतर करने के बाद मैं यहां पहुंचा हूं जो संतोषजनक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology